Aaj Ki Taza Khabar: भाजपा सांसद कंगना रनौत को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, ज्ञान भारत पोर्टल लॉन्च करेंगे पीएम मोदी
Aaj Ki Taza Khabar 12 Sep 2025: सीपी राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में सुबह 10 बजे उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कैबिनेट के मंत्री और विपक्ष के बड़े नेता उपस्थित रहे। पोलैंड पर रूस के ड्रोन हमलों का बचाव करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह गलती से हुआ होगा। भारत के लिए नामित अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत के साथ रिश्ते पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते में गर्मजोशी फिर से बहाल करने के लिए वह काम करेंगे। उन्होंने टैरिफ का मसला भी सुलझ जाने की उम्मीद जताई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि 'फिलिस्तीन नाम की अब कोई जगह नहीं होगी। यह जगह हमारी है।'
Aaj Ki Taza Khabar: भाजपा सांसद कंगना रनौत को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, ज्ञान भारत पोर्टल लॉन्च करेंगे पीएम मोदी
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की इमरजेंसी लैंडिंग; रोकी गईं सभी उड़ानें
फिर से शुरू होगी वैष्णो देवी यात्रा
फिल्म अभिनेत्री और BJP सांसद कंगना रनौत को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं
बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार किया। कोर्ट ने कहा कि हम आपकी ट्वीट पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे इससे ट्रायल पर असर पडेगा। ये सिर्फ एक साधारण री ट्वीट नहीं था इसमे आपकी टिप्पणी भी शामिल थी।
