आज की ताजा खबर, 14 फरवरी हिंदी न्यूज लाइव: पलानीस्वामी अगले सप्ताह चेन्नई में चुनाव प्रचार करेंगे, ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन की दी धमकी
प्रधानमंत्री का चाबुवा हवाई क्षेत्र पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।वहीं, केंद्रीय मंत्री JP नड्डा उत्तराखंड BJP कोर समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। पड़ोसी देश बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की प्रेस टीम आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कराईकल और पुदुचेरी का दौरा करेंगे।
केंद्र सरकार ने पिछले साल गुवाहाटी में एक आईआईएम की स्थापना को मंजूरी दी थी। यह पूर्वोत्तर में दूसरा और देश का 22वां आईआईएम है। इस क्षेत्र का पहला आईआईएम शिलांग में स्थित है। प्रधानमंत्री ने असम के कामरूप जिले के आमिंगांव में स्थापित पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय डेटा केंद्र (एनडीसी) का लचित घाट से डिजिटल माध्यम से उद्घाटन भी किया।
इस अत्याधुनिक डेटा केंद्र की स्वीकृत क्षमता 8.5 मेगावाट और प्रति रैक 10 किलोवाट की औसत क्षमता है। यह डेटा केंद्र विभिन्न सरकारी विभागों के महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों का संचालन करेगा और अन्य एनडीसी के लिए आपदा पुन:प्राप्ति केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा। मोदी ने पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से 100 बसें गुवाहाटी के लिए, 50-50 बसें नागपुर और भावनगर के लिए और 25 बसें चंडीगढ़ के लिए हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्री JP नड्डा उत्तराखंड BJP कोर समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। पड़ोसी देश बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की प्रेस टीम आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कराईकल और पुदुचेरी का दौरा करेंगे।
पलानीस्वामी अगले सप्ताह चेन्नई में चुनाव प्रचार करेंगे
एआईएडीएमके नेता एडप्पाडी के पलानीस्वामी आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अगले सप्ताह यहां चुनाव प्रचार यात्रा शुरू करेंगे, पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पलानीस्वामी ने सामाजिक कल्याण, रोजगार, आवास और महिला सशक्तिकरण के मोर्चे पर 10 प्रमुख चुनावी वादे किए थे, इस प्रकार वे चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा से पहले और यहां तक कि पार्टियों द्वारा सीट-बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप देने से पहले ही चुनावी घोषणापत्र की घोषणा करने वाले दलों में पहले राजनीतिक नेता के रूप में उभरे।पार्टी के एक बयान के अनुसार, विपक्ष के नेता पलानीस्वामी चेन्नई में 'जनता बचाओ, तमिलनाडु बचाओ' अभियान के तहत 21 से 26 फरवरी तक अंबत्तूर, माधवराम, पोन्नेरी, मदुरवॉयल और पल्लवरम का दौरा करेंगे। जिला सचिवों को नेता की यात्रा के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है और पार्टी ने मुख्यालय सचिवों, जिला प्रभारियों, पूर्व मंत्रियों, सांसदों और पूर्व विधायकों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।
प्रधानमंत्री ने असम में आईआईएम, राष्ट्रीय डेटा केंद्र का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) गुवाहाटी की शुरुआत की और एक उच्च तकनीक वाले डेटा केंद्र का उद्घाटन किया जो पूरे पूर्वोत्तर की जरूरतों को पूरा करेगा। प्रधानमंत्री ने डिजिटल माध्यम से गुवाहाटी आईआईएम के अस्थायी परिसर का उद्घाटन किया, जिससे पूर्वोत्तर क्षेत्र में उच्च शिक्षा और प्रबंधन शिक्षा को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।केंद्र सरकार ने पिछले साल गुवाहाटी में एक आईआईएम की स्थापना को मंजूरी दी थी। यह पूर्वोत्तर में दूसरा और देश का 22वां आईआईएम है। इस क्षेत्र का पहला आईआईएम शिलांग में स्थित है। प्रधानमंत्री ने असम के कामरूप जिले के आमिंगांव में स्थापित पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय डेटा केंद्र (एनडीसी) का लचित घाट से डिजिटल माध्यम से उद्घाटन भी किया।
इस अत्याधुनिक डेटा केंद्र की स्वीकृत क्षमता 8.5 मेगावाट और प्रति रैक 10 किलोवाट की औसत क्षमता है। यह डेटा केंद्र विभिन्न सरकारी विभागों के महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों का संचालन करेगा और अन्य एनडीसी के लिए आपदा पुन:प्राप्ति केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा। मोदी ने पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से 100 बसें गुवाहाटी के लिए, 50-50 बसें नागपुर और भावनगर के लिए और 25 बसें चंडीगढ़ के लिए हैं।
छत्तीसगढ़ में कार खड़े ट्रक से टकराई, सीआरपीएफ के तीन जवानों समेत चार लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक को कार ने टक्कर मार दी, जिसकी वजह से कार में सवार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों और एक चालक की मौत हो गई जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज सिंह परिहार ने बताया कि दुर्घटना जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धमतरी बाईपास के पास खपरी गांव में सुबह करीब आठ बजे हुई।
