LIVEताजा खबर, 17 अक्टूबर 2023 : World Cup Match: दक्षिण अफ्रीकी टीम फिर बनी चोकर, तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 की मौत

ताजा खबर, 17 अक्टूबर 2023 : World Cup Match: दक्षिण अफ्रीकी टीम फिर बनी चोकर, तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 की मौत
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 17 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें: सुप्रीम कोर्ट की पांच न्यायाधीशों की पीठ ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति हिमा कोहली ने न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट्ट के लिखे फैसले से सहमति जताई। न्यायमूर्ति भट्ट ने कहा कि समलैंगिक जोड़ों को बिना किसी बाधा एवं परेशानी के एक साथ रहने का अधिकार है। न्यायमूर्ति भट्ट ने प्रधान न्यायाधीश, न्यायमूर्ति कौल की इस बात से सहमति जताई कि संविधान में विवाह के किसी मौलिक अधिकार की गारंटी नहीं दी गई है। वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ ने मंगलवार को राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया जिसमें प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण और राज्य की एक आईपीएल टीम बनाने सहित कई वादे किए गए हैं। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 17 अक्टूबर (मंगलवार) की अहम खबरें और प्रमुख समाचार।
World Cup 2023 Match: दक्षिण अफ्रीकी टीम फिर बनी चोकर
विश्व कप 2023 बड़े उलटफेर वाला बनता जा रहा है। अफगानिस्तान की मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद अब नीदरलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर टूर्नामेंट का दूसरा बड़ा उलटफेर कर दिया,
पढ़ें पूरी खबरWorld Cup 2023 Match Highlights: दक्षिण अफ्रीकी टीम फिर बनी चोकर
विश्व कप 2023 बड़े उलटफेर वाला बनता जा रहा है। अफगानिस्तान की मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद अब नीदरलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर टूर्नामेंट का दूसरा बड़ा उलटफेर कर दिया, पढ़ें पूरी खबर
'सवाल के बदले घूस' मामले में TMC सांसद पहुंची हाईकोर्ट
निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर मोइत्रा पर संसद में प्रश्न पूछने के लिए व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से नकदी और 'उपहार' के रूप में 'रिश्वत' लेने का आरोप लगाया था। दुबे ने केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी लिखा है और जांच की मांग की है।
पढ़ें पूरी खबर
तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 लोगों की मौत
मंगलवार को तमिलनाडु में दो पटाखा फैक्ट्री में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है, साथ ही कई लोगों के घायल होने की खबर है,
पढ़ें पूरी खबरDelhi NCR Weather: दिल्ली-नोएडा में आज हो सकती है हल्की बारिश
राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में बना रहा,
पढ़ें पूरी खबर 2040 तक चंद्रमा पर मनुष्य भेजने का लक्ष्य रखे भारत, बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने आज गगनयान की पहली प्रदर्शन उड़ान की तैयारियों की समीक्षा की।,
पढ़ें पूरी खबर आ गई RapidX के उद्घाटन की तारीख
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर 17 किलोमीटर प्राथमिकता वाले सेक्शन के उद्घाटन की तारीख आ गई है,
पढ़ें पूरी खबर आईपीएल में होगी मध्य प्रदेश की टीम, कमलनाथ का वादा
कमल नाथ ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, "हम सभी लोगों के लिए 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करेंगे, जिसमें 10 लाख रुपये का दुर्घटना कवर भी होगा।" उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की एक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम भी होगी। नाथ ने दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने और महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह की सहायता देने की भी घोषणा की। उन्होंने 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने, स्कूली शिक्षा मुफ्त करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने और युवाओं को दो साल तक 1,500 रुपये से 3,000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया। मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 17 नवंबर को होने हैं।
25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर देने का वादा
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ ने मंगलवार को राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया जिसमें प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण और राज्य की एक आईपीएल टीम बनाने सहित कई वादे किए गए हैं। राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने 106 पन्नों के घोषणापत्र में 59 वादों को सूचीबद्ध किया है। इसमें किसानों, महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए आश्वासन शामिल हैं।
कांग्रेस ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र
मध्य प्रदेश चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस दौरान एमपी के पूर्व CM और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, "...हमारा उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश का हर परिवार खुशहाल हो इसलिए इस बार हमारा नारा है- कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी। कांग्रेस सरकार धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल खरीदेगी, हम गेंहू 2600 रुपए क्विंटल पर खरीदेंगे।"
'मुझे भाजपा के खिलाफ दिखता है भारी जनआक्रोश'
मिज़ोरम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "यदि आप उन राज्यों पर नजर डालें जहां हम चुनाव लड़ रहे हैं - छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम, तो हम हर राज्य में जीत हासिल करेंगे। जब मैं मध्य प्रदेश जाता हूं तो मुझे भाजपा के खिलाफ भारी जनआक्रोश दिखता है, जब मैं छत्तीसगढ़ जाता हूं तो वहां हमारी सरकार द्वारा किए गए काम के लिए भारी समर्थन देखता हूं, राजस्थान में भी ऐसा ही होता है इसलिए जिन लोगों को पद से हटना है, वह भाजपा हैं, हम नहीं..."
