देश

'INDIA' ब्लॉक को झटका, 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी BSP, मायावती का ऐलान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2024, 11:56 AM IST

BSP Mayawati big announcement: मायावती ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी भाईचारे के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा है। मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी।

Image

लोकसभा चुनाव के लिए किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी बसपा।

'INDIA' ब्लॉक से बहुजन समाज पार्टी (BSP) को जोड़ने की कांग्रेस की कोशिशों को झटका लगा है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी। मायावती ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी भाईचारे के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा है। मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी। गठबंधन से बसपा का वोट दूसरे दलों को जाता है लेकिन उनका वोट उनकी पार्टी को ट्रांसफर नहीं हो पाता।

अखिलेश को 'गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला' बताया

15 जनवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर मायावती समाजवादी पार्टी (सपा) के सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। यहां तक कि उन्हें 'गिरगिट' की तरह रंग बदलने वाला बता दिया। दरअसल, अखिलेश ने मायावती को उनके जन्मदिन की बधाई दी। इस पर मायावती ने कहा कि एक पार्टी के सुप्रीमो ने 'गिरगिट की तरह रंग बदलते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।' बसपा सुप्रीमो ने अपने कार्यकर्ताओं को सपा एवं अखिलेश यादव से सतर्क रहने के लिए कहा है।

गठबंधन से हमें ज्यादा नुकसान-मायावती

मायावती ने कहा, 'अखिलेश मेरे बारे में गलत बयानबाजी कर रहे हैं। अखिलेश जैसे लोगों को सावधान रहन की जरूरत है। गठबंधन का लाभ लेने के लिए अखिलेश का बयान आया है। गठबंधन से हमें नुकसान ज्यादा होता है, हम 'इंडिया' गठबंधन में शामिल नहीं होंगे।'

बसपा सुप्रीमो ने भाजपा पर भी बोला हमला

बसपा सुप्रीमो ने सपा के साथ भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी योजनाओं की नकल की जा रही है और धर्म के नाम पर लोगों को बरगलाया और राजनीति की जा रही है। मुफ्त राशन देकर गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है। बेरोजगारी और महंगाई पर सरकार का ध्यान नहीं है। मायावती ने बसपा के कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयार में जुट जाने के लिए कहा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें