Hanuman Jayanti: दिल्ली पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) को संवेदनशीलता और कानून-व्यवस्था पर प्रभाव के मद्देनजर हनुमान जयंती पर उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शोभायात्रा निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर दोपहर 12:00 बजे से ए-ब्लॉक से के-ब्लॉक जहांगीरपुरी तक शोभा यात्रा की अनुमति देने के आपके अनुरोध पर विचार किया गया, लेकिन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा परिदृश्य पर इसके प्रभाव व संवेदनशीलता को देखते हुए इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। आदेश में कहा गया है कि हालांकि, आप मंदिर परिसर में उत्सव मना सकते हैं।
देश
Delhi: हनुमान जयंती शोभायात्रा से पहले जहांगीरपुरी में अलर्ट, VHP को पुलिस ने नहीं दी अनुमति
- Edited by: Shashank Shekhar Mishra
- Updated Apr 12, 2025, 01:31 PM IST
Hanuman Jayanti 2025: दिल्ली पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद को संवेदनशीलता और कानून-व्यवस्था पर प्रभाव के मद्देनजर हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी इलाके में शोभायात्रा निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
विहिप को दिल्ली के जहांगीपुरी में हनुमान जयंती शोभायात्रा निकालने की अनुमति देने से पुलिस का इनकार
Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
