आज की ताजा खबर, 13 जून 2025 : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 265 की मौत, ईरान पर इजरायल का हमला, UNSC ने आपात बैठक बुलाई
घाटकोपर स्टेशन लोकल ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत
घाटकोपर स्टेशन पर जानलेवा हादसा हो गया। लोकल ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति मौत हो गई। हालांकि, घायल अवस्था में उसे नजदीकी राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
UNSC ने आपात बैठक बुलाई
ईरान के परमाणु प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने कहा है कि इजरायल के हमले देश की न्यूक्लियर प्रोग्राम की रफ्तार नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने दावा किया कि नतांज़ फैसिलिटी पर हुए हमलों से कोई रेडिएशन लीक नहीं हुआ है जिससे जनता को घबराने की जरूरत हो। ईरान पर बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आपात बैठक बुलाई है, जो आज शाम 3 बजे (न्यूयॉर्क समय) होगी। इजरायल के हमलों और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा के लिए यह आपात बैठक बुलाई गई है।Operation Rising Lion पर बोले इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार
इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने ईरान के खिलाफ इजरायल डिफेंस फोर्स के ऑपरेशन राइजिंग लायन'शुरू करने के बाद दुनियाभर के अपने समकक्षों के साथ कॉल करना जारी रखा है। सार ने जर्मन विदेश मंत्री से कहा कि हमने यह फैसला अंतिम समय में लिया, जब सभी दूसरे रास्ते बंद हो चुके थे। पूरी दुनिया ने देखा और समझा कि ईरानी रुकने को तैयार नहीं थे, हमें उन्हें रोकना था। यहां पढ़ें पूरी खबरAaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: न्यायालय ने अंबानी परिवार को सुरक्षा दिए जाने के खिलाफ याचिका खारिज की
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को एक वादी द्वारा बार-बार याचिका दायर करने पर उसे फटकार लगाई और उद्योगपति मुकेश अंबानी तथा उनके परिवार के सदस्यों को प्रदान की गई ‘जेड प्लस’ सुरक्षा वापस लेने के अनुरोध वाली उसकी याचिका खारिज कर दी। न्यायालय ने कहा कि न्याय प्रक्रिया पर दबाव डालने की इजाजत नहीं दी जा सकती। न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति मनमोहन की आंशिक कार्य दिवस वाली पीठ ने याचिकाकर्ता विकास साहा को इस मुद्दे पर एक के बाद एक तुच्छ और परेशान करने वाली याचिकाएं दायर करने के लिए चेतावनी दी और कहा कि यदि वह भविष्य में ऐसी याचिकाएं दायर करते हैं तो अदालत उन पर जुर्माना लगाने के लिए बाध्य होगी।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक वाहन के 30 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि बृहस्पतिवार रात बेखाली रोड पर हुए इस सड़क हादसे में फगवाना गांव के बालकृष्ण (21) और आशीष (18) की मौत हो गयी जबकि मणिकरण क्षेत्र के साहिल, हिमांशु और रिपन घायल हो गये। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर उसकी एक टीम मौके पर पहुंची और उसने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: इजरायल-ईरान के बीच संघर्ष से सोने की कीमत एक लाख रुपए के पार
सोने के दाम मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को करीब दो प्रतिशत बढ़कर एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गए हैं। सोने में तेजी की वजह मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष का बढ़ना है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स पर सोना 1,108 रुपए या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 99,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। गुरुवार को सोना 98,392 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके बाद शुरुआती कारोबार में ही एमसीएक्स पर सोना 1 लाख रुपए के स्तर को पार कर 1,00,403 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। दोपहर 2:35 पर सोना 1.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,00,079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,06,639 रुपए प्रति किलो पर थी। वायदा बाजार के साथ-साथ स्पॉट पर भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 99,170 रुपए हो गया है, जो कि पहले 97,455 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: केनरा बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर 0.5 प्रतिशत घटाई
सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने रेपो दर से जुड़े कर्ज पर ब्याज में 0.50 प्रतिशत की कटौती की है। इससे संशोधित रेपो आधारित ब्याज दर 8.75 प्रतिशत से 8.25 प्रतिशत पर आ गई है। नई दरें 12 जून, 2025 से लागू हो गई हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पिछले सप्ताह प्रमुख नीतिगत दर रेपो में 0.5 प्रतिशत की कटौती के बाद केनरा बैंक ने यह कदम उठाया है। इस कटौती से केनरा बैंक आरबीआई के कदम के बाद अपने ग्राहकों को ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत की पूरी कटौती का लाभ दे रहा है।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: श्रीलंकाई सेना के कमांडर रोड्रिगो ने जयपुर का दौरा किया
