ताजा खबर, Taza Khabar, 13 मार्च 2023: दिल्ली के विधायक-मंत्री, वेतन में हुई 67 फीसदी बढ़ोतरी
अंकिता हत्याकांड में SC ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया
अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस के एम जोसेफ की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड सरकार को अब तक हुई जांच की स्टेटस रिपोर्ट दो हफ्ते में दाखिल करने को कहा है। उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अंकिता के माता-पिता और आशुतोष नेगी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है।अहमदनगर में 5 साल बचा बोरवेल में गिरा
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में पांच साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है, प्रशासन बच्चे को बचानेकी कोशिश कर रहा है। 5 साल का बच्चा खेलते समय बोर वेल गिर गया, पुलिस और फायर ब्रिगेड रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे है, बच्चा करीब 15 फीट दूर है और उसे निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं बताते हैं कि बच्चे के पिता गन्ना काटने का काम करते है।'मोदी-मोदी करो...', बोले रंधावा
कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरा है। उन्होंने सोमवार (13 फरवरी, 2023) को एक जनसभा में कहा- हमारी लड़ाई अंबानी-अडानी से नहीं है। मोदी निकल गया तो ये देश से निकल जाएंगे। पहले बीजेपी को मार लो, ये अपने आप मर जाएंगे।ई-फार्मेसियों को बंद कर सकता है केंद्र
ई-फार्मेसी (E-pharmacies) को बड़ा झटका देते हुए केंद्र सरकार डेटा के दुरुपयोग को लेकर उन्हें बंद करने पर विचार कर रही है। टाइम्स नाउ के सूत्रों ने खुलासा किया कि मंत्रियों के समूह ने भी डिजिटल फार्मेसियों की वकालत नहीं की। यह ताजा घटनाक्रम ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के आने के कुछ दिनों बाद आया हैपहला शतक जमाने वाले विराट कोहली ने दिया यह बयान
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मुकाबले में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने तूफानी पारी खेलकर टीम को बढ़त दिलाई। लेकिन मुकाबला ड्राॅ रहा। इस मुकाबले में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली थी। विराट कोहली का यह शतक टेस्ट फॉर्मेट में 1205 दिन के बाद आया था। इस मुकाबले में भारत को जीत नहीं मिली, लेकिन सीरीज पर कब्जा जमाया।Azaan पर फिर गर्माया विवाद
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीनियर नेता केएस ईश्वरप्पा ने अजान को लेकर कहा है कि क्या "अल्लाह बहरा है", जो उन्हें बुलाने के लिए लाउडस्पीकर की जरूरत पड़ती है।फिर बिगड़े स्वामी प्रसाद मौर्य के बोल
समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) अपने विवादित बयान को लेकर फिर सुर्खियों में हैं, इस दफा उन्होंने सीमा से परे जाकर कुछ ऐसा बोल दिया है जिसे सुनकर कोई भी शर्म से गढ़ जाए, उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।समलैंगिक शादी: SC ने कानूनी मान्यता देने का मामला संविधान पीठ के पास भेजा
सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दिए जाने के अनुरोध वाली याचिकाओं को पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के पास भेजा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समलैंगिक विवाह से संबंधित मुद्दा बहुत महत्व का है और इस पर पांच-न्यायाधीशों की पीठ द्वारा विचार किए जाने की जरूरत है।दिल्ली के विधायक-मंत्री, वेतन में हुई 67 फीसदी बढ़ोतरी
दिल्ली में आप और बीजेपी के बीच मचे घमासान के बीच विधायकों और मंत्रियों के वेतन भत्तों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में विधायकों और मंत्रियों के वेतन और भत्तों में 66 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है। दिल्ली के विधायकों को अब उनकी मासिक आय के रूप में 54,000 रुपये के मुकाबले 90,000 रुपये मिलेंगे।'मिसाइलबाज' किम को 'फ्रीडम शील्ड 23' से कड़ा संदेश
उत्तर कोरियाई तानाशाह किम-जोंग-उन समय-समय पर कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं, जो अमेरिका समेत कई मुल्कों की टेंशन बढ़ा देता है। एक तरफ दुनिया रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग से बेहाल है तो दूसरी तरफ उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण ने फिर से अमेरिका के साथ उसके संबंधों को तनावपूर्ण कर दिया है। दरअसल, बीते गुरुवार को उत्तर कोरिया ने छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी, इसके बाद रविवार को फिर से सबमरीन से दो क्रूज मिसाइलें दागी गईं।राहुल के लोकतंत्र वाले बयान पर BJP गरम
बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हंगामेदार रही। लंदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकतंत्र वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर हुई। भाजपा नेताओं ने एक सुर से राहुल गांधी से माफी की मांग की। वहीं, विपक्ष ने अडानी मामले की जेपीसी की मांग को लेकर हंगामा किया। विपक्ष के शोर-शराबे और हंगामे को देखते हुए लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी कांग्रेस नेता पर तीख हमला बोला।RRR के ऑस्कर जीतते ही झूम उठे सोशल मीडिया यूजर्स
अब फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू की इस बड़ी उपलब्धि के बाद दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'भारत और साउथ एशिया के लिए गौरव का पल, बधाई टीम RRR।' दूसरे यूजर ने ट्वीट किया- 'हम धन्य हैं कि #RRRMovie भारत की पहली #Oscar को #NaatuNaatu के साथ सर्वश्रेष्ठ गीत श्रेणी में लाने वाली पहली फीचर फिल्म है!Yes Bank का लॉक इन पीरियड खत्म होते ही शेयर हुआ धड़ाम
यस बैंक के शेयर में सोमवार के शुरुआती कारोबार में 13% की गिरावट आई। इसके पीछे की वजह शेयर के तीन साल के लॉक-इन पीरियड का आज समाप्त होना है। यस बैंक का शेयर आज 12.83% गिरकर 14.40 रुपये के निचले स्तर तक पहुंचा गया। दरअसल जिन निवेशकों के शेयर 13 मार्च, 2020 से तीन साल के लिए लॉक-इन थे, वे आज से उन शेयरों को बेचने के लिए स्वतंत्र हैं। इनमें प्राइवेट बैंक और निवेशक शामिल हैं।कस्टम अधिकारी ही कर रहे थे G-Pay से अवैध वसूली!