UNSC ने इजराइल-हमास युद्ध पर इस प्रस्ताव को किया खारिज
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गाजा से जुड़े उस रूसी मसौदा प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसमें नागरिकों के खिलाफ हिंसा और आतंकवाद की तो निंदा की गई, लेकिन इसमें इजराइल पर हमास के हमले का कोई जिक्र नहीं है। हालांकि, प्रतिद्वंद्वी ब्राजीलियाई मसौदे पर मतदान मंगलवार को होगा। 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने सोमवार शाम को रूस की ओर से पेश मसौदा प्रस्ताव पर मतदान करने के लिए बैठक की। यह पहला मसौदा है जब इजराइल और फलस्तीनी चरमपंथी समूह हमास के बीच बढ़ते युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र के इस शक्तिशाली निकाय द्वारा विचार किया गया। एक पेज के इस प्रस्ताव पर मतदान में केवल पांच देशों, रूस, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, मोजाम्बिक और गैबॉन ने पक्ष में मतदान किया और यह पारित नहीं हो सका। चार देशों, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जापान ने इसके खिलाफ मतदान किया, जबकि अन्य छह देश अनुपस्थित रहे। अल्बानिया, ब्राजील, इक्वाडोर, घाना, माल्टा और स्विट्जरलैंड ने मतदान में भाग नहीं लिया।
मेरठ में एक मकान में विस्फोट से चार लोगों की मौत
मेरठ में मंगलवार को सुबह लोहिया नगर इलाके में एक मकान में विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए आज यहां बताया कि विस्फोट में पांच लोग घायल हुए थे और इलाज के दौरान उनमें से चार लोगों की मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव के निर्देश दिये हैं। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया 'घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से चार ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह सभी पुरुष हैं और वयस्क हैं। इनकी शिनाख्त के लिए अभी तक आसपास से कोई नहीं पहुंचा है। ऐसा लगता है कि यह लोग फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर थे जिनकी विस्फोट में जान चली गई।'
फिलिस्तीनियों का दावा, दक्षिणी गाजा कस्बों में भीषण बमबारी
गाजा में फलस्तीनियों ने मंगलवार को तड़के खान यूनिस और रफ़ाह के दक्षिणी शहरों के पास भीषण बमबारी किए जाने का दावा किया। हालांकि, अभी तक हताहत होने वालों की संख्या के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। स्थानीय खबरों के अनुसार, इजराइल की ओर से खान यूनिस के पश्चिम और दक्षिण-पूर्व और रफ़ाह के पश्चिम के इलाकों को निशाना बनाया गया। अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ विदेशी पासपोर्ट वाले शरणार्थियों को सहायता देने की अनुमति के लिए एक समझौते पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में गाजा से पलायन करने की कोशिश कर रहे हजारों की संख्या में लोग रफ़ाह में एकत्र हैं, जो इस क्षेत्र से मिस्र तक जाने वाली एकमात्र सीमा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को इजराइल और जॉर्डन के लिए रवाना होने वाले हैं। अमेरिका को उम्मीद है कि हमास के हमले के बाद घिरे गाजा में तेजी से नागरिकों को सहायता पहुंचाना आसान हो जाएगा।
कानून में बदलाव करना संसद का काम है- सुप्रीम कोर्ट
प्रधान न्यायाधीश के अलावा न्यायमूर्ति कौल, न्यायमूर्ति भट और न्यायमूर्ति नरसिम्हा ने अलग-अलग फैसले लिखे हैं। प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि यह अदालत कानून नहीं बना सकती, वह केवल उसकी व्याख्या कर सकती है और उसे प्रभावी बना सकती है। उन्होंने साथ ही कहा, 'समलैंगिकता केवल शहरी अवधारणा नहीं है या समाज के उच्च वर्ग तक ही सीमित नहीं है।' उन्होंने कहा, 'विशेष विवाह अधिनियम की व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता है या नहीं, इसका निर्णय संसद को करना है।' प्रधान न्यायाधीश ने कहा, 'यह कल्पना करना कि समलैंगिकता केवल शहरी इलाकों में मौजूद है, उन्हें मिटाने जैसा होगा। किसी भी जाति या वर्ग का व्यक्ति समलैंगिक हो सकता है।' पीठ ने 10 दिन की ‘मैराथन’ सुनवाई के बाद 11 मई को याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने पर SC का फैसला