श्रीलंकाई सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बी के जी एम एल रोड्रिगो भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान के दो दिवसीय दौरे पर यहां आए और सैन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की। एक सैन्य प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो 12-13 जून को जयपुर स्थित सप्त शक्ति कमान के दो दिवसीय दौरे पर थे। दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने यहां उनका स्वागत किया।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: ईरान ने ड्रोन दागे, जॉर्डन में बजे सायरन
इजराइल के ईरान पर हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बीच जॉर्डन की राजधानी में शुक्रवार को हवाई हमले के सायरन बजने लगे। जॉर्डन के सरकारी मीडिया ने अपनी खबर में कहा कि देश की वायु सेना अपने हवाई क्षेत्र में आने वाले ड्रोन और मिसाइलों को रोक रही है। सरकारी समाचार एजेंसी ने एक शीर्ष सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि सैन्य आकलन था कि ये मिसाइल और ड्रोन जॉर्डन के क्षेत्र में गिर सकते हैं जिसमें आबादी वाले क्षेत्र भी शामिल हैं। खबर में कहा गया कि इससे नागरिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरा पैदा हो सकता था और इसी के मद्देनजर यह कदम उठाया गया।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: पश्चिमी ईरान में हवाई सुरक्षा पर व्यापक हमला किया : इजराइल
इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने पश्चिमी ईरान में हवाई सुरक्षा पर व्यापक हमला किया तथा उसे पूरा कर लिया है। इजराइल की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने दर्जनों रडार प्रतिष्ठानों और सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल प्रक्षेपकों को नष्ट कर दिया है।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: राजस्थान में शनिवार से शुरू हो सकती है मानसून पूर्व बारिश
मौसम विभाग ने कई दिन से प्रचंड गर्मी झेल रहे राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार से मानसून पूर्व बारिश शुरू होने का पूर्वानुमान जताया है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार आज दक्षिणी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है व बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय हैं।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री ने एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां विमान दुर्घटना स्थल का दौरा करने के बाद गुजरात सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक यहां हवाई अड्डे के पास गुजरात राज्य विमानन अवसंरचना कंपनी लिमिटेड (गुजसेल) के दफ्तर में आयोजित की गई थी। बैठक में मोदी को विमान दुर्घटना के बाद के घटनाक्रम की जानकारी दी गई। हादसे में 265 लोगों की जान चली गई। उन्होंने इससे पहले दुर्घटना स्थल और शहर के सिविल अस्पताल का दौरा किया।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: असम के श्रीभूमि में 6.5 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद
असम के श्रीभूमि जिले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 6.5 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद की गई हैं। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वेटरबॉन्ड इलाके से याबा की 44,000 गोलियां जब्त की हैं। इस सिलसिले में पांच संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। शर्मा ने मादक द्रव्य के खिलाफ अभियान की सफलता पर पुलिस को बधाई दी।अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से हम सब स्तब्ध हैं: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया है और इतने आकस्मिक और हृदय विदारक तरीके से इतने अधिक लोगों की मौत शब्दों से परे है। मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में यह बात कही।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: अहमदाबाद: एयर इंडिया विमान हादसे वाली जगह पर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश साइट पर पहुंचे। पीएम मोदी यहां से अस्पताल जाएंगे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक भी करेंगे। दूसरी ओर घटना स्थल पर स्निफर डॉग्स का स्क्वाड बुला लिया गया है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। हादसे की जगह को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: एयर इंडिया ने स्थापित किए ‘मित्र एवं सहायता केंद्र
एयर इंडिया ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और मित्रों की सहायता के लिए ‘मित्र एवं रिश्तेदार सहायता केंद्र’ स्थापित किए जाने की जानकारी दी है। यह ‘मित्र एवं रिश्तेदार सहायता केंद्र’ दिल्ली, मुंबई और गैटविक हवाई अड्डों पर स्थापित किए गए हैं। एयर इंडिया ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया है।एयर इंडिया के मुताबिक, इस 'मित्र एवं रिश्तेदार सहायता केंद्र' का उद्देश्य हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और रिश्तेदारों की मदद करना है। एयरलाइंस ने अपने पोस्ट में बताया, “एयर इंडिया ने उड़ान एआई171 के यात्रियों के परिवारों और प्रियजनों की मदद के लिए अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक हवाई अड्डों पर सहायता केंद्र बनाए हैं। ये केंद्र परिवार वालों को अहमदाबाद की यात्रा में सहायता दे रहे हैं।”
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: भीषण गर्मी के बीच आईएमडी ने शुक्रवार को आंधी-तूफान, बारिश का अनुमान जताया
दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को आंधी-तूफान, बारिश का पूर्वानुमान जताया है जिससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE:- रुपया शुरुआती कारोबार में 56 पैसे टूटकर 86.08 प्रति डॉलर पर
रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 56 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.08 पर आ गया। इज़राइल के ईरान के परमाणु स्थलों पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक तेल कीमतों में तेजी और डॉलर के मजबूत होने का असर घरेलू मुद्रा पर दिखा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत और विदेशी पूंजी की भारी निकासी से भी स्थानीय मुद्रा में गिरावट आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 86.25 पर खुला। फिर 86.08 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 56 पैसे की गिरावट दर्शाता है।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: एम्सिओम-4 मिशन में देरी के बीच इसरो ने कहा: सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता
एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन के टलने के बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा और मिशन की संपूर्णता उसकी शीर्ष प्राथमिकता है और वह इस संबंध में नासा और एक्सिओम स्पेस के साथ मिलकर काम कर रहा है। भारत के शुभांशु शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले हैं, जिसे फिलहाल अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि अंतरिक्ष एजेंसियां प्रक्षेपण से पहले उत्पन्न विभिन्न मुद्दों पर विचार कर रही हैं।इसरो अध्यक्ष वी नारायणन ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘सुरक्षा और मिशन की पूर्णता हमारी शीर्ष प्राथमिकताएं हैं।’’
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: ठाणे में 13 साल की लड़की से दुष्कर्म के आरोप में आईआईटी छात्र गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसने बृहस्पतिवार को लड़की की मां की शिकायत के आधार पर 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: इजराइली हमले में ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड' के प्रमुख सलामी की मौत
इजराइल के हमले में ईरान के अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के प्रमुख जनरल हुसैन सलामी की मौत हो गई। देश के सरकारी टेलीविजन ने अपनी खबर में यह जानकारी दी। टेलीविजन में समाचार प्रस्तोता ने एक बयान पढ़ा जिसमें कहा गया, ‘‘जनरल हुसैन सलामी की हत्या कर दी गई है।’’हालांकि बयान में इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी गई। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य स्थलों, उसके परमाणु कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले अधिकारियों और उसके बैलिस्टिक मिसाइल शस्त्रागार को निशाना बनाया है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: इजराइल में मौजूद भारतीयों को गैर जरूरी यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह
ईरान पर इजराइल द्वारा हमला किए जाने के बाद भारतीय दूतावास ने इजराइल में मौजूद भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और गैर जरूरी यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। ईरान के खिलाफ इजराइल द्वारा ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू करने की घोषणा के तुरंत बाद दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘क्षेत्र में मौजूदा हालात के मद्देनजर इजराइल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जाती है।’’Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: इजराइल में मौजूद भारतीयों को गैर जरूरी यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह
) ईरान पर इजराइल द्वारा हमला किए जाने के बाद भारतीय दूतावास ने इजराइल में मौजूद भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और गैर जरूरी यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। ईरान के खिलाफ इजराइल द्वारा ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू करने की घोषणा के तुरंत बाद दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘क्षेत्र में मौजूदा हालात के मद्देनजर इजराइल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जाती है।’’Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: अहमदाबाद विमान दुर्घटना : विमान में राजस्थान के 11 लोग सवार थे
गुजरात के अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को हादसे का शिकार हुए विमान में राजस्थान के कम से कम 11 लोग सवार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इनमें उदयपुर के चार और बांसवाड़ा के पांच लोग शामिल हैं। एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में, विमान में सवार सभी लोग संभवत: मारे गए हैं। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अब तक इस विमान में राजस्थान के 11 यात्रियों के सवार होने की जानकारी मिली है। ये यात्री उदयपुर, बांसवाड़ा, बीकानेर और बालोतरा जिलों के निवासी थे।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दुनिया भर के नेताओं ने जताया शोक
