LIVE

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 19 फरवरी 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव धांधली केस में SC ने दिया बैलेट पेपर पेश करने का आदेश, अमेठी में प्रदर्शनकारियों ने 'राहुल वापस जाओ' के नारे लगाए

अमित कुमार मंडलUpdated Feb 19, 2024, 22:50 IST
ताजा खबर, हिंदी समाचार, 19 फरवरी 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव धांधली केस में SC ने दिया बैलेट पेपर पेश करने का आदेश, अमेठी में प्रदर्शनकारियों ने 'राहुल वापस जाओ' के नारे लगाए

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 19 फरवरी 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव धांधली केस में SC ने दिया बैलेट पेपर पेश करने का आदेश, अमेठी में प्रदर्शनकारियों ने 'राहुल वापस जाओ' के नारे लगाए

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 19 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: 2024 के लिए हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जारी कर दिया गया है, जिसमें फ्रांस ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि भारत की पासपोर्ट रैंकिंग पिछले साल से एक स्थान फिसलकर 84वें से 85वें स्थान पर आ गई है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में "गंभीर संवैधानिक संकट" पैदा हो गया है क्योंकि अधिकारी कह रहे हैं कि वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कथित "धमकी और दबाव" के कारण काम नहीं करेंगे उधर समाजवादी पार्टी ने यूपी की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है, सपा ने गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया है वहीं सुप्रीम कोर्ट ने 19 फरवरी को पश्चिम बंगाल सरकार के शीर्ष अधिकारियों को लोकसभा पैनल के समन पर रोक लगा दी उधर वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। पीएम आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, वहीं उत्तर प्रदेश की सियासत में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ी फेरबदल होती नजर आ रही है, अखिलेश यादव को एक और झटका लग सकता है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी छोड़कर अपनी नई पार्टी बना सकते हैं, यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, 19 फरवरी 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार

FEB 19, 2024 22:50 IST

किसानों ने MSP पर केंद्र के नए प्रस्ताव को किया खारिज, 21 फरवरी को दिल्ली तक मार्च फिर से करेंगे शुरू

किसानों ने सोमवार को फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की केंद्र सरकार की नई योजना को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह उनके हित में नहीं है। सरकार के प्रस्ताव को खारिज करने के बाद, प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि वे 21 फरवरी की सुबह अपना 'दिल्ली चलो' मार्च फिर से शुरू करेंगे, किसान नेताओं ने कहा कि प्रस्ताव में स्पष्टता नहीं है और वे सिर्फ दालों, मक्का और कपास की फसलों पर ही नहीं बल्कि सभी 23 फसलों पर एमएसपी चाहते हैं, पढ़ें पूरी खबर
FEB 19, 2024 20:56 IST

अमेठी में प्रदर्शनकारियों ने 'राहुल वापस जाओ' के नारे लगाए

उत्तर प्रदेश के अमेठी का राजनीतिक माहौल गर्माया रहा, जैसे ही राहुल गांधी की न्याय यात्रा अमेठी कस्बे में पहुंचने की सूचना मिली वैसे ही अमेठी कस्बे में लोग एकत्र होना शुरू हो गए और बताया जा रहा है कि लोगों ने 'राहुल गांधी वापस जाओ' के नारे लगाए, पढ़ें पूरी खबर
FEB 19, 2024 20:05 IST

पीएम मोदी के बंगाल में संदेशखाली पीड़ितों से मिलने की संभावना

पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का दौरा कर सकते हैं और संदेशखाली की उन महिलाओं से मुलाकात कर सकते हैं जिन्होंने टीएमसी नेताओं के खिलाफ यौन हिंसा के आरोप लगाए थे। इंडिया टुडे टीवी के साथ एक इंटरव्यू में अधिकारी ने कहा कि पीएम मोदी के दौरे की तैयारी की जा रही है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 19, 2024 19:46 IST

कमलनाथ से मिलकर बोले करीबी सज्जन वर्मा- कहीं नहीं जा रहे

कमलनााथ के करीबी नेता सज्जन वर्मा ने कमलनाथ के पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे। उनके पुत्र नकुल नाथ भी कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे, पढ़ें पूरी खबर
FEB 19, 2024 19:45 IST

चंडीगढ़ मेयर चुनाव धांधली केस में SC ने दिया बैलेट पेपर पेश करने का आदेश

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कल यानि कि मंगलवार को उन बैलेट पेपर को पेश करने के लिए कहा है कि, जिससे मतदान हुआ था। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव के दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो को भी पेश करने का आदेश दिया है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 19, 2024 16:34 IST

