इलेक्शन

Rajasthan BJP List: राजस्थान बीजेपी उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, गहलोत और पायलट का सामना करेंगे ये उम्मीदवार

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 2, 2023, 04:51 PM IST

Rajasthan BJP candidate list: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तीसरी लिस्ट सामने आ गई है जिसमें 58 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

Image

बीजेपी की राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरी सूची जारी

Rajasthan BJP Candidate Third List Release: बीजेपी की राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरी सूची (Rajasthan BJP candidate Third list) में 58 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, इस लिस्ट में राज्य के सीएम अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा से महेंद्र सिंह राठौड़ और सचिन पायलट के सामने बीजेपी ने टोंक विधानसभा से अजीत सिंह मेहता को चुनाव मैदान में उतारा है गौर हो कि बीजेपी के 18 नामों की घोषणा बाकी है।

ध्यान रहे कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तीसरी सूची पर मंथन किया गया था और कहा जा रहा था कि इसमें 50 से 55 प्रत्याशियों के नाम शामिल हो सकते हैं हालांकि तीसरी लिस्ट में 58 नामों की घोषणा कर दी गई है वहीं बाकी सीटों पर अभी तक सहमति नहीं बन सकी है बीजेपी विरोध के चलते इन सीटों पर मंथन अभी कर रही है, ऐसा कहा जा रहा है।

Rajasthan BJP candidate list 1

Rajasthan BJP candidate list 1

Rajasthan BJP candidate list 2

Rajasthan BJP candidate list 2

Rajasthan BJP candidate list 3

Rajasthan BJP candidate list 3

Rajasthan BJP candidate list 4

Rajasthan BJP candidate list 4

Rajasthan BJP candidate list 5

Rajasthan BJP candidate list 5

BJP की इस तीसरी लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम भी आए सामने

  • जयपुर की हवामहल सीट से हिंदू फायर ब्रांड संत बालमुकुंद आचार्य को मिला टिकट
  • करौली से दर्शन सिंह गुर्जर ने कल ही की थी भाजपा ज्वाइन और आज मिल गया उन्हें टिकट
  • डॉ किरोडी लाल मीणा के भतीजे राजेन्द्र मीणा को मिला महुआ से टिकट
  • बीजेपी के गद्दार नेता मदनलाल दिलावर को मिला रामगंज मंडी से टिकट
  • जातीय समीकरण साधते हुए गजेन्द्रसिंह,वसुंधरा राजे, किरोड़ीलाल मीणा,सतीश पूनिया के लोगों को मिला टिकट
रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article