आज की ताजा खबर, 18 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ट्रंप ने की भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ, मध्यप्रदेश में 8 मजदूरों की मौत, झारखंड में परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म की
आज की ताजा खबर लाइव, 18 अगस्त 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [भारतीय चुनाव प्रणाली], [झारखंड परीक्षा रद्द], [भाजपा कांग्रेस राजनीति] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की सराहना की और कहा कि भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अमेरिकी चुनावों में मतदाता की पहचान की कमी को लेकर सवाल उठाया है। इसके अलावा, मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां ट्रक से एक वाहन की टक्कर में आठ मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, झारखंड में परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म की, लेकिन CBI जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [भारतीय चुनाव प्रणाली], [झारखंड परीक्षा रद्द], [भाजपा कांग्रेस राजनीति] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: झारखंड सरकार द्वारा JSSC-CGL परीक्षा और TDPL भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के बाद छात्र नेता देवेंद्र महतो ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। महतो ने छात्रों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए एक कानून बनाने की मांग की। सोनम वांगचुक ने छात्रों और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तारीफ की कि उन्होंने छात्रों की मांगें मान लीं। इसके अलावा मध्यप्रदेश के भिंड में एक सड़क हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि भिंड जिले में ट्रक से एक वाहन की टक्कर में आठ मजदूरों की मौत हुई है। वहीं, ट्रंप ने की भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की है। उन्होंने अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत की है। ट्रंप ने कहा कि भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने इस महीने की शुरुआत में उनके प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की थी और पूछा था कि अमेरिका में वैध फोटो पहचान पत्र के बिना चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये टिप्पणियां ’सेव अमेरिका एक्ट’ के लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से कीं। आइए नीचे पढ़ते हैं देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरें
सावित्रीबाई फुले कन्या इंटर कालेज के हॉस्टल में लगी भीषण आग
JSSC सचिव सुधीर गुप्ता से आज सीआईडी करेगी पूछताछ
DU में प्रोफेसर को थप्पड़ मारने के आरोप में पीएचडी स्कॉलर सस्पेंड
स्कॉलर के कैंपस में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद डीयू ने तीन सदस्यीय स्वतंत्र जांच कमेटी बनाई है।
वहीं, घटना के विरोध में लॉ फैकल्टी के शिक्षक आज दोपहर 12 बजे उमंग भवन में जुटकर प्रदर्शन करें।
मध्य प्रदेश के भिंड में पिक-अप गाड़ी के ट्रक से टकराने से 8 मज़दूरों की मौत, 30 से ज्यादा घायल
पुलिस ने बताया कि मंगलवार तड़के मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक पिक-अप गाड़ी के ट्रक से टकराने से आठ मजदूरों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।
झारखंड में परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म की, लेकिन CBI जांच की मांग पर अड़े रहे।
हालांकि, प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने कहा कि वे अपना आंदोलन तब तक जारी रखेंगे जब तक रद्द की गई परीक्षाओं की CBI जांच की उनकी मुख्य मांग पूरी नहीं हो जाती।
सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए महतो ने कहा कि ऐसे कानून बनाए जाने चाहिए जिनसे यह पक्का हो सके कि किसी भी छात्र के साथ धोखाधड़ी न हो।
महतो ने कहा, 'सदन में ऐसा कानून बनाया जाना चाहिए ताकि किसी भी छात्र के साथ धोखाधड़ी या धोखा न हो। सरकार को इसकी गारंटी देनी चाहिए।' उन्होंने आंदोलन का समर्थन करने के लिए छात्रों, अभिभावकों, मीडिया, पुलिस, झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का धन्यवाद किया।
दक्षिणी फिलीपीन के स्कूल में गोलीबारी
क्षेत्रीय पुलिस की प्रवक्ता मेजर शेलामी चांग ने कहा कि पुलिस बल स्कूल परिसर को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि वह तत्काल कोई और जानकारी नहीं दे सकीं।
चश्मदीदों ने बताया कि यह परिसर ’एटेनिओ डी जाम्बोआंगा यूनिवर्सिटी’ से संबद्ध है।
घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों ने बताया कि संदिग्ध सातवीं कक्षा का छात्र है और पीड़ितों को एक कक्षा में गोली मारी गई।
