LIVE

Aaj Ki Taza Khabar: NDA में सीट बंटवारे पर बनी बात तो महागठबंधन में नहीं बन पाई आम राय! कल होगी अहम बैठक

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने 9 अक्टूबर को अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किए थे। अफगानिस्तान ने इन पाकिस्तानी हवाई हमलों का जवाब दिया है। झड़प में कम से कम 12 पाक सैनिकों की मौत हो गई है। वहीं, अमेरिका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई बैठकें कीं। महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बातचीत को लेकर तेजस्वी यादव आज दिल्ली आ सकते हैं। इसके अलावा कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद आज भारत आएंगी।

Piyush KumarUpdated Oct 12, 2025, 18:43 IST
Follow on Google News
Aaj Ki Taza Khabar

Aaj Ki Taza Khabar: NDA में सीट बंटवारे पर बनी बात तो महागठबंधन में नहीं बन पाई आम राय! कल होगी अहम बैठक

अमेरिका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई बैठकें कीं। महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बातचीत को लेकर तेजस्वी यादव आज दिल्ली आ सकते हैं। इसके अलावा कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद आज भारत आएंगी।

OCT 12, 2025 18:42 IST

NDA में सीट बंटवारे पर बनी बात, देखिये किसे कितनी सीटें मिलीं

Bihar ElectionNDA Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। भाजपा, जेडीयू बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जीतन राम मांझी की पार्टी हम के हिस्से 6 सीट आई है, जबकि चिराग पासवान को 29 सीटें दी गई हैं।
OCT 12, 2025 17:44 IST

द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन में दरारें दिखाई देने लगी हैं: पलानीस्वामी

अन्ना द्रविड मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) प्रमुख एडप्पादी के पलानीस्वामी ने रविवार को कहा कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले गठबंधन में दरारें दिखाई देने लगी हैं। पलानीस्वामी में मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि द्रमुक की सहयोगी कांग्रेस ने वर्ष 2026 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में मैदान में उतरने के लिए और अधिक सीटों की मांग शुरू कर दी है।
OCT 12, 2025 16:56 IST

AAP आज राज्यभर में निकालेगी कैंडल मार्च

पंजाब में आज आम आदमी पार्टी द्वारा IPS वाई पूरन कुमार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राज्यभर में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। अमृतसर में मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के नेतृत्व में भंडारी पुल से हॉल गेट तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। जालंधर में मंत्री मोहिंदर भगत के नेतृत्व में कॉरपोरेशन चौक से लव कुश चौक तक कैंडल मार्च का आयोजन होगा। पटियाला में MLA गुरदेव सिंह देव मान के नेतृत्व में शेरावाला गेट से ओएम मैक्स मॉल तक कैंडल मार्च होगा।
बठिंडा में MLA जगरूप सिंह गिल के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड चौक से हनुमान चौक तक कैंडल मार्च का आयोजन होगा। चंडीगढ़ में आप चंडीगढ़ के प्रधान DSP विजय पाल के नेतृत्व में अरोमा लाइट्स पॉइंट चौक से किरण सिनेमा तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
OCT 12, 2025 13:10 IST

राज ठाकरे परिवार संग मातोश्री पहुंचे, उद्धव ठाकरे से हुई मुलाकात

महाराष्ट्र की राजनीति में अहम माने जाने वाले ठाकरे परिवार में एक बार फिर सद्भाव और नज़दीकी के संकेत दिखाई दिए हैं। राज ठाकरे शनिवार को अपने परिवार के साथ मातोश्री पहुंचे, जहां उन्होंने उद्धव ठाकरे और उनके परिवार से मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार, मातोश्री में दोनों परिवारों के बीच स्नेहभोजन (लंच/डिनर मीटिंग) आयोजित किया गया। इस दौरान राज ठाकरे के साथ उनकी पत्नी शर्मिला ठाकरे और मां भी मौजूद थीं।

यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। लंबे समय से अलग-अलग राजनीतिक रास्तों पर चल रहे ठाकरे बंधुओं की यह नजदीकी आने वाले समय में महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकती है।
OCT 12, 2025 12:51 IST

अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान के 58 सैनिकों को मारने का दावा

अफगानिस्तान की इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि बीती रात अफगान बलों और पाकिस्तानी सेना के बीच हुई भीषण झड़पों में 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि 30 अन्य घायल हुए हैं। मुजाहिद ने कहा कि इस अभियान में इस्लामिक अमीरात बलों के हाथ बड़ी मात्रा में पाकिस्तानी हथियार और गोला-बारूद भी लगे हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस संघर्ष में अफगान बलों के 20 से अधिक सदस्य भी मारे गए या घायल हुए हैं। मुजाहिद के अनुसार, यह सैन्य अभियान कतर और सऊदी अरब के अनुरोध पर अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

OCT 12, 2025 06:36 IST

अफगानिस्तान के साथ झड़प में 12 पाक सैनिकों की मौत

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने 9 अक्टूबर को अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किए थे। अफगानिस्तान ने इन पाकिस्तानी हवाई हमलों का जवाब दिया है। झड़प में कम से कम 12 पाक सैनिकों की मौत हो गई है।
OCT 12, 2025 06:35 IST

कनाडा की विदेश मंत्री आज आएंगी भारत

कनाडा की विदेश मंत्री आज भारत दौरे पर आ रही हैं। वह एस जयशंकर और पीयूष गोयल से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर देंगी। व्यापार, निवेश और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। इस दौरे से भारत और कनाडा के बीच सहयोग बढ़ने की उम्मीद है।