LIVE

आज की ताजा खबर: राम मंदिर में लगने वाली मूर्ति का हुआ चुनाव; दिल्ली की हर विधानसभा में होगा सुंदरकांड पाठ

रवि वैश्यUpdated Jan 15, 2024, 22:31 IST

आज की ताजा खबर 15 जनवरी 2024 LIVE
आज की ताजा खबर: राम मंदिर में लगने वाली मूर्ति का हुआ चुनाव; दिल्ली की हर विधानसभा में होगा सुंदरकांड पाठ

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 15 जनवरी 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 15 जनवरी (सोमवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: कड़कड़ाती ठंड की चपेट में समूचा उत्तर भारत है और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि उत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान घने से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है वहीं सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि भारतीय सेना सीमाओं पर पूरी तरह मुस्तैद है और हर कीमत पर देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए तैयार है। चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में तीन साल से जारी गतिरोध के बीच सेना प्रमुख का यह बयान आया है उधर उर्दू के मशहूर शायर मुनव्वर राणा का रविवार देर रात लखनऊ में निधन हो गया शुरुआती जानकारी के अनुसार मुनव्वर राणा की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। मुनव्वर राणा कई दिनों से बीमार थे। मुनव्वर राणा का इलाज लखनऊ स्थित पीजीआई में चल रहा था उधर कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हो गई है, पढ़ें आज की ताजा और अहम खबरें जो सुर्खियों में हैं-

JAN 15, 2024 21:11 IST

DGCA ने एयरलाइंस कंपनियों के लिए जारी की SOP

डीजीसीए ने कहा है कि फ्लाइट में देरी होने के संबंध में यात्रियों को व्हाट्सएप, एसएमएस और ईमेल के जरिए जानकरी दी जाए। इसके साथ ही विमानन कंपनियों को उड़ान टिकटों पर सीएआर के बारे में जानकारी प्रकाशित करने को भी कहा गया है। डीजीसीए ने कहा है कि सभी विमानन कंपनियों के लिए सीएआर के प्रावधानों का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।
JAN 15, 2024 20:29 IST

सिंगापुर में बस में आग लगने से एक भारतीय लड़की की मौत

सिंगापुर से कुआलालंपुर जा रही एक बस की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई और उसमें आग लग गई। इस घटना में 17 साल की एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, 13 जनवरी को लगभग 3.50 बजे 28 यात्रियों के साथ बस उत्तर-दक्षिण एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रही थी।
JAN 15, 2024 19:45 IST

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जीआर राजू ने दिया इस्तीफा

गिदुगु रुद्र राजू ने सोमवार को आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
JAN 15, 2024 19:41 IST

पीएम मोदी ने फोन पर की रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई। इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री मोदी ने दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी में विभिन्न सकारात्मक विकास पर चर्चा की और भविष्य की पहल के लिए एक रोडमैप तैयार करने पर सहमति व्यक्त की।
JAN 15, 2024 19:02 IST

अयोध्या में कांग्रेस नेताओं के साथ धक्का-मुक्की

अयोध्या में सोमवार को रामलला के दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं के साथ मंदिर के बाहर ही धक्का-मुक्की की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यहार किया, इतना ही नहीं कांग्रेस का झंडा भी छीनकर फाड़ दिया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें दौड़ा लिया गया।
JAN 15, 2024 17:22 IST

राम मंदिर में लगने वाली मूर्ति का हुआ चुनाव

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ट्वीट कर बताया कि प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा कृष्ण शिला पर गढ़ी गई मूर्ति को भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह के रूप में चुना गया है।
JAN 15, 2024 17:20 IST

विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उद्धव ठाकरे

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट-यूबीटी) ने अपनी अयोग्यता याचिकाओं पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपनी अपील दायर की। शिव सेना यूबीटी कानूनी टीम का कहना है कि अपील ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत की गई है और आज शाम या कल तक औपचारिक रूप से दायर होने की संभावना है।
JAN 15, 2024 16:32 IST

दिल्ली की हर विधानसभा में होगा सुंदरकांड पाठ

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के उद्घाटन से पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ी घोषणा की है। अब दिल्ली की हर विधानसभाओं में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड के पाठ का आयोजन होगा, जिसमें सभी विधायक व पार्षद शामिल होंगे।
JAN 15, 2024 16:23 IST