पासपोर्ट पावर रैंकिंग में भारत 84 से 85वें स्थान पर फिसला, टॉप पर है फ्रांस

2024 के लिए हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जारी कर दिया गया है, जिसमें फ्रांस ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि भारत की पासपोर्ट रैंकिंग पिछले साल से एक स्थान फिसलकर 84वें से 85वें स्थान पर आ गई है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 19, 2024 16:19 IST

सपा ने लोकसभा प्रत्याशियों का किया ऐलान, गाजीपुर से अफजाल अंसारी को टिकट

लोकसभा चुनाव को लेकर सारी पार्टियों पूरी तरह से अलर्ट मोड में नजर आ रही हैं, वहीं इस क्रम में समाजवादी पार्टी ने 19 फरवरी को 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है इसके मुताबिक गाजीपुर से भी उम्मीदवार का एलान किया है सपा ने गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया है, पढ़ें पूरी लिस्ट
FEB 19, 2024 14:35 IST

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने सेना उपप्रमुख का पदभार ग्रहण किया

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने सोमवार को लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचिन्द्र कुमार की जगह सेना के उपप्रमुख का पदभार ग्रहण किया। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी इससे पहले नॉर्थन आर्मी कमांडर के पद पर कार्यरत थे। लेफ्टिनेंट जनरल कुमार को उधमपुर स्थित नॉर्थन कमांड का जनरल-ऑफिसर-कमांडिंग नियुक्त किया गया है। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे। उनके बाद सेना प्रमुख बनने की दौड़ में लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी सबसे आगे हैं। अपनी नई जिम्मेदारी संभालने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
FEB 19, 2024 14:34 IST

राजस्थान: कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री मालवीया ने भाजपा का दामन थामा

राजस्थान में कांग्रेस को सोमवार को उस समय झटका लगा जब चार बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा के राज्य प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी.पी. जोशी और अन्य नेताओं ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
FEB 19, 2024 14:13 IST

सीएम केजरीवाल का आरोप- दिल्ली में गंभीर संवैधानिक संकट पैदा हो गया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में "गंभीर संवैधानिक संकट" पैदा हो गया है क्योंकि अधिकारी कह रहे हैं कि वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कथित "धमकी और दबाव" के कारण काम नहीं करेंगे। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि 'यह समस्या दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा न मिलने से उत्पन्न हुई है और वास्तविक अधिकार केंद्र सरकार के पास है। केंद्र में एक अलग पार्टी की सरकार है और ''पार्टी नहीं चाहती है कि चुनी हुई सरकार (दिल्ली की) अपना काम करे।' उन्होंने कहा कि पानी के बिलों में सुधार के लिए एकमुश्त समाधान योजना में कुछ अधिकारियों द्वारा ''बाधा'' डाली जा रही है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव के कारण अधिकारियों को पानी के बिलों में सुधार के लिए एकमुश्त समाधान योजना को रोकने की धमकी दी जा रही है। भाजपा की ओर से इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
FEB 19, 2024 13:36 IST

पानी के बिलों को लेकर केजरीवाल ने समझाई ये बात

आज यह चर्चा इसलिए हो रही है दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं है, केंद्र में दूसरी पार्टी की सरकार है और वह नहीं चाहती कि दिल्ली की सरकार काम कर सके। दिल्ली में पानी के बिलों को लेकर हमारी क्या योजना है इसके बारे में मैं आसान भाषा में समझता हूं। कल 27 लाख उपभोक्ता है। इनमें से 40% यानी 10.5 लाख अपना बिल नहीं भर रहे क्योंकि उनको लगता है उनका बिल गलत आया है। इतनी बड़ी संख्या में अगर उपभोक्ता पानी का बिल नहीं भरा रहे हैं तो किसी भी जिम्मेदार सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि इसके बारे में कोई नीतिगत फैसला लेकर आए। एक तरफ सारे उपभोक्ता दुखी हैं, बिल ठीक करने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। बिल इसलिए गलत क्योंकि इसका एक बड़ा कारण है कोरोना में मीटर की रीडर ठीक से नहीं हुई।
FEB 19, 2024 13:33 IST

दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल ने लगाया आरोप

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लोगों के पानी के गलत बिल आ रहे हैं और उसको ठीक करने के लिए सत्ता पक्ष कह रहा है कि बिल ठीक होने चाहिए जबकि विपक्ष का रहा है कि बिल ठीक नहीं होने चाहिए। यह दिल्ली को लेकर बड़ी विसंगति है। दिल्ली खाने को तो आधा राज्य है लेकिन मेरे हिसाब से 5 परसेंट भी राज्य नहीं है। अगर यह पूर्ण राज्य होता तो किसी अफसर की हिम्मत नहीं थी कि मंत्री और मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना करके वह अपने पद पर रह जाता, ससपेंड कर दिया जाता। दिल्ली एक गांधी और नीचे राजनीति का शिकार हो रहा है।
FEB 19, 2024 12:03 IST

पीएम मोदी बोले- विकास भी, विरासत भी मंत्र का आत्मसाध

FEB 19, 2024 11:58 IST

राजस्‍थान के सीकर में ग्राम विकास अधिकारी ने आत्‍महत्‍या की

राजस्थान के सीकर जिले में एक ग्राम विकास अधिकारी द्वारा फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के परिवार के सदस्यों के अनुसार, ललित कुमार (25) ने बृहस्‍पतिवार को थोई पुलिस थाने में एक स्थानीय सरपंच और अन्य के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कराया था जिसके बाद उसे परेशान किया जा रहा था। ललित कुमार ने फांसी लगाने से पहले विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों पर एक सुसाइड नोट साझा किया। पुलिस के अनुसार, रविवार को ललित कुमार के परिवार के सदस्यों ने उन्हें अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ देखा। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
FEB 19, 2024 11:42 IST

मायावती ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की बात दोहराई

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने सोमवार को एक बार फिर दोहराया कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अफवाहों से सावधान रहने को कहा। मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बसपा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं कर रही है। बार-बार घोषणा के बावजूद आये दिन गठबंधन को लेकर अफवाह फैलाना यह साबित करता है कि बसपा के बिना कुछ पार्टियों की यहां सही से दाल नहीं गलने वाली, जबकि बसपा के लिए अपने लोगों का हित सर्वोपरि है।' उन्होंने कहा, 'अतः सर्वसमाज खासकर गरीब, शोषित और उपेक्षितों के हित तथा कल्याण के लिए बसपा का यह फैसला अटल है कि हमारी पार्टी देशभर में अपने लोगों के तन, मन, धन के सहारे खुद के बलबूते पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। लोग अफवाहों से सावधान रहें।'
FEB 19, 2024 11:41 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी के साथ आचार्य प्रमोद कृष्णम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास और इसके मॉडल का अनावरण किया। श्री कल्कि धाम का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण न्यास द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। कार्यक्रम में संतों ने अंगवस्त्र पहनाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इस अवसर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री मोदी को स्मृति चिह्न भेंट किया और यहां आये सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई संत, धार्मिक नेता और अन्य लोग शामिल हुए।
FEB 19, 2024 11:19 IST

पश्चिम बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली घटना से संबंधित संसद आचार समिति के नोटिस के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की याचिका पर नोटिस जारी किया। चार हफ्ते में जवाब मांगा। कोर्ट ने कमिटी की कार्रवाई पर रोक लगाई है।
FEB 19, 2024 11:02 IST

पीएम मोदी ने श्री कल्कि धाम मंदिर का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। पीएम आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। वह लखनऊ में विभिन्न परियोजनाओं और संभल में कल्कि धाम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत किया। पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े 10 बजे संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर पहुंच गए और पूजा-अर्चना की।
FEB 19, 2024 11:00 IST

स्वामी प्रसाद मौर्य सपा छोड़ बना सकते हैं अपनी नई पार्टी

उत्तर प्रदेश की सियासत में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ी फेरबदल होती नजर आ रही है। अखिलेश यादव को एक और झटका लग सकता है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी छोड़कर अपनी नई पार्टी बना सकते हैं। बता दें, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से वो पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
FEB 19, 2024 11:00 IST

सीएम केजरीवाल ने छठी बार किया ED का समन नजरअंदाज

CM Kejriwal Skips ED summons: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े उत्पाद शुल्क नीति मामले में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय के समन पर हाजिर नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े उत्पाद शुल्क नीति मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं होंगे। आप ने ईडी के समन को अवैध बताते हुए कहा कि समन की वैधता का मामला अब अदालत में है। पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि ईडी खुद अदालत गई है। बार-बार समन भेजने के बजाय ईडी को अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए। (पूरी खबर पढ़ें)