12 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: मुर्शिदाबाद में नहीं थम रही हिंसा, इंटरनेट बंद; नयनार नागेंद्रन बने तमिलनाडु भाजपा प्रमुख
12 अप्रैल 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: ईवीएम मशीनों में भारी खामियों के सबूत मिलने के दावों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने शनिवार को कहा कि देश में इलेक्ट्रॉनिक वेंडिंग मशीनें (EVM) पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके साथ छेड़छाड़ नहीं की जा रही है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को एक बार फिर हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने बीडीओ कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। साउथ बंगाल फ्रंटियर बीएसएफ डीआईजी पीआरओ नीलोत्पल कुमार पांडे ने कहा कि सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद के लिए जवानों को तैनात किया गया है। जम्मू के अखनूर सेक्टर में सेना के सतर्क जवानों ने शुक्रवार देर रात को हथियारबंद आंतकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। उन्होंने बताया कि सीमा की सुरक्षा कर रहे जवानों को अखनूर सेक्टर के केरी बट्टल इलाके में आतंकवादियों के एक समूह की गतिविधि की जानकारी मिली थी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी थी। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायल कर्मी को अस्पताल ले जाया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
12 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: मुर्शिदाबाद में नहीं थम रही हिंसा, इंटरनेट बंद; नयनार नागेंद्रन बने तमिलनाडु भाजपा प्रमुख
नयनार नागेंद्रन बने तमिलनाडु भाजपा प्रमुख
मुर्शिदाबाद हिंसा में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
ओडिशा में पुलिस गोलीबारी में दुष्कर्म के दो आरोपी घायल
आईजीपी (उत्तरी परिक्षेत्र) हिमांशु लाल ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘आरोपियों ने पुलिस से रिवॉल्वर छीन ली और उन्हें डराकर व हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए गोलियां चलाईं, जिससे दोनों घायल हो गए।’’
MP में झाबुआ जिले में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत; अन्य 5 घायल
बीजापुर में 3 नक्सलियों का काम तमाम
'देश में EVM पूरी तरह सुरक्षित, उनमें कोई छेड़छाड़ नहीं...' CEC ज्ञानेश कुमार ने दावों का किया खंडन
CEC ज्ञानेश कुमार ने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड के दावों का किया खंडन
अलकनंदा नदी में एसयूवी गिरने से पांच लोग लापता, एक महिला को बचाया गया
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर
डीआरजी राज्य पुलिस की एक इकाई है। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से तीन नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार तथा विस्फोटक बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि इलाके में अभियान जारी है।
हनुमान जयंती शोभायात्रा से पहले जहांगीरपुरी में अलर्ट
राणा सांगा की बहादुरी भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी: योगी आदित्यनाथ
इससे पहले आठ अप्रैल को 35 से अधिक क्षत्रिय समूहों ने लखनऊ में एकत्र होकर राजपूत राजा राणा सांगा को "देशद्रोही" कहे जाने संबंधी समाजवादी पार्टी सांसद रामजी लाल सुमन के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
नड्डा ने पुरी में भाजपा विधायकों, सांसदों के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया
कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव, धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव, ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष मनमोहन सामल और पार्टी के अधिकांश सांसद व विधायक शामिल हुए।
शुक्रवार शाम से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 13 अप्रैल को खत्म होगा।
मेरा ‘एक्स' अकाउंट हैक हो गया है: जावेद जाफरी
महाराष्ट्र दौरे पर अमित शाह
हिंदू आबादी को इन जिलों से बाहर निकालने की हो रही साजिश
टीएमयू कैम्पस में गिरी आकाशीय बिजली का CCTV फुटेज आया सामने
कांगो की सेना ने 40 बंधकों को विद्रोहियों के चंगुल से मुक्त कराया
उत्तर कीवू प्रांत में सैन्य प्रवक्ता माक हजुके ने शुक्रवार को बताया कि 13 महिलाओं और कई विदेशी नागरिकों सहित 41 बंधकों को पड़ोसी देश युगांडा के सैनिकों के साथ एक संयुक्त सैन्य अभियान में लुबेरो और बेनी क्षेत्रों से विद्रोही संगठन ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ के कब्जे से रिहा कराया गया। उत्तर कीवू प्रांत के बेनी से शुक्रवार को रिहा कराए गए बंधक बेहद थके और कमजोर दिखाई दे रहे थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें कब से बंधक बनाकर रखा गया था, लेकिन संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में बंधकों को अक्सर महीनों तक कैद रखा जाता है।
मंगलुरु में मादक पदार्थ बेचने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बेंगलुरु से निजी बस से पार्सल के माध्यम से लाए गए प्रतिबंधित मादक पदार्थ ‘एमडीएमए’ को मंगलुरु में आम लोगों और छात्रों को बेचे जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस की अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को छापा मारकर ‘एमडीएमए’ की बिक्री करते तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जो कार में इस नशीले पदार्थ को बेचते थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान मोहम्मद आसिफ (24), असगर अली (31) और मोहम्मद रशीम (24) के रूप में की गयी है। तीनों मंगलुरु के ही रहने वाले हैं।