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने शोक व्यक्त किया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमरा दिसानायके ने कहा, “अहमदाबाद के पास एयर इंडिया की उड़ान एआई171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से बहुत दुखी हूं। हम विमान में सवार सभी प्रभावित लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: अहमदाबाद विमान हादसा : अमित शाह ने एकमात्र जीवित बचे यात्री से की मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई171 के दुर्घटनाग्रस्त होने को एक राष्ट्रीय त्रासदी बताया। उन्होंने हादसे में हुई जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि सरकार उनका पूरा सहयोग करेगी। अमित शाह ने अहमदाबाद के असरवा स्थित सिविल अस्पताल का दौरा किया और हादसे में एकमात्र जीवित बचे यात्री और अन्य पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बचाव कार्यों की निगरानी करने तथा जांच में समन्वय स्थापित करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय, गृह मंत्रालय तथा गुजरात सरकार के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: अहमदाबाद विमान दुर्घटना : मेडिकल छात्र जीत सतानी की बची जान
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक भयावह विमान दुर्घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद मेघानीनगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान का एक हिस्सा बीजे मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकराया, जिसमें कई छात्रों के हताहत होने की खबर है। हालांकि, कॉलेज की इमारत में भोजन कर रहा एमबीबीएस छात्र जीत सतानी सुरक्षित बच गया। उसके परिवार के लोग ईश्वर को धन्यवाद दे रहे हैं। नाना लिलिया प्राथमिक विद्यालय की प्रिंसिपल कैलाशबेन सतानी का बेटा जीत सतानी बीजे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है। कैलाशबेन ने बताया, "जब विमान दुर्घटना हुई, तब जीत खाना खा रहा था। अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और चारों ओर धुआं फैल गया। सभी बच्चे घबरा गए, लेकिन मेरे बेटे ने हिम्मत दिखाई और सुरक्षित बाहर निकल आया। मेरा बेटा पढ़ाई में मेहनती है और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहता है। इस हादसे ने हमें जीवन की नाजुकता का अहसास कराया।"Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले आठवें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में छह विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट अपने नाम कर लिए। टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले पैट कमिंस आठवें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं। साउथ अफ्रीकी कगिसो रबाडा को आउट कर कमिंस ने यह यादगार उपलब्धि अपने नाम की। कमिंस ने 18.1 ओवर में महज 28 रन देकर छह विकेट लिए। उनकी इस घातक गेंदबाजी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 138 पर समेट सकी और पहली पारी में बनाए 212 रन के आधार पर 74 रन की लीड ले सकी।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: इजराइल का ईरान पर हमला
Israel Attack on Iran: इजराइल ने शुक्रवार सुबह ईरान पर हमला बोला दिया है। इजराइल ने ईरान के कई सैन्य और न्यूक्लियर ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। इस हमले में ईरान को काफी नुकसान पहुंचे की बात कही जा रही है। वहीं अमेरिका ने इस हमले से खुद को अलग कर दिया है। हाल के दिनों मे अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान के बीच तनातनी बढ़ती जा रही थी।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: अहमदाबाद विमान दुर्घटना: ईंधन जलने से लगी आग ने बचाव अभियान को बेहद कठिन बना दिया
एअर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान के अंदर और आसपास का तापमान लगभग 1,000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे बचाव अभियान बेहद मुश्किल हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार रात यह बात कही। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर मौजूद कुत्ते और पक्षी भी बच नहीं सके। लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: अहमदाबाद विमान दुर्घटना : यात्रा स्थगित करने के कारण बची सावजीभाई टिंबाडिया की जान
सावजीभाई टिंबाडिया भगवान का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे, क्योंकि बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान में न बैठने के उनके फैसले ने उनकी जान बचा ली। टिंबाडिया ने एक टेलीविजन चैनल से कहा, ‘‘मैं अपने जीवन के लिए स्वामीनारायण का ऋणी हूं और मुझे बचाने के लिए सभी देवी-देवताओं का धन्यवाद करता हूं।’’ टिंबाडिया ने कहा, ‘‘लंदन में रहने वाले मेरे बेटे ने पहले ही इस उड़ान की बुकिंग करा ली थी। मुझे भी एक सीट नंबर आवंटित किया गया था, लेकिन मैंने अपनी यात्रा चार दिन के लिए टाल दी।’’Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों में केरल की नर्स भी शामिल
अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों में केरल की 39 वर्षीय नर्स रंजीता गोपाकुमार भी शामिल हैं। दो बच्चों की मां रंजीता अपनी सरकारी नौकरी से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने के लिए चार दिन पहले ही ब्रिटेन से भारत लौटी थी। वह दक्षिण केरल के इस जिले में अपने पैतृक गांव पुल्लाड में अपने नए घर की योजना को अंतिम रूप देने और अपने बच्चों एवं बुजुर्ग मां को एक सुरक्षित एवं अधिक स्थिर जीवन देने की आशा के साथ लौटी थी लेकिन उसकी उम्मीदें इस हादसे के साथ ही खत्म हो गईं।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: अहमदाबाद विमान दुर्घटना : अमेरिकी एजेंसी की टीम जांच में सहायता के लिए भारत आएगी