हिचिलेमा दूसरी बार जाम्बिया के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए
इस चुनाव पर सबकी नजरें टिकी थीं। चुनाव में पिछले शुक्रवार को मतों की गिनती रोक दी गई थी और कुछ घंटों बाद कड़ी सुरक्षा के बीच इसे फिर से शुरू किया गया क्योंकि निर्वाचन आयोग ने बताया था कि कुछ मतदान केंद्र के अधिकारियों पर हमले हुए थे और मत पत्र चोरी हो गए थे।
सरकार ने यह भी पुष्टि की कि चुनाव की रात विपक्ष के कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया गया था; पुलिस ने उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने का आरोप लगाया था।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, हिचिलेमा ने 29,65,326 वोट हासिल किए और उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी विपक्षी नेता ब्रायन मुंडुबिले को 18,56,217 वोट मिले जो कुल मतों का लगभग 38 प्रतिशत था।
आयोग की अध्यक्ष म्वांगला जालौमिस ने कहा, ’’मैं 18 अगस्त, 2026 को हिचिलेमा हाकाइंडे एस को जाम्बिया गणराज्य का नवनिर्वाचित राष्ट्रपति घोषित करती हूं।’’
हिचिलेमा ने मंगलवार को जारी एक बयान में नतीजों का स्वागत किया और दोबारा चुने जाने के लिए जाम्बिया के लोगों का धन्यवाद किया, साथ ही उन लोगों तक भी अपनी बात पहुंचाई जिन्होंने विपक्ष को वोट दिया था।
उन्होंने एक बयान में कहा, ’’जिन नागरिकों ने हमारे विरोधियों के विचारों को पसंद किया, हम उनके लिए भी काम करना जारी रखेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जाम्बिया के हर नागरिक को उस विकास का लाभ मिले जो हम कर रहे हैं।’’
विपक्षी नेता मुंडुबिले की ओर से कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई। मुंडुबिले ने पहले कहा था कि पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा था। इसे उन्होंने अपने ऊपर जानलेवा हमला करार दिया था।
ट्रंप ने की भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत
ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया मंच ’ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में हाल में हुए आम चुनावों में 64.6 करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान किया और एक प्रतिशत से भी कम लोगों ने डाक मतपत्र के जरिए मतदान किया।
ट्रंप ने कहा कि भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने इस महीने की शुरुआत में उनके प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की थी और पूछा था कि अमेरिका में वैध फोटो पहचान पत्र के बिना चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये टिप्पणियां ’सेव अमेरिका एक्ट’ के लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से कीं। इस कानून के तहत अमेरिकियों को मतदान के लिए पंजीकरण कराते समय नागरिकता का प्रमाण देना अनिवार्य होगा, पूरे देश में मतदाता पहचान पत्र की आवश्यकता लागू की जाएगी और डाक के जरिए मतदान को काफी हद तक सीमित किया जाएगा।
ट्रंप ने पोस्ट किया, ’’इस महीने की शुरुआत में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमारे प्रशासन से पूछा - वैध फोटो पहचान पत्र के बिना अमेरिका में चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं?’’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ’’भारत के पिछले चुनाव में 64.6 करोड़ मतदाता थे। एक प्रतिशत से भी कम लोगों ने डाक के जरिए मतदान किया और प्रत्येक मतदाता के पास एक वैध फोटो पहचान दस्तावेज होना जरूरी था।’’
उन्होंने जोर देकर कहा, ’’हमें अब ’सेव अमेरिका एक्ट’ पारित करने की जरूरत है।’’
ट्रंप ’सेफगार्ड अमेरिकन वोटर एलिजिबिलिटी’ (सेव) अमेरिका एक्ट को पारित कराने पर लगातार जोर दे रहे हैं। उनका दावा है कि यह कदम चुनावी धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने में मदद करेगा।
हालांकि, इस मुद्दे पर डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों दलों में मतभेद हैं। अमेरिकी सीनेट ने इस महीने की शुरुआत में पांच सप्ताह के अवकाश के लिए स्थगित होने से पहले इस कानून को पारित करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ’व्हाइट हाउस’ की वेबसाइट पर इस एक्ट से संबंधित एक तथ्य-पत्र में यह भी कहा गया है कि भारत और ब्राजील पहले ही मतदाता पहचान पत्रों को बायोमेट्रिक डेटाबेस से जोड़ चुके हैं, जबकि अमेरिका में मतदाता स्वयं द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अपनी पात्रता की पुष्टि करते हैं।
इस विधेयक में पुरुषों को महिलाओं के खेलों में प्रतिस्पर्धा करने से स्थायी रूप से प्रतिबंधित करने और बच्चों के लिए ट्रांसजेंडर म्यूटिलेशन सर्जरी (लिंग परिवर्तन संबंधी शल्य चिकित्सा) पर प्रतिबंध लगाने का भी प्रावधान है।