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जी-पे के माध्यम से जबरन वसूली मामले ने जांच एजेंसियों को हैरान करके रख दिया है। यहां सप्ताह भर के अंदर एक के बाद एक जी-पे के माध्यम से अवैध वसूली के मामले सामने आ रहे हैं। सीबीआई इनकी जांच कर रही है। अब जांच एजेंसी को इस मामले में एक पूरे सिंडिकेट के शामिल होने का संदेह है।अधिकारी इस पूरे मामले की जांच आपराधिक साजिश के एंगल से भी कर रहे हैं।सतीश कौशिक की पत्नी ने क्या कहा
सतीश कौशिक अपने दोस्त विकास मालू के फार्म हाउस में होली मनाने आए थे। इस होली पार्टी में सतीश के अलावा और भी कई बॉलीवुड सितारे नजर आए हैं। होली मनाने के बाद अगली सुबह ही उनकी मौत हो गई। जिस वजह से पुलिस समेत कई लोगों का शक उनके दोस्त विकास मालू पर जा रहा है। खुद विकास की पत्नी ने भी उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि अब सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक ने पहली बार इस मामले में अपने राय रखी है।चिराग दिल्ली फ्लाईओवर हुआ बंद
दिल्ली में आश्रम फ्लाइओवर के खुलने से राहत महसूस कर रहे लोगों को फिर से ट्रैफिक जाम के लिए तैयार रहना होगा। लोक निर्माण विभाग की तरफ से अब साउथ दिल्ली के चिराग दिल्ली फ्लाइओवर की रिपेयरिंग का काम शुरू हो गया है। इससे लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की मरम्मत का काम रविवार से शुरू हो गया।आज से बजट सत्र का दूसरा चरण
आज से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। पहले चरण के जैसा ही यह चरण भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। हालांकि, विपक्ष के शोर-शराबे के बीच सरकार लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों सदनों में महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने की कोशिश करेगी। रिपोर्टों के मुताबिक राज्यसभा में पारित होने के लिए 26 विधेयक और लोकसभा में 9 विधेयक लंबित है।आज की ताजा खबर 13 मार्च 2023 LIVE: झारखंड : 20 डीलरों का लाइसेंस रद्द
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य की राशन की दुकानों के औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं के आधार पर जहां 17 दुकानें रद्द कर दी गई हैं वहीं 20 डीलरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, राशन की 202 दुकानों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।दिल्ली कुत्तों के संदिग्ध हमले में दो भाइयों की मौत
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में आवारा कुत्तों के हमले के संदिग्ध मामलों में दो नाबालिग भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान आनंद (सात) और आदित्य (पांच) के रूप में की गई है। ये दोनों भाई सिंधी बस्ती में एक झुग्गी-बस्ती इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहते थे।इमरान खान ने रैली स्थगित की
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को पंजाब की कार्यवाहक सरकार द्वारा प्रांतीय राजधानी में जनसभाओं पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद लाहौर में अपनी पार्टी की प्रस्तावित चुनावी रैली स्थगित कर दी। खान ने शनिवार को टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में घोषणा की थी कि वह रविवार को लाहौर में एक चुनाव अभियान रैली का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के खिलाफ पुलिस की कथित बर्बरता के विरोध में आयोजित इस रैली में शामिल होने का आग्रह किया।आज की ताजा खबर 13 मार्च 2023 LIVE: दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने तेजाब डाला
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी युवक ने तेजाब डाल दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी। पुलिस ने बताया कि मंगलौर नगर में शनिवार देर शाम हुई इस घटना की शिकार पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश रही है।नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 16 व्यक्तियों की हत्या की : सरकार
उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में बंदूकधारियों के एक समूह ने एक हमले में कम से कम 16 लोगों की हत्या कर दी। यह जानकारी सरकार की ओर से रविवार को दी गई। स्थानीय सरकार के एक प्रवक्ता याबो एप्रैम ने बताया कि शनिवार को जांच चौकी पर पुलिस के साथ टकराव के बाद हमलावरों ने कदुना प्रांत के जांगोन कटफ स्थानीय सरकारी क्षेत्र में धावा बोला और गोलियां चलानी शुरू कर दी। अधिकारियों ने हमले के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया।CJP Delhi Protest: 'जिंदगी जीने के दो ही तरीके होते हैं...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने क्या कहा?
'किसी के रोके नहीं रुकेगा, अब दिल्ली में देश जुटेगा...', CJP आंदोलन को अखिलेश यादव का समर्थन, BJP सरकार को दी ये चेतावनी
Delhi Jantar Mantar Protest Live Updates: छावनी बनी दिल्ली! हर तरफ सुरक्षाबलों का पहरा, जंतर-मंतर में भारी पुलिस बल तैनात
पनामा के ध्वज वाले ऑयल टैंकर पर ड्रोन से हमला, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले-सभी 22 भारतीय क्रू सुरक्षित
क्या इस साल सर्दियां नहीं आएंगी? सुपर अल-नीनो ने दुनिया के मैप को किया लाल
© 2026 Times Horizon Private Limited
