आज की ताजा खबर, 19 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: TMC में बगावत के बीच शाम 5 बजे स्पीकर से मिलेंगे अभिषेक बनर्जी; मोदी-ट्रंप का बड़ा व्यापारिक फैसला; न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में अंधाधुंध फायरिंग
मणिपुर विधानसभा चुनाव में 35 से अधिक उम्मीदवार उतारेगी शिवसेना (शिंदे गुट)
मणिपुर में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने बड़ी घोषणा की है। पार्टी की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष एम. टोम्बी सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में 35 से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य मणिपुर की जमीन और लोगों के हितों की रक्षा करना तथा राज्य में विकास को बढ़ावा देना है। उनका दावा है कि मौजूदा राजनीतिक दल जातीय संघर्ष जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान निकालने में सफल नहीं रहे हैं, इसलिए जनता को नए विकल्पों पर भरोसा करना चाहिए।
एम. टोम्बी सिंह ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव में दोहरे अंक (10 या उससे अधिक सीटें) हासिल करने का प्रयास करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि पंचायत चुनाव आयोजित होते हैं, तो शिवसेना उसमें भी 30 से अधिक उम्मीदवार उतारेगी।
गौरतलब है कि मणिपुर विधानसभा की 60 सीटों में से 40 सीटें इंफाल घाटी क्षेत्र में और 20 सीटें पहाड़ी इलाकों में स्थित हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 में होने की संभावना है, जबकि पंचायत चुनाव 1 अक्टूबर को कराए जा सकते हैं। पंचायतों का पिछला कार्यकाल वर्ष 2022 में समाप्त हो गया था, जिसके बाद से चुनाव लंबित हैं।
बिहार को रेलवे में मिला रिकॉर्ड निवेश: अश्विनी वैष्णव
बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा में रेल परियोजना का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2014 से पहले बिहार को रेलवे बजट में केवल 1,000 करोड़ रुपये मिलते थे, जबकि आज यह राशि बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।उन्होंने बताया कि राज्य में 1.15 लाख करोड़ रुपये की रेल परियोजनाएं चल रही हैं और 2014 के बाद 2,034 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई गई है, जो मलेशिया के पूरे रेल नेटवर्क से भी अधिक है।
गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल
उत्तर प्रदेश के बदायूं में शुक्रवार को वाराणसी से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में कम से कम 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।<b>मुंबई में भीषण गर्मी और बार-बार बिजली कटौती के बीच, पास की झुग्गी बस्तियों के निवासी वर्सोवा बीच पर सोते हैं।</b>
PM-VBRY के लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया स्वागत भाषण देंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री लाभार्थियों को संबोधित करेंगे।भारी भूस्खलन
कुर्सियांग में भारी भूस्खलन की खबर है, सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच सड़क संपर्क कट गया है।जबलपुर में लोगों ने किया नर्मदा नदी में एक्वा योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले जबलपुर में योग प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने नर्मदा नदी में एक्वा योग का अभ्यास किया। निर्मल धारा के बीच संतुलन बनाकर खड़े होना, हाथ पकड़कर मानव श्रृंखला बनाना और बहते पानी में विभिन्न योग आसन करना इस कार्यक्रम की खासियत रही। ग्वारीघाट पर आयोजित इस योगाभ्यास का उद्देश्य स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश देना था। जानकारों के अनुसार पानी में योग करना विशेष रूप से लाभकारी होता है और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। यह आयोजन 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले किया गया, जैसे देशभर में अन्य स्थानों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।पीएम विकसित भारत रोजगार योजना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत 2 हजार 400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे। इस योजना से देशभर में 15 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि अगस्त 2025 से शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत अब तक 63 लाख से अधिक कर्मचारियों को औपचारिक कार्यबल में शामिल किया गया है, जिनमें लगभग 30 प्रतिशत महिलाएं हैं।गंगा एक्सप्रेसवे पर खौफनाक हादसा
तेज रफ्तार बनी मौत का कारण, डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी। लगभग 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही बस, मंजर देख दहल उठे लोग। ड्राइवर को आई नींद, यात्रियों की चेतावनी को किया नजरअंदाज। करीब 400 किलोमीटर लगातार ड्राइविंग के बाद हुआ भीषण हादसा। हादसे में एक दर्जन से अधिक सवारियां गंभीर रूप से घायल। तीन यात्रियों की हालत बेहद नाजुक, जिंदगी और मौत के बीच जंग जारी। वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा। चीख-पुकार से गूंज उठा हाईवे, हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स, तुरंत शुरू किया राहत और बचाव कार्य। बस में फंसे यात्रियों को खींचकर बाहर निकाला गया, कई जख्मी हालत में मिले। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।दिल्ली-NCR को अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
भीषण गर्मी और उमस से जूझ रही देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग से अच्छी खबर नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस साल मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है, जिसके कारण दिल्ली में मानसून अपने तय समय (27 जून) से देरी से पहुंचेगा। दिल्ली वालों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत पाने और मानसून की पहली फुहारों के लिए अब जुलाई के पहले हफ्ते तक का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।सुप्रीम लीडर खामेनेई ने ट्रंप-ईरान समझौते को दी मंजूरी
ईरान और अमेरिका के रिश्तों को लेकर एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने तमाम आशंकाओं और मतभेदों के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाले परमाणु समझौते (MOU) को अपनी मंजूरी दे दी है। खामेनेई ने कहा कि शुरुआत में कुछ आपत्तियां और शंकाएं जरूर थीं, लेकिन माननीय राष्ट्रपति की तरफ से मिले मजबूत कमिटमेंट के बाद उन्होंने इस ऐतिहासिक समझौते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है।न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला
अमेरिका के सबसे व्यस्त और मशहूर पर्यटन स्थल न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर (Times Square) में अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज सुनते ही वहां मौजूद सैकड़ों पर्यटकों में जान बचाने के लिए भगदड़ मच गई। इस घटना में एक पर्यटक के घायल होने की खबर है। न्यूयॉर्क पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग के आरोपी एक संदिग्ध किशोर को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को तेजी से पूरा करें- मोदी, ट्रंप
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दोनों नेताओं ने अपने-अपने देशों के शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को 'फास्ट-ट्रैक' (तेजी से पूरा) करें। जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर हुई बैठकों के बाद इस व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने पर दोनों महाशक्तियों ने सहमति जताई है।TMC में बड़ी बगावत, आज शाम 5 बजे लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे अभिषेक बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मची भारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आज एक बड़ी हलचल होने वाली है। पार्टी के दिग्गज नेता अभिषेक बनर्जी आज शाम 5 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि टीएमसी के 20 बागी सांसदों के मामले पर अभिषेक बनर्जी लोकसभा स्पीकर के सामने पार्टी का आधिकारिक पक्ष रखेंगे। इस बगावत के बाद पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ गया है और इस मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी हैं।पश्चिम एशिया में फिर जंग की आहट! अमेरिका ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी; कैंप डेविड से व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप
आज की ताजा खबरें: CM योगी का आज ग्रेटर नोएडा दौरा, हूतियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर हमले की कोशिश की
Bypolls: नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर में एक्शन, निर्दलीय प्रत्याशी को किया गिरफ्तार; 2021 की हिंसा से जुड़ा मामला
बीच हवा में एयर इंडिया के विमान में आई गड़बड़ी! काठमांडू जा रही फ्लाइट को पायलट ने दिल्ली के लिए मोड़ा
केतन अग्रवाल मर्डर केस: CCTV...कॉल रिकॉर्ड और 85 गवाहों के बयान; 5053 पन्नों की चार्जशीट में क्या-क्या?
© 2026 Times Horizon Private Limited