उन्होंने कहा कि कार में सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई ’कोबरा’ (कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन) के कमांडो शामिल थे।
उन्होंने बताया कि मृतक कोबरा की 201वीं बटालियन के जवान थे। अधिकारी ने कहा कि कोबरा के चार जवान और कार चालक बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे ताकि वहां से छुट्टी पर अपने पैतृक स्थानों के लिए रवाना हो सकें।
प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय यात्रा पर असम पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम की एक दिवसीय यात्रा पर पहुंचे जहां उन्होंने एक आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) का उद्घाटन करेंगे और 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।प्रधानमंत्री का चाबुवा हवाई क्षेत्र पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।
मोदी भारतीय वायु सेना के सी-130 विमान से डिब्रूगढ़ जिले के मोरान बाईपास पर स्थित ईएलएफ के लिए रवाना हुए।
अधिकारियों ने बताया कि वह ईएलएफ में उतरेंगे और 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 4.2 किलोमीटर लंबी इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे, जो पूर्वोत्तर में अपनी तरह की पहली सुविधा है।
मोदी भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा प्रस्तुत 40 मिनट के हवाई प्रदर्शन को भी देखेंगे, जिसमें लड़ाकू विमान, परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर शामिल होंगे।
इसके बाद वह ईएलएफ से सी-130 विमान से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे।
सयूवी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक पकड़ा गया
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 की सर्विस रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के कथित तौर पर फुटपाथ पर चढ़ने और उसकी चपेट में आने से 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब छह बजे दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत गाजीपुर गांव के पास मौके पर पहुंची, जहां उन्हें फुटपाथ पर क्षतिग्रस्त हालत में एक काले रंग की एसयूवी मिली।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फुटपाथ पर एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डिवाइडर से टकराने के बाद एसयूवी चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन फुटपाथ पर चढ़ गया व पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी पाइक करमाई (76) के रूप में हुई है, जो यहां गाजीपुर गांव में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार वह गाजीपुर की फूल मंडी में काम करते थे और घटना के समय दो सहकर्मियों के साथ काम पर जा रहे थे।
एसयूवी नोएडा निवासी श्रेय कुमार (26) चला रहा था। उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग दुर्घटना के बाद कथित तौर पर फरार हो गए। उनकी पहचान और तलाश की जा रही है।
ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन की दी धमकी
उनका कहना, “वे 47 साल से बात कर रहे हैं , सिर्फ बातचीत और बातचीत। इसी बीच में हमने कई जानें खोई हैं,” उन्होंने कहा कि बातचीत के साथ-साथ अब मजबूत सैन्य शक्ति भी क्षेत्र में मौजूद है, इसके अलावा और बेड़े भी भेजे जा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान और अमेरिका के बीच कोई नया समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका को तयार सैन्य शक्ति की आवश्यकता पड़ेगी।जेपी नड्डा उत्तराखंड BJP कोर समिति की बैठक को संबोधित करेंगे
केंद्रीय मंत्री JP नड्डा उत्तराखंड BJP कोर समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। पड़ोसी देश बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की प्रेस टीम आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कराईकल और पुदुचेरी का दौरा करेंगे।पीएम मोदी आज असम का करेंगे दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर जाएंगे। वे सुबह 10:30 बजे डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर मौजूद आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर उतरेंगे। इसके बाद वे लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों के एरियल डिस्प्ले का अवलोकन करेंगे. दोपहर 1 बजे ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का दौरा करेंगे. 1:30 बजे गुवाहाटी के लचित घाट पर 5450 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे।दिपके-रांका सहित CJP नेताओं की रिहाई से पुलिस का इनकार! राजधानी में दिनभर चला हिरासत का दौर; 3,000 से ज्यादा रिहा
मणिपुर में शांति बहाली के लिए केंद्र देगा हरसंभव मदद, PM मोदी ने CM खेमचंद सिंह को दिया आश्वासन
4 पूर्व CM, ध्रुव राठी और दिपके सहित हिरासत में 7,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी; दिल्ली में जारी रहेगा सुरक्षा पहरा
दिल्ली मेट्रो और रेलवे सेवाएं बंद करने के मामले में अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट रविवार को करेगा सुनवाई
'मोगेम्बो मोदी लोकतंत्र को कर रहे तबाह', चेन्नई में राहुल गांधी बोले- अब अंत की ओर बढ़ रहा उनका ड्रामा
© 2026 Times Horizon Private Limited
