Aaj Ki Taza Khabar: झारखंड में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत, मणिपुर में विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, जणगणना से पहले एनआरसी की मांग की
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गान पर हुए विवाद और वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर कहा, "भाजपा के पास दूसरा काम नहीं है। भाजपा पर कोई अच्छा काम होता तो वे संविधान को ठेस नहीं पहुंचाते। याद रखिए, संविधान है तो स्वतंत्रता है, संविधान है तो हमें आजादी मिलेगी, हमें अधिकार मिलेंगे और संविधान है तो हमें लोकतंत्र मिलेगा।"
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची में 'तिरंगा यात्रा' निकालने के बाद 'JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच' ने 20 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने का एलान किया है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि वे रविवार को सभी 24 जिलों में सीएम और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाएंगे। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया की सत्ताधारी JMM-कांग्रेस गठबंधन सरकार उनकी मांगों को लेकर ठोस कदम उठाने में नाकाम रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पारंपरिक एट होम रिसेप्शन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोबिंद, केंद्रीय मंत्री, राजनयिक, अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी इस रिसेप्शन में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ हुई।
मथुरा में डंपर की चपेट में आने से बच्ची समेत दो लोगों की मौत
मथुरा के सदर क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से छह साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि यह मामला औंरगाबाद कस्बे के बाजार का है, जहां कुछ बच्चे किताबें खरीद रहे थे तभी मथुरा शहर की ओर से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने पांच लोगों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में छह वर्षीय बच्ची आयरा और 20 वर्षीय युवक प्रशांत कुंतल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां 52 वर्षीय विमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कपिल ने बताया कि घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने आगरा-मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के समझाने बुझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने पर जाम खुल सका। कपिल ने बताया कि दो अन्य व्यक्ति भी घायल हुए थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि डंपर को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।झारखंड सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों को 17 अगस्त को फिर वार्ता के लिए बुलाया
झारखंड सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को सोमवार को फिर से बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी। यह फैसला यहां प्रदर्शन स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और अपर जिला मजिस्ट्रेट (कानून-व्यवस्था) की छात्रों के साथ बैठक के बाद लिया गया। अधिकारी ने कहा, "प्रदर्शनकारियों को 17 अगस्त को अपराह्न दो बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। छात्रों को उनके कानूनी सलाहकार के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है।" इससे पहले झारखंड सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच छह दौर की बातचीत हो चुकी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र संगठन ’जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ ने कहा कि आंदोलनकारी छात्रों ने राज्य अतिथि गृह में सरकार के साथ फिर से बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, लेकिन वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे।। ’जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ के नेता रवींद्र पासवान ने संवाददाताओं से कहा कि वार्ता उनके कानूनी सलाहकार की मौजूदगी में होगी। पासवान ने कहा, ’’हम निश्चित रूप से वार्ता के लिए जाएंगे क्योंकि हम इस मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिए चाहते हैं। लेकिन हम दो मांगों पर अडिग हैं-भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच और जेएसएससी-सीजीएल (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा रद्द करना।’’ उन्होंने कहा कि सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता करने वाले छात्र प्रतिनिधिमंडल में कितने छात्र होंगे, इसकी घोषणा सोमवार को की जाएगी। नौ अगस्त को हुई पिछली दौर की वार्ता में कोई समाधान नहीं निकल सका था। रविवार को प्रदर्शन 23वें दिन में प्रवेश कर गया।बलिया में तिरंगा उतारते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह का झंडा उतारते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार शाम नरही क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में एक निजी पुस्तकालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि जिस लोहे के पाइप पर तिरंगा फहराया गया था, उसे उतारते समय पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया और उसमें करंट दौड़ गया। इस दौरान पुस्तकालय के संचालक राकेश यादव समेत दो युवक करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन और ग्रामीण दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां राकेश यादव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल युवक की पहचान दुर्गेश के रूप में हुई है और उसका इलाज चल रहा है। नरही के थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि राकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।झारखंड में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत
