देश

सैफ अली खान पर हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती; अटैक में घर की मेड भी हुई घायल

सैफ अली खान पर हमला हुआ है। इस हमले में एक्टर को चोटों आई है। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सैफ अली खान फिलहाल ऑपरेशन थिएटर में हैं। सैफ अली खान की गर्दन पर गहरी चोट है बांद्रा पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

Image

सैफ अली खान पर हुआ हमला

Photo : Twitter

Saif Ali Khan Attacked: फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हमले में सैफ घायल हो गए हैं। सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सैफ अली खान और करीना कपूर के बांद्रा वाले घर में चोरी हुई है। सूत्र के मुताबिक, इस घटना के दौरान एक चोर ने सैफ पर हमला कर दिया जिसकी वजह से एक्टर घायल हो गए हैं।

क्राइम ब्रांच कर रही मामले की जांच

पुलिस के अनुसार, सैफ अली खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सैफ अली खान मामूली रूप से घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों ही इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में अभिनेत्री करीना कपूर और उनके बच्चे सुरक्षित हैं। परिवार ने फिलहाल इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस जल्द ही मामले पर पूरी जानकारी साझा कर सकती है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। बता दें, ये हमला आज सुबह करीब 4 बजे के करीब हुआ।

ऑपरेशन थिएटर में है सैफ

हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक, सैफ अली खान फिलहाल ऑपरेशन थिएटर में हैं। सैफ अली खान की गर्दन पर गहरी चोट है, हाथ पर चोट है और उनकी पीठ में कोई नुकीली चीज घुसा दी गई थी जिसे सर्जरी करके निकाल दिया गया है। हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें 6 चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ के पास है। हम उनका ऑपरेशन कर रहे हैं। न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी उनका इलाज कर रहे है।

सैफ की टीम का आया आधिकारिक बयान

सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई। वह फिलहाल अस्पताल में सर्जरी करवा रहे हैं। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे धैर्य रखें। यह पुलिस का मामला है। हम आपको स्थिति से अवगत कराते रहेंगे। बता दें, मुंबई के बांद्रा पश्चिम में सतगुरु शरण बिल्डिंग में सैफ अली खान अपने परिवार के साथ रहते है। सतगुरु शरण बिल्डिंग के 12वी मंजिल पर डूप्लेक्स फ्लैट में पूरा पटौदी परिवार रहता है। जानकारी के अनुसार, 2 लेयर की वेरिफिकेशन के बाद सोसायटी में कोई एंट्री कर सकता है। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार, सैफ अली खान के घर में काम करने वाली मेड के हाथों में भी चाकू से हमला हुआ। पुलिस इस मामले में मेड का स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article