देश

दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार को जारी किया नोटिस, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

Supreme Court: दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार को नोटिस जारी किया है। आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना लागू करने को लेकर जारी दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली सरकार ने उच्च न्यायालय को बताया था कि वह केंद्र की आयुष्मान आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन को लागू नहीं करेगी। सरकार का कहना है कि इस योजना को लागू करने से दिल्ली की मौजूदा स्वास्थ्य योजनाएं कमजोर होंगी।

Image

सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार को जारी किया नोटिस

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ayushman Bharat Health Infrastructure Mission: दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार को नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार, आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना लागू करने को लेकर जारी दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली सरकार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हाईकोर्ट किसी योजना के MOU पर दस्तखत करने के लिए राज्य सरकार को मजबूर नहीं कर सकता।

दिल्ली सरकार ने दायर की थी SC में याचिका

दिल्ली सरकार की तरफ से ये भी दलील दी गई कि इस योजना मे इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 60% हिस्सा केन्द्र सरकार को और 40% राज्य सरकार को देना है लेकिन आगे इस योजना को चलाने के लिए केन्द्र सरकार कोई बजट नहीं देगी। 24 दिसंबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करने को कहा था। आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन दरअसल केंद्र सरकार की योजना है जिसका मकसद भविष्य की महामारी से निपटने के लिए पब्लिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है। दिल्ली सरकार ने इस स्कीम को अभी लागू नहीं किया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article