झारखंड में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन छात्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त की रात लोहरदगा जिले में सेंगरा टोली के पास दो स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित लोहरदगा में फुटबॉल मैच देखकर स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी दूसरे दो-पहिया वाहन पर सवार तीन लोगों ने उन्हें टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में, शनिवार रात गुमला जिले के कोनबीर टेट्रा अंबाटोली के पास घर लौट रहे 11वीं कक्षा के तीन छात्रों को एक ट्रक ने कुचल दिया।मणिपुर में विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, जणगणना से पहले एनआरसी की मांग की
मणिपुर में जनगणना शुरू करने से पहले राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने की मांग कर रहे विद्यार्थियों ने रविवार को यहां ’जनगणना संचालन निदेशालय’ के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। ’कैंपेन फॉर जस्ट एंड फेयर डिलिमिटेशन’ (जेएफडी) की छात्र शाखा के सदस्य इंफाल पूर्व जिले के पोरोमपट में निदेशालय के बाहर इकट्ठा हुए और नारे लगाते हुए मांग की कि राज्य में एनआरसी लागू होने से पहले कोई भी जनगणना न की जाए। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों द्वारा कार्यालय परिसर में घुसने से रोके जाने पर मुख्य द्वार पर ताला लगाने का प्रयास किया। उसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने बताया कि इस पुलिस कार्रवाई में एक प्रदर्शनकारी को मामूली चोटें आईं। यह विरोध प्रदर्शन जनगणना 2027 के तहत 17 अगस्त से शुरू होने वाली स्वणगना और घरों की सूची बनाने के चरण से एक दिन पहले हुआ। घरों की सूची बनाने का मुख्य काम एक एवं 30 सितंबर के बीच होना है। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने बिष्णुपुर जिले में मोइरांग महाविद्यालय में गणकों एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में खलल डाला था। जेएफडी मांग कर रहा है कि अवैध प्रवासियों की पहचान करने के लिए जनगणना से पहले मणिपुर में एनआरसी करायी जाए, ताकि अवैध प्रवासियों की पहचान हो।राज्यसभा के सदस्य विभिन्न वैधानिक निकायों, संसदीय समितियों के लिए निर्वाचित
राज्यसभा के 10 सदस्य देशभर के एम्स समेत विभिन्न वैधानिक निकायों के लिए निर्वाचित हुए हैं। उम्मीदवारों की संख्या रिक्त पदों के बराबर होने के कारण सभी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। राज्यसभा सदस्य गुलाम अली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), अवंतीपुरा के सदस्य निर्वाचित हुए, जबकि अशोक कुमार मित्तल एम्स, बठिंडा और रजनीश कुमार अग्रवाल एम्स, भोपाल के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। असम से असम गण परिषद (एजीपी) के राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र प्रसाद बैश्य एम्स, गुवाहाटी के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। जम्मू-कश्मीर से भाजपा सांसद सतपाल शर्मा एम्स, विजयपुर के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। आई. एस. इनबदुरई एम्स, मदुरै और मदन राठौड़ एम्स, जोधपुर के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। लहर सिंह सिरोया को केंद्रीय रेशम बोर्ड का सदस्य चुना गया है। हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद सिकंदर कुमार राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थानों की परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। वहीं, हरियाणा से भाजपा सांसद रेखा शर्मा को राष्ट्रीय सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी एवं सरोगेसी बोर्ड का सदस्य चुना गया है। राज्यसभा सचिवालय की एक अधिसूचना में कहा गया कि इन सदस्यों का निर्वाचन इसलिए हुआ क्योंकि विभिन्न वैधानिक निकायों के चुनाव के लिए नामांकित उम्मीदवारों की संख्या रिक्त पदों के बराबर थी। राज्यसभा सचिवालय की एक अन्य अधिसूचना में कहा गया कि लोक लेखा समिति और सार्वजनिक उपक्रम समिति के लिए निर्वाचित किए जाने वाले सदस्यों की संख्या और उम्मीदवारों की संख्या समान होने के कारण सदस्यों को इन समितियों के लिए विधिवत निर्वाचित घोषित किया गया। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुखेंदु शेखर राय और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसद तिरुचि शिवा को लोक लेखा समिति का सदस्य चुना गया है, जबकि मोहम्मद नदीमुल हक को सार्वजनिक उपक्रम समिति का सदस्य चुना गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कल्याण संबंधी समिति के लिए निर्वाचित किए जाने वाले सदस्यों की संख्या और उम्मीदवारों की संख्या समान होने के कारण सदस्यों को समिति के लिए विधिवत निर्वाचित घोषित किया गया। उनका कार्यकाल समिति की पहली बैठक की तारीख से एक वर्ष का होगा। ओबीसी कल्याण समिति के लिए मस्तान राव यादव बीधा, शुभाशीष खुंटिया, अमर पाल मौर्य, मयंककुमार नायक, ए. ए. रहीम, के. आर. एन. राजेशकुमार, कल्पना सैनी, पका वेंकट सत्यनारायण, अशोक सिंह और भीम सिंह निर्वाचित हुए हैं।बेल्जियम के सबसे बड़े प्राकृतिक रिज़र्व में लगी भीषण आग
