17 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली चुनाव के लिए BJP ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, सैफ अली खान पर हमला करने वाला अभी भी पकड़ से दूर
17 जनवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। अपनी चिट्ठी में उन्होंने छात्रों को दिल्ली मेट्रो में 50% छूट देने की मांग की है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तानी अदालत से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने इमरान को 14 साल की सजा सुनाई है। आपको बताते हैं कि आखिर किस मामले में पूर्व पाकिस्तानी पीएम को सजा सुनाई गई है। दिल्ली-NCR में कोहरा एक बार फिर लौट आया है। आज विजिबिलिटी काफी कम है। इसका असर हवाई और रेल यातायात पर भी पड़ा है। वहीं चारधाम समेत कश्मीर-हिमाचल के कई चोटियों पर भारी हिमपात के कारण कई राजमार्ग अवरुद्ध होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। कई गांव का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आसपास सड़कों, फुटपाथों और सबवे पर डेरा डाले कई मरीजों और उनके परिवारों से मुलाकात की और केंद्र तथा दिल्ली सरकार पर उनके प्रति असंवेदनशीलता दिखाने का आरोप लगाया।
17 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली चुनाव के लिए BJP ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, सैफ अली खान पर हमला करने वाला अभी भी पकड़ से दूर
किसने किया सैफ पर हमला, कहां तक पहुंची पुलिस की जांच
दिल्ली के लिए बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र
इमरान खान को 14 साल कैद की सजा
पुणे-नासिक राजमार्ग पर मिनीवैन खड़ी बस से टकराई, नौ लोगों की मौत
दो बार की चैम्पियन सबालेंका आस्ट्रेलियाई ओपन चौथे दौर में
दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार को जारी किया नोटिस
सैफ अली खान पर हमला करने वाला गिरफ्तार, बांद्रा थाने लाया गया आरोपी
अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी
हमलावर कैसे भगा, अटैक का कैसा था प्लान... Saif Ali Khan केस की जांच में खुल रहे कई और राज
दिल्ली पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
बंगाल: चिकित्सकों ने छह सहकर्मियों के निलंबन के विरोध में ‘काम रोको' अभियान शुरू किया
आंध्र प्रदेश में एक ही परिवार के चार सदस्य डूबे
दिल्ली-NCR में ठंड और कोहरे का कहर जारी
बांद्रा पुलिस सैफ अली खान मामले में दो व्यक्तियों से कर रही पूछताछ
मुंबई पुलिस सूत्रो के मुताबिक, संदिग्ध को आखिरी बार इमारत की छठी मंजिल पर भागते समय देखा गया था और प्रवेश करते या बाहर निकलते समय लॉबी के सीसीटीवी कैमरों में कैद नहीं हुआ था। ऐसा लगता है कि संदिग्ध ने छठी मंजिल पर उतरने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया, जहां वह उनके फ्लैट के बाहर एक रेसिडेंस ने लगाए कैमरे में कैद हो गया। छठी मंजिल के बाद, संदिग्ध को कहीं नहीं देखा गया, न ही उसे मुख्य प्रवेश द्वार से बाहर निकलते हुए पकड़ा गया। मुंबई पुलिस सूत्रो के अनुसार पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने ग्राउंड फ्लोर तक पहुंचने के लिए फिर से शाफ्ट का इस्तेमाल किया और पीछे के रास्ते से बाहर निकल गया, जो सीसीटीवी कैमरों की पहुंच में नहीं है।
