आज की ताजा खबर, 14 जून 2025 हिंदी न्यूज़: ' अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट 3 महीने में, Black Box की रिपोर्ट का इंतजार...'ईरान का पलटवार, इजराइल पर दाग दी सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें
अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन
गुजरात के अहमदाबाद से 12 जून को गैटविक एयरपोर्ट (लंदन) जा रहा एयर इंडिया का विमान (फ्लाइट नंबर एआई-171) उड़ान भरने के तुरंत बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच के लिए केंद्र सरकार ने केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति गठित की है।केरल में भारी बारिश, पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी
केरल के विभिन्न जिलों में शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं, जिससे कई स्थानों पर पेड़ उखड़ने और मकानों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं हुईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कल रात से कई स्थानों पर लगातार बारिश के कारण उत्तरी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में पेड़ गिरने की खबरें मिली हैं। यहां के तटीय गांव पेरुमाथुरा में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जब तेज हवाओं के कारण उसकी टिन की छत उड़ गई। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को राज्य के पांच जिलों (कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझीकोड और मलप्पुरम) में अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया और वहां रेड अलर्ट जारी किया। आईएमडी की तरफ से जारी अद्यतन जानकारी के अनुसार, पलक्कड़, एर्नाकुलम, त्रिशूर, इडुक्की, कोट्टायम और पथनमथिट्टा जिलों को ऑरेंज अलर्ट के तहत रखा गया है, जबकि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और अलपुझा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर दक्षिण अफ्रीका बना डब्ल्यूटीसी चैंपियन
दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के चौथे दिन शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका चौथी पारी में जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य मिला था। टीम ने जब चौथे दिन का खेल शुरू किया तब उसका स्कोर दो विकेट पर 213 रन था और उसे जीत के लिए 69 रन की और जरूरत थी। टीम ने 83.4 ओवर में पांच विकेट गंवा कर खिताब अपने नाम किया।ग्रेटर नोएडा : जमीन के नाम पर 58.90 लाख की ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह गिरफ्तारी 13 जून को कस्बा रबूपुरा से की गई। आरोपियों पर एक व्यक्ति से असंक्रमणीय जमीन को संक्रमणीय बताकर 58.90 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 जनवरी 2025 को एक पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रबूपुरा में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की मामले की जांच के दौरान तीन अभियुक्तों ओमवीर, रमन उर्फ रामकुमार, और नवल के नाम सामने आए। पुलिस जांच में यह सामने आया कि इन अभियुक्तों ने एक साजिश के तहत पीड़ित को असंक्रमणीय जमीन को संक्रमणीय दिखाकर बेचा और बदले में 58.90 लाख रुपए वसूल लिए।ओडिशा के सुंदरगढ़ में नक्सल रोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ कर्मी की मौत
ओडिशा-झारखंड सीमा पर शनिवार सुबह नक्सल रोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले एवं सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन के एएसआई सत्यवान कुमार सिंह (34) उस टीम का हिस्सा थे, जो माओवादियों द्वारा लूटे गए विस्फोटकों को बरामद करने के लिए सारंडा जंगल में तलाश अभियान चला रही थी। अधिकारियों ने बताया कि आईईडी में विस्फोट राउरकेला के निकट बलंग गांव के पास सुबह करीब छह बजे हुआ, जब सीआरपीएफ और ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) की एक संयुक्त टीम इलाके में तलाश अभियान चला रही थी।कितनी ताकतवर हैं ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें
ईरान के पास लगभग 2,500 से 3,000 बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, जो उसे मध्य पूर्व में सबसे बड़ी मिसाइल शक्ति बनाती हैं। ईरान की ये मिसाइलें काफी शक्तिशाली हैं और इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम को भेद कर हमला कर सकती हैं।'हादसे की जांच रिपोर्ट 3 महीने में, Black Box की रिपोर्ट का इंतजार...'
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि 'अहमदाबाद विमान हादसे के जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है और एअर इंडिया हादसे की जांच रिपोर्ट 3 महीने में आएगी, कहा कि पायलट ने इमरजेंसी सिग्नल भेजा था, कल शाम 5 बजे ब्लैक बॉक्स मिला था इससे जानकारी मिलेगी, क्रैश हुआ कैसे था हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।''ऐसा लगा जैसे हमारे कान के पर्दे फट जाएंगे...', हादसे को लेकर क्या बोले चश्मदीद
शनिवार को अहमदाबाद में AI 171 विमान दुर्घटना की चश्मदीद रेखा क्षत्रिय ने इस भयावह त्रासदी के बाद के भयावह क्षणों को याद करते हुए कहा कि भले ही उनका परिवार तेज़ आवाज़ों का आदी था, लेकिन दुर्घटना की आवाज़ से ऐसा लगा जैसे उनके कान के पर्दे फट जाएंगे।जहां हुआ था एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, वहां पहुंची AAIB समेत आठ टीमें
Air India Plane Crash: एयर इंडिया प्लेन AI-171 के क्रैश करने के कारणों की जांच के लिए टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। विमान क्रैश जांच की मुख्य जिम्मेदारी AAIB के पास है।Ahmedabad Plane Crash: धधकती आग ऊपर उठता धुआं और एक मां की चीख...