बेल्जियम के सबसे बड़े वन क्षेत्र ’हाई फेंस’ में रविवार को लगी भीषण आग के कारण 27 वर्ग किलोमीटर से अधिक का इलाका जलकर खाक हो गया। देश के हालिया इतिहास की इस सबसे भयानक वनाग्नि के चलते आसपास के इलाकों से सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। जर्मनी की सीमा के करीब स्थित लीज प्रांत के वाइम्स और बूटगेनबाख नगरपालिकाओं में हवा का रुख बदलने और घना धुआं फैलने के बाद लगभग 600 निवासियों को 15 अगस्त को ही जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था। अधिकारियों ने पर्यटकों को भी इलाका छोड़ने की सलाह दी है, जबकि विस्थापितों को ठहराने के लिए पास में एक व्यायामशाला को अस्थायी शिविर के रूप में खोला गया है। लीयैज प्रांत के गवर्नर हर्व जमार ने एक बयान में बताया कि 250 से अधिक आपातकालीन कर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें बेल्जियम और जर्मनी के 100 से अधिक दमकल कर्मी, पुलिस, सेना के अधिकारी और नागरिक सुरक्षा बल के कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें अग्निशमन हेलीकॉप्टरों की मदद भी मिल रही है। यह भीषण आग हफ्तों तक पड़ी भीषण गर्मी और शुष्क मौसम के बाद लगी है।वाराणसी हवाई अड्डे पर जांच के दौरान यात्री के पिस्तौल से गोली चली, दो घायल
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल भवन में रविवार सुबह जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्तौल से कथित तौर पर गलती से चली गोली से एक महिला कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। नागर विमानन मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस)इस घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहा है, जिसमें हवाई अड्डों पर लाइसेंस वाले हथियारों को ले जाने के लिए तय प्रक्रियाओं का पालन करना भी शामिल है। मंत्रालय ने बताया कि जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय के मुताबिक, दोनों घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया, स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचना दी गई और यात्री को जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया है। मंत्रालय के अनुसार, घटना के तुरंत बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और हवाई अड्डे पर परिचालन बिना किसी रुकावट के जारी है। पुलिस ने बताया कि मुंबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए आजमगढ़ निवासी कमलेश राय पत्नी के साथ हवाई अड्डे पहुंचे थे। उनके पास लाइसेंसी पिस्तौल थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पिस्टल की जांच और उसमें मौजूद कारतूस की गिनती की जा रही थी, तभी अचानक गोली चल गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में जांच कर रही महिला कर्मचारी के पैर में और पास खड़े एक अन्य व्यक्ति घायल हो गये, दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, एक बयान में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (बाबतपुर) के निदेशक पुनीत गुप्ता ने कहा, "आज, 16 अगस्त 2026 को सुबह लगभग साढ़े नौ बजे, उड़ान आईएक्स-1810 से पत्नी के साथ मुंबई जा रहे एक यात्री ने विमान में ले जाने के लिए एक हथियार की जानकारी दी।’’ गुप्ता ने बयान में कहा, ’’हथियार की जांच के दौरान, गलती से एक गोली चल गई, जिससे एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड अलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड के दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है और जांच जारी है।" गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त के बयान के अनुसार, यात्री की पहचान आजमगढ़ जिले के निवासी कमलेश राय के तौर पर हुई। घटना की जानकारी मिलने पर, पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) और सहायक पुलिस आयुक्त (पिंडरा) समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोली पहले फर्श से टकराई और फिर पास में मौजूद महिला कर्मचारी सुमन कुमारी के पैर में लगी, जबकि गोली के छर्रे रोहित नामक कर्मचारी के हाथ में लगे हैं। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल की जांच की जा रही है और जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बयान में कहा कि इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।