देश

टीएमयू कैम्पस में गिरी आकाशीय बिजली का CCTV फुटेज आया सामने, 5 छात्र झुलसे; दो की हालत गंभीर

Moradabad News: मुरादाबाद के टीएमयू परिसर में बृहस्पतिवार रात पेड़ के नीचे खड़े छात्रों पर बिजली गिर गई, जिसमें पांच छात्र झुलस गए। हादसे से टीएमयू में हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मी और अन्य छात्रों ने झुलसे छात्रों को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें दो ही हालत गंभीर बताई जा रही है।

Image

5 छात्र झुलसे; दो की हालत गंभीर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Moradabad News: मुरादाबाद केतीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी कैम्पस में छात्रों पर गिरी आकाशीय बिजली का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम बरसात से बचने के लिए टीएमयू कैम्पस स्थित पेड़ के नीचे खड़े 5 छात्रों पर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे के कारण 2 छात्रों की हालत गम्भीर बनी हुई है ,जबकि 3 की हालत कुछ ठीक है। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है किंस तरह से ये स्टुडेंट इस हादसे का शिकार हो गए थे।

बारिश से बचने के लिए छात्रों ने ली थी पेड़ की आड़

जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के टीएमयू परिसर में गुरुवार रात गर्ल्स हॉस्टल के सामने पेड़ के नीचे खड़े छात्रों पर बिजली गिर गई थी। इस हादसे में 5 छात्र झुलस गए थे। हादसे से टीएमयू में हड़कंप मच गया था। सुरक्षाकर्मी और अन्य छात्रों ने झुलसे छात्रों को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया था जिनमें दो ही हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। बता दें, ये हादसा टीएमयू कैंपस में बने जैन मंदिर में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रम के दौरान हुई थी। रात करीब आठ बजे छात्र मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए छात्र गर्ल्स हॉस्टल के सामने पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी बिजली गिरी और पांच छात्र झुलस गए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article