आज की ताजा खबर, 19 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: कोलकाता के एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत, हिमाचल प्रदेश में आए दो भूकंप, मिसाइल हमले के बाद UAE ने ईरान के साथ व्यापार रोका...ट्रंप ने ओमान को दी धमकी
ग्रेटर नोएडा की वुडेन डाई मेकर कंपनी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; कोई जनहानि नहीं
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित वुडेन डाई मेकर कंपनी में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 10 दमकल गाड़ियों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हादसे में कंपनी में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
नारायण बगड़ में आक्रामक कुत्तों का आतंक, वन विभाग ने शुरू किया पकड़ने का अभियान
नारायण बगड़ क्षेत्र में लोगों के लिए परेशानी और खतरा बने आक्रामक कुत्तों को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। टीम कुत्तों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित तरीके से पकड़ने का अभियान चला रही है।महाराष्ट्र : परभणी में बच्चा बोरवेल में गिरा, 90 मिनट में बचाया गया
महाराष्ट्र के परभणी जिले में बुधवार को तीन साल का एक बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया था लेकिन आपात सेवा के कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर उसे महज 90 मिनट के भीतर बचा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अपराह्न करीब 1:15 बजे कौसाडी गांव में खेलते समय बोरवेल में गिरने के बाद अधियान शेख 15 फीट की गहराई पर फंस गया था।बोरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने ’पीटीआई-भाषा’को बताया कि बचाव अभियान के लिए मिट्टी हटाने वाली मशीनों को तत्काल मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया, ’’राजस्व और पुलिस की टीम ने मिट्टी हटाने वाली कुछ मशीनों की मदद ली और खुले बोरवेल के दोनों तरफ गहरे गड्ढे खोदे। साथ ही, बोरवेल में एक रस्सी डाली गई और लड़के को ऊपर खींचा गया, जिससे वह 10 फुट की गहराई तक आ गया।’’
उन्होंने बताया कि इसके बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अधिकारी ने बताया, ’’बचाव अभियान करीब 90 मिनट तक चला। बच्चे को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।’’
खराब मौसम के चलते माता वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित
प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। मौसम में सुधार होने के बाद ही श्रद्धालुओं की आगे की यात्रा की अनुमति दी जाएगी।दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश हुई। संसद मार्ग इलाके से बारिश के दौरान के दृश्य सामने आए।
VIDEO | Heavy rain lashes parts of Delhi. Visuals from Parliament Street area.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 19, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p ) #Delhi #DelhiRains pic.twitter.com/hu1hzuy2WW
दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर बड़ा हादसा, गैस रिफिलिंग के दौरान ब्लास्ट; 1 की मौत, 6 घायल
दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर गैस रिफिलिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब रीफिलिंग ट्रक से पंप पर CNG भरी जा रही थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।मिसाइल की धमकी के बाद UAE ने ईरान के साथ व्यापार रोका
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने मंगलवार को कहा कि उसने ईरान के साथ सभी तरह का व्यापार और वित्तीय लेन-देन रोक दिया है। यह कदम तेहरान पर खाड़ी में जहाजों की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का आरोप लगने के बाद उठाया गया है।सोमवार को, UAE के रक्षा मंत्रालय ने महीनों में पहली बार अपने इलाके पर मिसाइल हमले के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की।
सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में मंत्रालय ने कहा, "UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से देश की ओर दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया। पहली मिसाइल देश की समुद्री सीमा के बाहर गिरी, जबकि दूसरी समुद्री सीमा के अंदर गिरी।"
ईरान ने UAE के दावे को खारिज किया, हमले से इनकार किया
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बुधवार सुबह UAE के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि एक दिन पहले हुई मिसाइल लॉन्चिंग के लिए तेहरान जिम्मेदार था।एक बयान में उन्होंने कहा कि UAE के "आरोप" "बेबुनियाद" हैं।
बघाई ने संयुक्त अरब अमीरात के इस दावे को "साफ तौर पर खारिज कर दिया" कि ईरान ने उस देश की ओर मिसाइल दागी थी; उन्होंने इसे क्षेत्रीय भरोसे और सुरक्षा प्रयासों के लिए नुकसानदेह बताया।
ईरान डील को लेकर ट्रंप ने ओमान पर बम गिराने की धमकी दी
मंगलवार को दो क्षेत्रीय अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को धमकी दी थी कि अगर उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही को मैनेज करने के लिए ईरान के साथ कोई समझौता किया, तो वे ओमान पर बम गिरा देंगे। यह धमकी दिए जाने के एक दिन बाद यह जानकारी सामने आई।रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने ओमान से कहा है कि उसे इस डील की कुछ शर्तों पर आपत्ति है, जिसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है। इन शर्तों में ईरान और ओमान द्वारा संयुक्त रूप से उस रास्ते की निगरानी करने का प्रस्ताव शामिल है, जिसका इस्तेमाल रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रास्ते से निकलने वाले जहाज करते हैं; यह रास्ता वैश्विक तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए बहुत ज़रूरी है।
कोलकाता के एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत
मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट में स्थित एक होटल में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। आग रात करीब 1.45 बजे लगी। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी भी बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एक पुलिस अधिकारी ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया, ’’घने धुएं के कारण दमकलकर्मियों के लिए सीढ़ियों से ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था। नौ लोगों की मौत हो चुकी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।’’
उन्होंने कहा, ’’फंसे हुए लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता है। इसके साथ ही आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है और अब घटनास्थल पर प्रशीतन अभियान जारी है।’’ पश्चिम बंगाल अग्निशमन विभाग का मुख्यालय होटल की इमारत के पास ही स्थित है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा में मध्यम तीव्रता के दो भूकंप
हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा जिलों में मध्यम तीव्रता के दो भूकंप आए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, शाम छह बजकर 54 मिनट पर चंबा में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र करेरी के पास जमीन से पांच किलोमीटर की गहरायी में स्थित था।
करीब 45 मिनट बाद कांगड़ा में भी मध्यम तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र भी जमीन से पांच किलोमीटर की गहरायी में स्थित था।
भूकंप की गहराई कम होने के कारण इसके झटके विशेष रूप से महसूस किए गए। इसके कारण कुछ इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने या इमारतों अथवा अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है। जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कांगड़ा और चंबा दोनों भूकंपीय क्षेत्र-5 में आते हैं, जिसे उच्च क्षति जोखिम वाले क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
मैं हिन्दुस्तान के लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़ा हूं, BJP क्या बोलती है इससे फर्क नहीं पड़ता : Rahul Gandhi
समंदर में भारत की दहाड़! इंडियन नेवी के लिए ब्रह्मोस 'फायर कंट्रोल सिस्टम' और लॉन्चर्स का मेगा कॉन्ट्रैक्ट साइन, दुश्मन के छूटे पसीने
कैसे पुलिस की हिरासत से खिसक कर आकाशवाणी पहुंच गए राहुल गांधी, बस को किसने किया पंचर?
'हमने रंगे हाथ इन्हें पकड़ा है, ज्ञानेश कुमार खुद आकर दें सफाई', CEC को अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती
'चुनाव बायकॉट नहीं होगा, वोटों से ही हराएंगे'; दिल्ली में अखिलेश की हूंकार, कहा- चुनाव आयुक्त भी हटेंगे और बीजेपी भी हटेगी
© 2026 Times Horizon Private Limited