एमपी में ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रविवार सुबह चंबल नदी के बढ़े जलस्तर के बीच करीब 40 यात्रियों को ले जा रहा एक स्टीमर ईंधन खत्म होने के कारण कुछ देर के लिए नदी के बीच फंस गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुरैना के जिलाधिकारी लोकेश जांगिड़ ने बताया कि ईंधन खत्म होने के बाद स्टीमर तेज बहाव वाले पानी में असहाय होकर बहने लगा। स्थानीय प्रशासन ने डीजल की व्यवस्था कर स्टीमर में ईंधन भरवाया, जिसके बाद उसे सुरक्षित नदी के किनारे पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि स्टीमर में सवार करीब 35 से 40 लोग सुरक्षित हैं। जांगिड़ ने बताया कि स्टीमर उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग द्वारा आगरा से संचालित किया जा रहा था और उसमें जीवन रक्षक जैकेट उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने कहा कि घटना के समय यात्री मुरैना की अंबाह तहसील से आगरा की बाह तहसील स्थित एक मंदिर जा रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा, "मैंने आगरा के जिलाधिकारी से फोन पर बात कर उन्हें घटना की जानकारी दी है। आगरा जिला प्रशासन को बताया गया है कि स्टीमर में जीवन रक्षक जैकेट नहीं थे।" उन्होंने बताया कि आगरा के जिलाधिकारी से लोक निर्माण विभाग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि ऐसे स्टीमर में जीवन रक्षक जैकेट उपलब्ध हों और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कम से कम दो-तीन जवान भी सवार रहें। जांगिड़ ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कई श्रद्धालु इस मार्ग से आवागमन कर रहे हैं। चंबल नदी मध्यप्रदेश में महू के पास विंध्य पर्वतमाला की जानापाव पहाड़ियों से निकलती है। यह राजस्थान और उत्तर प्रदेश से होकर बहती है और इटावा के पास यमुना नदी में मिल जाती है।हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया कैंटर, 20 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
करनाल के घरौंडा में बड़ा हादसा हो गया। मिनी बायपास के पास श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे वाहन में आग लग गई। कैंटर में 60 से 70 श्रद्धालु सवार थे और वह राजस्थान के बागड़ धाम जा रहा था। हादसे में 20 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। कई गंभीर घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद घर के बाहर निकले एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई।
ड्राइवर को आई झपकी और मच गई तबाही! हंगरी में बस खाई में पलटी, 12 यात्रियों की मौत
हंगरी में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, यात्रियों से भरी एक बस हाईवे से उतरकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी और पलट गई। पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार तड़के करीब 1 बजे हुआ। बस हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से लगभग 140 किलोमीटर पूर्व हाईवे पर जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और गड्ढे में पलट गई। हादसे में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बस पर पोलैंड की नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जताई है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से बस नियंत्रण से बाहर हुई और यह दुर्घटना हुई।भाजपा के पास दूसरा काम नहीं है: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गान पर हुए विवाद और वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर कहा, "भाजपा के पास दूसरा काम नहीं है। भाजपा पर कोई अच्छा काम होता तो वे संविधान को ठेस नहीं पहुंचाते। याद रखिए, संविधान है तो स्वतंत्रता है, संविधान है तो हमें आजादी मिलेगी, हमें अधिकार मिलेंगे और संविधान है तो हमें लोकतंत्र मिलेगा।"उन्होंने आगे कहा, "...कोई भी चीज आंकड़ों से दिखती है। परिसीमन से बेहतर है कि हमारे देश की सीमाओं की सुरक्षा हो... 2014 में भारत का क्षेत्रफल क्या था और आज का क्षेत्रफल क्या है, ये भाजपा बता पाएगी?... समय-समय पर जब सीमाओं पर ऊंगली उठती है तो भाजपाई दूसरी ओर सवाल करते हैं...PDA की लड़ाई, सामाजिक न्याय का रास्ता और लोगों को जोड़ने का काम हम लगातार करते रहेंगे.
Jharkhand Students Protest: सीएम हेमंत सोरेन के आवास को घेरने की तैयारी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची में 'तिरंगा यात्रा' निकालने के बाद 'JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच' ने 20 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने का एलान किया है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि वे रविवार को सभी 24 जिलों में सीएम और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाएंगे। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया की सत्ताधारी JMM-कांग्रेस गठबंधन सरकार उनकी मांगों को लेकर ठोस कदम उठाने में नाकाम रही है।राष्ट्रपति का 'एट होम' रिसेप्शन: पीएम मोदी सहित देश की जानी-मानी हस्तियां हुईं शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पारंपरिक एट होम रिसेप्शन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोबिंद, केंद्रीय मंत्री, राजनयिक, अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी इस रिसेप्शन में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ हुई।'CEC के पास 10 अक्टूबर तक का वक्त, नहीं दिया इस्तीफा तो फिर होगा जंतर-मंतर 2.0’, अभिजीत दीपके का दिल्ली कूच का एलान
नंदीग्राम में शुभेंदु का बड़ा हमला-'ममता की 2021 की पैर की चोट थी फर्जी, SSKM की मेडिकल रिपोर्ट मेरे पास, सबूत दूंगा'
महाराष्ट्र एफडीए ने पुणे में सिप्ला के वेयरहाउस का ड्रग लाइसेंस किया रद्द, कंपनी ने फैसले को बताया निराशाजनक
CJP प्रदर्शन में दर्दनाक हादसा, ठाणे के 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, सीने में दर्द के बाद आया हार्ट अटैक
SIR पर पूर्व जजों का बड़ा एक्शन, मदन बी लोकुर की अगुवाई में बना स्वतंत्र आयोग; वोटर लिस्ट की गड़बड़ी की होगी जांच
© 2026 Times Horizon Private Limited
