16 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़: सैफ अली खान पर हमला, सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को दी मंजूरी
16 जनवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: सरकार ने बृहस्पतिवार को एक बड़े फैसले के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और पेंशनभोगियों के भत्तों में संशोधन के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8वें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया है। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हमले में सैफ घायल हो गए हैं। सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सैफ अली खान और करीना कपूर के बांद्रा वाले घर में चोरी हुई है। सूत्र के मुताबिक, इस घटना के दौरान एक चोर ने सैफ पर हमला कर दिया जिसकी वजह से एक्टर घायल हो गए हैं। विश्व में चल रहे एक बड़े युद्ध का अंत करीब है। इजरायल-हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते पर सहमति बन गई है। गाजा में संघर्षविराम के लिए हमास और इजरायल के बीच समझौता हो गया है। ये संघर्षविराम रविवार से लागू होगा। भारतीय रेलवे के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
16 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़: सैफ अली खान पर हमला, सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को दी मंजूरी
राजस्थान: सरकारी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने आत्महत्या की
आंध्र प्रदेश में सूखी नहर में वाहन गिरने से तीन लोगों की मौत
8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी
दिल्ली के लोगों को कांग्रेस ने दी 3 नई गारंटी
दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, मुफ्त राशन और बिजली देने का वादा किया
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन और कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। रेड्डी ने कहा, ‘‘कांग्रेस अगर दिल्ली में सत्ता में आती है तो वह अपनी पांच गारंटी पूरी करेगी।
झारखंड हाईकोर्ट ने 4 महीने में नगर निकायों के चुनाव कराने का दिया आदेश
वारंगल-हैदराबाद हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने लॉरी को मारी टक्कर , 2 की मौत
वारंगल से हैदराबाद जा रही लॉरी को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार में सवार एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महबूबाबाद जिले स्थित केसमुद्रम के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब कार ने पेट्रोल पंप जा रही एक लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी। कार पूरी तरह से लॉरी के पिछले हिस्से में फंस गई थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला।
गर्लफ्रेंड, शराब और सेक्स Pill... ग्वालियर में लखनऊ के युवक की दर्दनाक मौत
चुनाव प्रचार में एआई के इस्तेमाल पर निर्वाचन आयोग ने जारी किया परामर्श
प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष में दो उपग्रहों के सफल डॉकिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी
भाजपा नेता को थाने में पीटने के आरोप में चार पुलिसकर्मी निलंबित
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने इजराइल-हमास के संघर्ष विराम समझौते का स्वागत किया
गुतारेस ने बुधवार को कहा, ‘‘मैं गाजा में युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए एक समझौते की घोषणा का स्वागत करता हूं।’’ उन्होंने इस समझौते को आगे बढ़ाने में मध्यस्थों - मिस्र, कतर और अमेरिका के प्रयासों के लिए उनकी सराहना की।