नागरिक विमानन दुर्घटनाओं की जांच करने वाली अमेरिका की सरकारी एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की जांच में सहायता के लिए अमेरिकी जांचकर्ताओं की एक टीम भारत भेजेगी। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ जारी पोस्ट में कहा, ‘‘ वह बृहस्पतिवार को भारत के अहमदाबाद में एअर इंडिया बोइंग 787 के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच में ‘विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो’ की सहायता के लिए भारत की यात्रा करने वाले अमेरिकी जांचकर्ताओं की एक टीम का नेतृत्व करेगा।’’Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: अहमदाबाद विमान दुर्घटना : दशाश्वमेध घाट पर 1,100 दीप जलाकर दी गई मृतकों को श्रद्धांजलि
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बृहस्पतिवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर 1,100 दीप जलाकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। गंगा सेवा निधि द्वारा दशाश्वमेध घाट पर 1,100 दीप जलाकर अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संस्था के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि हादसे में मृत लोगों को काशी में मां गंगा की आरती के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। आरती में शामिल हजारों श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: अहमदाबाद विमान हादासा: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी सहित कम से कम 265 लोगों की मौत
एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 265 लोग मारे गए। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सीआर पाटिल के अनुसार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मृतकों में शामिल हैं।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: एनआईए ने पंजाब, हरियाणा में कई जगहों पर छापे मारे
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब और हरियाणा में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी संगठन से जुड़े कई परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की। एनआईए ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर जिले में एक पुलिस चौकी पर जनवरी 2025 में हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, पठानकोट, कपूरथला, रूपनगर जिलों और हरियाणा के सिरसा समेत कुल 15 स्थानों पर तलाशी ली गई। इसमें कहा गया है कि तलाशी के दौरान मोबाइल/डिजिटल उपकरण और दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई तथा बीकेआई के आतंकी नेटवर्क के बारे में विस्तृत सुराग के लिए इनकी जांच की जा रही है।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: अमेरिकी सांसदों ने एअर इंडिया विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
अमेरिकी सांसदों ने बृहस्पतिवार को हुई एअर इंडिया विमान दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वाशिंगटन इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों की मदद के लिए काम कर रहे आपातकालीन कर्मियों के साथ खड़ा है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सदस्य ग्रेस मेंग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह भारत में हुए घातक विमान हादसे के बारे में जानकर बहुत दुखी हैं। सांसद ब्रायन फिट्जपैट्रिक, न्यूयॉर्क राज्य से सीनेटर जेरेमी कूनी और सांसद राजा कृष्णमूर्ति समेत अमेरिका के कई सांसदों एवं संस्थाओं ने भी इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: पाकिस्तान का आतंकवाद को लेकर रिकॉर्ड बहुत स्पष्ट है: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का रिकॉर्ड ‘‘बहुत स्पष्ट’’ है और पहलगाम हमला सीमापार आतंकवाद का केवल एक हालिया उदाहरण है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की। यह टिप्पणी हाल में अमेरिका के एक शीर्ष जनरल द्वारा वाशिंगटन के भारत और पाकिस्तान के साथ संबंधों पर की गई टिप्पणियों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में आई। जायसवाल ने कहा, ‘‘पाकिस्तान का रिकॉर्ड, पाकिस्तान क्या है, यह बहुत स्पष्ट है।’’Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: एअर इंडिया ने विमान में सवार 241 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की
एअर इंडिया ने पुष्टि की है कि बृहस्पतिवार को लंदन जा रहे उसके विमान के अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 241 लोगों की मौत हो गई।विमानन कंपनी ने बृहस्पतिवार देर रात जारी एक बयान में कहा, ‘‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत की पुष्टि हो चुकी है।’’ बयान में कहा गया है कि एकमात्र जीवित व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे।
'राजनीति मर्यादा लांघ रही...', CEC पर विपक्ष के हंगामे पर हरीश साल्वे का निशाना, बोले- संस्थाओं को कीचड़ में न घसीटें
'मोदी को विष्णु के अवतार' के रूप में देखते हैं' भूटान के PM ने की तारीफ, 25 साल पूरे होने पर दुनिया भर से बधाइयां
राहुल गांधी के जंतर-मंतर धरने के बीच दिल्ली में नए नियम लागू, 10 दिन पहले मंजूरी जरूरी; ये जगहें पूरी तरह बैन
'मोदी जी की 25 वर्षों की यात्रा जनकल्याण, गरीब कल्याण व भारत के गौरव की यात्रा...' हरियाणा में बोले अमित शाह
'आतंकवादियों की तरह बंदूक की नोक पर रोका गया'; EC ऑफिस मार्च के दौरान विपक्षी सांसदों की हिरासत पर भड़के संजय राउत
© 2026 Times Horizon Private Limited
