क्राइम

गर्लफ्रेंड, शराब और सेक्स Pill... ग्वालियर में लखनऊ के युवक की दर्दनाक मौत

Gwalior news: ग्वालियर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के एक युवक की ग्वालियर के एक होटल में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने शराब और सेक्स पिल खा रखी थी जिसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

ग्वालियर में लखनऊ के युवक की दर्दनाक मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gwalior news: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में होटल में महिला के साथ पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक लखनऊ का रहने वाला था। युवक किसी काम के सिलसिले में ग्वालियर आया था। इस दौरान दिल्ली से उसकी महिला दोस्त भी आई थी। दोनों होटल के कमरे में ठहरे थे। पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि वह जब आई तो युवक शराब पी रहा था। शराब पीने के बाद उसने सेक्स की किसी गोली का भी सेवन किया था। शायद मौत की वजह यही रही होगी। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी। महिला ने कहा कि उसने युवक को ज्यादा शराब पीने से रोका भी था। लेकिन युवक ने उसकी बात नहीं मानी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

महिला ने बताया कि युवक ने दम घुटने की शिकायत की थी। जिसके बाद वो कमरे से बाहर लॉबी में चला गया था। महिला ने बताया कि युवक से बैठा भी नहीं जा रहा था। जमीन पर लेटकर छटपटाने लगा। युवक की हालत देखकर वह घबरा गई। इसके बाद महिला ने मदद के लिए होटल स्टाफ को बुलाया। रात करीब 1 बजे एंबुलेंस से युवक को अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। जानकारी के मुताबिक, थाटीपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पराशर ने कहा कि युवक ने शराब के नशे के साथ कैप्सूल का सेवन किया था। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिवारों को सूचना दे दी है। इसके साथ ही पुलिस अब घटना को लेकर जांच कर रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article