प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने समलैंगिक विवाह को कानूनी रूप से वैध ठहराए जाने का अनुरोध करने वाली 21 याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए मंगलवार को कहा कि विशेष विवाह अधिनियम में बदलाव करना संसद का काम है और न्यायालय कानून की केवल व्याख्या कर सकता है, उसे बना नहीं सकता। पीठ चार अलग-अलग फैसले सुनाएगी। प्रधान न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए कहा, 'इस मामले में चार अलग-अलग फैसले हैं।' उन्होंने कहा कि यह कहना 'गलत है कि विवाह एक स्थिर और अपरिवर्तनीय संस्था है।' फैसला सुनाने वाली पांच न्यायाधीशों वाली इस संविधान पीठ में प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट, न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा शामिल हैं।
अरुणाचल प्रदेश में एनएससीएन(आईएम) के दो उग्रवादी गिरफ्तार
सुरक्षा बलों ने अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले से एनएससीएन (आईएम) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो विद्रोहियों में से एक व्यक्ति प्रतिबंधित संगठन एनएससीएन (आईएम) का सक्रिय कार्यकर्ता है। उन्होंने बताया कि उपलब्ध सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स की खोंसा बटालियन ने लोंगडिंग पुलिस के साथ मिलकर शनिवार को जिले के चोप गांव से दोनों उग्रवादियों को पकड़ा।
विधानसभा चुनाव के लिए आज जारी होगा कांग्रेस का घोषणापत्र
अगले महीने होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस मंगलवार को अपना घोषणा-पत्र जारी करेगी. जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और एआईसीसी महासचिव रणदीप सुरजेवाला विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा-पत्र जारी करेंगे। कांग्रेस द्वारा किए गए प्रमुख चुनावी वादों में से एक मध्य प्रदेश में जाति जनगणना कराना है।
इजराइल के समर्थन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार
भारतीय यहूदी समुदाय हमास के हमले के बाद इजराइल के समर्थन में मजबूत बयान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभारी है। एक भारतीय-अमेरिकी यहूदी नेता ने यह बयान दिया। 'पीटीआई' से बातचीत में वाशिंगटन डीसी स्थित अमेरिकी यहूदी समिति के एशिया प्रशांत संस्थान के सहायक निदेशक निसिम रुबिन ने कहा कि देश के अन्य निवासियों की तरह इजराइल में भारतीय यहूदी समुदाय भी सात अक्टूबर को किये गये हमास के क्रूर हमले से 'गंभीर रूप से प्रभावित' हुआ है। उन्होंने कहा कि इस हमले में 1,300 से अधिक लोग मारे गए। उन्होंने कहा, 'हम सात अक्टूबर के हमले के कुछ घंटों के भीतर इजराइल के समर्थन में मजबूत बयान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बहुत आभारी हैं। अगले दिन प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने उनसे बात की, जो दोनों देशों और दोनों नेताओं के बीच संबंध को दर्शाता है।' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 अक्टूबर को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि भारत के लोग इस कठिन समय में उनके देश के साथ मजबूती से खड़े हैं। मोदी ने आतंकवाद के सभी रूपों की स्पष्ट रूप से कड़ी निंदा की।
बेल्जियम में गोलीबारी में स्वीडन के दो नागरिकों की मौत
ब्रसेल्स में गोलीबारी की घटना में स्वीडन के दो नागरिकों की मौत हो गई और बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू ने इसे 'आतंकवाद' से जुड़ा हमला करार दिया है, जिसके बाद प्राधिकारियों ने सोमवार देर रात राजधानी में आतंकवाद संबंधी अलर्ट को उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया। बेल्जियम की खतरा विश्लेषण समन्वय इकाई (ओसीएडी) ने बताया कि देश के अन्य हिस्सों में भी आतंकवाद संबंधी अलर्ट दूसरे उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया गया है। ओसीएडी केंद्र की लौरा डेमुलियर ने एक साक्षात्कार में कहा कि प्राधिकारियों की इस समय सर्वोच्च प्राथमिकता बेल्जियम-स्वीडन फुटबॉल मैच देखने आए हजारों फुटबॉल प्रशंसकों को स्टेडियम से सुरक्षित बाहर निकालना है, जहां मैच बीच में ही रद्द करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि मध्य ब्रसेल्स में सोमवार देर रात गोलीबारी में स्वीडन के दो नागरिकों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री डी क्रू ने कहा है कि इस हमले का संबंध 'आतंकवाद' से है और उन्होंने मंत्रिमंडल के शीर्ष मंत्रियों की बैठक बुलाई है।