LIVE

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 19 November) Live: शेनझेन समिट में आज जुटेंगे ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग...बांग्लादेश में यूनुस का पैतृक घर फूंका...जानें देश-दुनिया की अहम खबरें

Amit kumar MandalUpdated Nov 19, 2026, 07:15 IST

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 19 नवंबर), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [Nvidia चीनी जासूस] [एनवीडिया विवाद] [सोनिया गांधी किताब] [पीएम मोदी] [राहुल गांधी] [जेनसेन ह्वांग] [बांग्लादेश हिंसा] [शेनझेन समिट] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन दौरे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलग मुलाकात करने की तैयारी में हैं। यह मुलाकात गुरुवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रस्तावित त्रिपक्षीय बैठक के अलावा होगी। बांग्लादेश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा भड़क उठी है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग द्वारा बुलाए गए गुरुवार के 'लॉकडाउन' के बीच राजधानी ढाका तड़के देसी बम धमाकों से दहल उठी, वहीं चटगांव में पूर्व अंतरिम सरकार प्रमुख मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर को आग के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा अररिया के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में बीड़ी पुल के पास हादसा हुआ है। यहां नहर में स्कॉर्पियो गिरने से इसमें सवार 7 लोगों में से 6 की मौत हो गई है। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 19 November) Live: शेनझेन समिट में आज जुटेंगे ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग...बांग्लादेश में यूनुस का पैतृक घर फूंका...जानें देश-दुनिया की अहम खबरें
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 19 November) Live: शेनझेन समिट में आज जुटेंगे ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग...बांग्लादेश में यूनुस का पैतृक घर फूंका...जानें देश-दुनिया की अहम खबरें

  • चीन के शेनझेंग में आज मिलेंगे ट्रंप-पुतिन और शी जिनपिंग
  • डोनाल्ड ट्रंप रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलग मुलाकात करेंगे
  • बांग्लादेश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा भड़क उठी
  • पूर्व अंतरिम सरकार प्रमुख मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर को आग के हवाले कर दिया गया

NOV 19, 2026 07:15 IST

हिंदी के प्रसिद्ध आलोचक डॉ नित्यानंद तिवारी का निधन

हिंदी के प्रसिद्ध आलोचक डॉ नित्यानंद तिवारी का निधन हो गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रहे डॉ तिवारी का जन्म 8 अप्रैल, 1938 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में हुआ था। शिक्षा पूरी करने के बाद 1965 में उन्हें दिल्ली के राजधानी कॉलेज में हिंदी के व्याख्याता के पद पर नियुक्ति मिली। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में 1993 में प्रोफेसर तथा विभागाध्यक्ष बने। उसी पद पर रहते हुए 2003 में सेवानिवृत्त हुए। निकष, कल्पना, लहर, राष्ट्रवाणी, वसुधा, अजंता जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में उनकी कविताएं और आलेख प्रकाशित हुए। इसके अलावा मध्ययुगीन रोमांचक आख्यान (1970), आधुनिक साहित्य और इतिहासबोध (1982), सृजनशीलता का संकट (1991) आदि उनकी प्रमुख प्रकाशित कृतियां हैं।
NOV 19, 2026 07:13 IST

दिल्ली में आज इंडिया इंटरनैशनल ट्रेड फेयर आम लोगों के लिए खुल रहा है

दिल्ली में आज 19 नवंबर से 45वां इंडिया इंटरनैशनल ट्रेड फेयर (IITF) आम लोगों के लिए खुल रहा है। मेला 27 नवंबर तक चलेगा। सामान्य दिनों में वयस्कों का टिकट 80 से बढ़ाकर 100 रुपये और वीकेंड पर 150 से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है। बच्चों का टिकट सामान्य दिनों में 40 से 50 रुपये और वीकेंड पर 60 से 100 रुपये होगा। ऑनलाइन टिकट के लिए ITPO की मोबाइल ऐप iitf 2026 और dmrc sarthi की सहायता ले सकते हैं। ऑफलाइन टिकट 55 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन और भारत मंडपम में टिकट काउंटर नहीं होगा।
NOV 19, 2026 07:05 IST

बिहार के अररिया सड़क हादसे में 6 की मौत

अररिया: ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में बीड़ी पुल के पास हादसा। नहर में जा गिरी स्कॉर्पियो। स्कॉर्पियो सवार 7 लोगों में से 6 की मौत। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है।
NOV 19, 2026 07:05 IST

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सड़क हादसे में 5 की मौत


उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला-बलरामपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार रात करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। अक्सी बड़हरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती सूचना में अज्ञात वाहन की टक्कर की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया हादसा दो बाइकों की टक्कर से हुआ है।
NOV 19, 2026 07:04 IST

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा


बांग्लादेश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा भड़क उठी है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग द्वारा बुलाए गए गुरुवार के 'लॉकडाउन' के बीच राजधानी ढाका तड़के देसी बम धमाकों से दहल उठी, वहीं चटगांव में पूर्व अंतरिम सरकार प्रमुख मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर को आग के हवाले कर दिया गया। देश के 64 में से 28 जिलों में आगजनी, बमबारी और हिंसक झड़पों की खबरें हैं, जिनमें चार लोगों की मौत हो चुकी है। चटगांव के पांचलायश इलाके में अज्ञात उपद्रवियों ने मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर में आग लगा दी। इससे पहले पिछले दो दिनों के भीतर सिलहट, राजशाही, बरीशाल और फरीदपुर में उनके 'ग्रामीण बैंक' की कई शाखाओं को भी निशाना बनाकर फूंका गया है। वहीं, ढाका में कड़ी सुरक्षा के बावजूद सुबह कई जगहों पर देसी बम विस्फोट हुए, जिसमें कम से कम चार लोग घायल हो गए।
NOV 19, 2026 07:04 IST

चीन में आज शेनझेन समिट, ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन के बीच होगी मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन दौरे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलग मुलाकात करने की तैयारी में हैं। यह मुलाकात गुरुवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रस्तावित त्रिपक्षीय बैठक के अलावा होगी। एक अमेरिकी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, दोनों नेताओं की अलग बैठक का समय अभी तय नहीं हुआ है। ट्रंप और पुतिन की यह बातचीत पिछले साल अलास्का में हुई मुलाकात के बाद पहली होगी। उस बैठक का मकसद यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करने का रास्ता निकालना था, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला था।