23 जनवरी से आम जनता के लिए खुलेगा राम मंदिर

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के लिए दर्शन के लिए खुला रहेगा।
JAN 15, 2024 15:41 IST

चंडीगढ़ में एक साथ मेयर चुनाव लड़ेंगी AAP और कांग्रेस

18 जनवरी को होने वाले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस और AAP मिलकर मैदान में उतरेगी। आम आदमी पार्टी मेयर पद पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं कांग्रेस कांग्रेस सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद लड़ेगी।
JAN 15, 2024 14:45 IST

अमेरिका में कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे, 4 की मौत

देश भर में कई स्थानों पर रविवार को शून्य से 17 सेल्सियस नीचे तापमान रहने के कारण मौसम संबंधी चेतावनियां और परामर्श जारी किए गए। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तरी टेक्सास के साथ-साथ दक्षिणी टेक्सास में भी ठंड बढ़ने की संभावना है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 15, 2024 11:52 IST

लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी BSP, मायावती का ऐलान

मायावती ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी भाईचारे के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा है। मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी, पढ़ें पूरी खबर
JAN 15, 2024 11:12 IST

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने इम्फाल वेस्ट के सेकमई से शुरू की यात्रा

कांग्रेस (congress) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा इंफाल पश्चिम से शुरू हुई। इस दौरान पार्टी नेता भी मौजूद रहे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर के सेकमाई से शुरू हुई जो कांगपोकपी और फिर सेनापति से गुजरेगी इसके बाद ये यात्रा आज रात नगालैंड में रुकेगी, पढ़ें पूरी खबर
JAN 15, 2024 09:15 IST

फ्लाइट में देरी की घोषणा कर रहे इंडिगो पायलट को पैसेंजर ने मारा घूंसा

इंडिगो की एक फ्लाइट (Indigo Flight) में सवार एक यात्री ने विमान के पायलट के साथ उस समय मारपीट की जब वह देरी के संबंध में घोषणा कर रहा था,मारपीट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे पीली हुडी पहने एक शख्स पायलट को मारता नजर आ रहा है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 15, 2024 08:38 IST

जब मुनव्वर राना ने लौटाया था अपना पुरस्कार, योगी सरकार पर भी कही थी ये बात

शहूर शायर मुनव्वर राना का रविवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। मुनव्वर का रविवार देर रात लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे। राना को सोमवार को उनकी वसीयत के मुताबिक लखनऊ में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, पढें पूरी खबर
JAN 15, 2024 07:38 IST

सेना सीमाओं पर मुस्तैद, हर कीमत पर करेगी देश की अखंडता की रक्षा

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रविवार को कहा कि भारतीय सेना सीमाओं पर पूरी तरह मुस्तैद है और हर कीमत पर देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए तैयार है। चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में तीन साल से जारी गतिरोध के बीच सेना प्रमुख का यह बयान आया है, पढें पूरी खबर
JAN 15, 2024 07:37 IST

वैष्णो देवी तक पहुंचने के पुराने गुफा मार्ग को तीर्थयात्रियों के लिए फिर से खोला गया

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित वैष्णो देवी मंदिर के गर्भगृह तक जाने वाले पुराने और प्राकृतिक गुफा मार्ग को रविवार को फिर से खोल दिया गया, पढ़ें पूरी खबर
JAN 15, 2024 07:02 IST

हांड़ कंपा देने वाली ठंड से कांप रहा उत्तर भारत

कड़कड़ाती ठंड की चपेट में समूचा उत्तर भारत है और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने संडे को कहा कि उत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान घने से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है, दिल्ली का न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री कम रहा वहीं श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस चला गया है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 15, 2024 05:48 IST

उर्दू के मशहूर शायर मुनव्वर राणा का रविवार देर रात लखनऊ में निधन

उर्दू के मशहूर शायर मुनव्वर राणा का रविवार देर रात लखनऊ में निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार मुनव्वर राणा की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। मुनव्वर राणा कई दिनों से बीमार थे। मुनव्वर राणा का इलाज लखनऊ स्थित पीजीआई में चल रहा था।
JAN 15, 2024 05:48 IST

पीएम-जनमन के 1 लाख लाभार्थियों को 15 जनवरी को पीएम मोदी देंगे सौगात

पीएम मोदी 15 जनवरी पीएम जनमन के लाभार्थियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी पीएम जनमन के पहली किस्त को सोमवार को रिलीज करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी पीएम जनमन के लाभार्थियों से बात भी करेंगे।