LIVE

आज की ताजा खबर: नोएडा के सेक्टर-63 की गारमेंट फैक्ट्री के चौथी मंजिल पर लगी आग, 8 दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

आज की ताजा खबर 18 सितंबर 2026: डूसू चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा और एक बजे तक चलेगा। आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और डुओ की खरीदारी के लिए युवा आधी रात से दिल्ली के साकेत मॉल के बाहर बैठे हैं। नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग फैक्ट्री की चौथी मंजिल पर लगी थी।
आज की ताजा खबर: नोएडा के सेक्टर-63 की गारमेंट फैक्ट्री के चौथी मंजिल पर लगी आग, 8 दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू
आज की ताजा खबर 18 सितंबर 2026: नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग फैक्ट्री की चौथी मंजिल पर लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू ) चुनाव में जीत के लिए कई दिनों से पसीना बहा रहे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जाएगा। डूसू चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा और एक बजे तक चलेगा। जबकि सांध्य कॉलेजों में मतदान दोपहर तीन बजे से शाम 7:30 बजे तक किया जाएगा। डीयू प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और डुओ की लॉन्चिंग के बाद से इसे खरीदने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा था। अब इसे पहले पाने की होड़ में साकेत मॉल के बाहर युवा रात से ही कतारों में बैठे हैं।
Sep 18, 2026 | 10:25 AM IST

Noida Fire: सेक्टर-63 की गारमेंट फैक्ट्री के चौथी मंजिल पर लगी आग, 8 दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू



नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग फैक्ट्री की चौथी मंजिल पर लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
Sep 18, 2026 | 09:20 AM IST

मिशिगन में प्रशिक्षण के दौरान एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित बाहर निकला

अमेरिका के टेक्सास से आया एफ-16 लड़ाकू विमान बृहस्पतिवार को नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान मिशिगन के एक ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने साथ ही बताया कि पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा।

149वीं लड़ाकू विंग में जनसंपर्क विशेषज्ञ सार्जेंट डेरेक गुटिरेज ने बताया कि पायलट का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने सैन्य नीति का हवाला देते हुए पायलट की पहचान या उसे लगी चोटों के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया।
विमान डेट्रॉयट से करीब 190 मील (305 किलोमीटर) उत्तर में अल्पेना स्थित ’नेशनल गार्ड’ के एक अड्डे पर प्रशिक्षण अभ्यास में हिस्सा ले रहा था।
गुटिरेज ने बताया कि यह विमान टेक्सास स्थित ’ज्वाइंट बेस सैन एंटोनियो-लैकलैंड’ से आए उन एफ-16 विमानों में शामिल था, जो मिशिगन में प्रशिक्षण अभ्यास में हिस्सा ले रहे थे।
एपी
Sep 18, 2026 | 09:20 AM IST

Bhopal: फर्जी पासपोर्ट रैकेट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी

भोपाल में फर्जी पासपोर्ट रैकेट की जांच के तहत एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले में पांचवीं गिरफ्तारी की है। एसटीएफ ने नसीम अख्तर नामक पासपोर्ट एजेंट को गिरफ्तार किया है, जिस पर करीब 20 फर्जी पासपोर्ट बनवाने में भूमिका होने का आरोप है। जांच में सामने आया है कि नसीम के खिलाफ नागपुर में पहले से एक आपराधिक मामला भी दर्ज है। अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2016 में नसीम एक टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी में काम करता था और वहीं से पासपोर्ट एजेंट के रूप में सक्रिय हो गया। इसी दौरान उसका संपर्क इस मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल रियाल चौधरी से हुआ। इस प्रकरण में रियाल चौधरी, प्रियाल, जय चौधरी और विप्लव अधिकारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक 70 से अधिक फर्जी पासपोर्ट बरामद किए जा चुके हैं। मामले की तह तक पहुंचने के लिए एसटीएफ की छह टीमें देशभर में जांच और छापेमारी कर रही हैं।
Sep 18, 2026 | 07:22 AM IST

अमेरिका ने ईरान के शीर्ष नेताओं को संयुक्त राष्ट्र की उच्चस्तरीय बैठक के लिए वीजा दिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री सहित शीर्ष अधिकारियों को अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए वीजा प्रदान कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब दोनों देशों के बीच युद्ध को लेकर गतिरोध बना हुआ है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने संयुक्त राष्ट्र की बैठकों में शामिल होने के लिए ईरान के ’’मुख्य प्रतिनिधिमंडल’’ और जरूरी कर्मचारियों को वीजा देने की मंजूरी दे दी है। अमेरिकी अधिकारियों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि जिस ईरानी प्रतिनिधिमंडल को वीजा जारी करने की अनुमति दे दी गई है, उसमें राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शामिल हैं।

Sep 18, 2026 | 07:21 AM IST

राष्ट्रपति ट्रंप प्रतिबंध संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे: व्हाइट हाउस के अधिकारी

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अधिनियम पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं। यह बयान अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा इस विधेयक को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद आया है, जिसमें मॉस्को के शीर्ष ऊर्जा खरीदारों पर भारी शुल्क लगाने का भी प्रावधान है।

विधेयक पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर कर इसे कानून में बदलने के बारे में पूछे जाने पर व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया, "राष्ट्रपति इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं।" भारत के विदेश मंत्रालय ने रूस पर प्रतिबंध संबंधी अमेरिकी विधेयक पारित होने पर प्रतिक्रिया देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अपने 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विविध स्रोतों से ऊर्जा खरीद जारी रखेगा।
Sep 18, 2026 | 06:37 AM IST

आईफोन 18 प्रो के लिए युवाओं में उत्साह

आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और डुओ की लॉन्चिंग के बाद से इसे खरीदने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा था। अब इसे पहले पाने की होड़ में साकेत मॉल के बाहर युवा रात से ही कतारों में बैठे हैं।
Sep 18, 2026 | 06:36 AM IST

डूसी चुनाव आज, यूनिवर्सिटी के कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू ) चुनाव में जीत के लिए कई दिनों से पसीना बहा रहे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जाएगा। डूसू चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा और एक बजे तक चलेगा। जबकि सांध्य कॉलेजों में मतदान दोपहर तीन बजे से शाम 7:30 बजे तक किया जाएगा। डीयू प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।