इलेक्शन

Samajwadi Party Candidate List: सपा के लोकसभा प्रत्याशियों का ऐलान, गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को टिकट, जानें बाकी सीटों का हाल

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 19, 2024, 04:19 PM IST

Samajwadi Party List for Loksabha Election: समाजवादी पार्टी ने यूपी की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है, सपा ने गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया है।

Image

समाजवादी पार्टी ने यूपी की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है

Samajwadi Party List for Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सारी पार्टियों पूरी तरह से अलर्ट मोड में नजर आ रही हैं, वहीं इस क्रम में समाजवादी पार्टी (SP Loksabha Candidate List) ने 19 फरवरी को 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है इसके मुताबिक गाजीपुर से भी उम्मीदवार का एलान किया है सपा ने गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को (BSP MP Afzal Ansari) उम्मीदवार बनाया है।

गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया है वहीं आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, बहराइज से रमेश गौतम इसके अलावा मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, हरदोई से ऊषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, गोंडा से श्रेया वर्मा और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।

SP Loksabha Candidate List 2024

SP Loksabha Candidate List 2024

गौर हो कि समाजवादी पार्टी इससे पहले 16 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है, सपा की लिस्ट ऐसे टाइम में आई है जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के सवाल पर उहापोह की स्थिति जताई है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article