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की एक तस्वीर सिर्फ एक दुर्घटना की नहीं, मां की ममता, मजबूरी और टूटे हुए सपनों की सबसे दर्दनाक दास्तां है।इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें सीता पटनी अपने बेटे को बचाने के लिए बदहवास होकर आग के बीच दौड़ती दिख रही हैं। आसपास धधकती आग और ऊपर उठता धुआं, और एक मां की चीख...धुबरी गोमांस कांड : एक्शन में असम के CM सरमा, रातोंरात 38 गिरफ्तार
धुबरी गोमांस कांड में बड़े एक्शन के बाद रातोंरात 38 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बांग्लादेश की सीमा से लगे धुबरी जिले में रात में देखते ही गोली मारने के आदेश लागू होंगे, क्योंकि एक ‘‘सांप्रदायिक समूह’’ अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहा है, जिसे सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।RBI ने बदले बैंक KYC के नियम
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों की सुविधा और बैंकिंग सिस्टम को और मजबूत करने के लिए KYC (Know Your Customer) अपडेट से जुड़े नए नियम जारी किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्राहक समय पर अपनी KYC प्रक्रिया पूरी करें और बैंकों को खातों को फ्रीज करने से पहले ग्राहकों को पर्याप्त सूचना देनी पड़े।अहमदाबाद विमान दुर्घटना में पीड़ितों की पहचान के लिए लिए जा रहे हैं DNA सैंपल
शवों की पहचान में मदद के लिए अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से डीएनए सैंपल एकत्र करना शनिवार को भी जारी रहा। कई लोग अपने सैंपल देने के लिए अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बड़े पैमाने पर पहचान के प्रयास में 250 से अधिक लोगों के सैंपल पहले ही एकत्र किए जा चुके हैं।ईरान के हमले में इजराइल को कितना नुकसान?
इजराइल के हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससे यरुशलम और तेल अवीव के ऊपर आसमान में विस्फोट हुए। इजराइल को इन हमलों में भारी नुकसान हुआ है, कई लोग घायल हुए हैं।राजकोट में चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में 65 वर्षीय महिला की गई जान
राजकोट रेलवे स्टेशन पर 65 वर्षीय महिला की चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान दुखद मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना पुणे-वेरावल ट्रेन में हुई, यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई।भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद; बिहार में मॉनसून की दस्तक
बिहार में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है, जिससे जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि, कुछ जिलों में हल्की बारिश ने अस्थायी राहत दी है, लेकिन उमस अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 जून से राज्य में और मॉनसून की दस्तक की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।कितने अमीर हैं डोनाल्ड ट्रंप? कहां-कहां से होती है कमाई,
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल का पहला सार्वजनिक वित्तीय खुलासा दायर किया। इस रिपोर्ट में उनकी आय, निवेश और देनदारियों से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आईं। रिपोर्ट कुल 234 पन्नों की थी, जिसमें से 145 पेज शेयर और बॉन्ड निवेश से संबंधित थे। रिपोर्ट 13 जून को हस्ताक्षरित की गई थी, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें किस समय अवधि को शामिल किया गया है।कहीं आंधी तो कहीं हीटवेव का अलर्ट, यूपी को गर्मी से कब मिलेगी राहत?
उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदलने लगी है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है तो वहीं अभी भी कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी वासियों को जल्द की गर्मी से राहत मिलने वाली है, क्योंकि यूपी में मानसून की बारिश की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान झमाझम बारिश से यूपी भीगा रहेगा।ईरान का पलटवार, इजराइल पर दाग दी सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें
इजराइल के हमले के बाद अब ईरान ने इजराइल पर पलटवार करना शुरू कर दिया है। इजराइल ने जहां ड्रोन और फाइटर जेट्स से हमले किए थे, वहीं ईरान ने एक के बाद एक सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें से इजराइल पर हमला बोला है। ईरान के ये मिसाइल, इजराइल में घुसने में कामयाब रही हैं और तेल अवीव में कई धमाके हुए हैं।एयर इंडिया का AI-171 प्लेन कैसे हुआ क्रैश?
एयर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं को कैसे रोका जा सके, इसके लिए सरकार ने एक समिति का गठन किया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।पटना के दानापुर में कुख्यात टॉप-10 अपराधी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने श्री घाट पर मुठभेड़ के बाद 25,000 के इनामी कुख्यात अपराधी विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। इस दौरान घटनास्थल से एक पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।'हर-हर महादेव' के जयकारे के साथ शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा
हर-हर महादेव के जयकारे के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुक्रवार को शुरुआत हो गई। विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने एक कार्यक्रम के बाद यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया। X पर अपने एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को रवाना कर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह यात्रा भारत की जीवंत सभ्यता का प्रतीक है। मैं सभी श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा की कामना करता हूं। बेहद कम समय में यात्रा शुरू कराने के लिए मैं राज्य सरकारों, आईटीबीपी और सभी एजेंसियों का आभार जताता हूं।'अहमदाबाद प्लेन क्रैश के DGCA का बड़ा एक्शन
DGCA ने एयर इंडिया को निर्देश जारी कर उसके बेड़े में शामिल बोइंग के सभी विमानों की अतिरिक्त सुरक्षा जांच करने के लिए कहा है। एयर इंडिया बोइंग के जेनएक्स इंजन लगे 787-8 और 787-9 विमानों को उड़ाती है। डीजीसीए ने यह कदम विमान परिचालन से जुड़ी सुरक्षा और नियामक मानकों को कड़ाई से पालन कराने के लिए उठाया है।जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन को लेकर अलर्ट, दिल्ली पुलिस सतर्क, 4 हजार जवान तैनात; बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी
NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम
'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद
'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल
‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार
© 2026 Times Horizon Private Limited
