ताजा खबर: Taza Khabar, 11 जुलाई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2023 LIVE: GST Council के फैसले पर एक नजर
जीएसटी परिषद की 50वीं बैठक थी, जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री भी शरीक हुए। मीटिंग की शुरुआत में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘जीएसटी परिषद - यात्रा की ओर 50 कदम’ शीर्षक से एक लघु फिल्म जारी की। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 11 जुलाई 2023 LIVE: UCC पर विधि आयोग को मिले 46 लाख सुझाव
Law Commission on UCC: सूत्रों ने बताया कि आने वाले दिनों में कुछ खास संगठनों और लोगों को आयोग द्वारा व्यक्तिगत सुनवाई के लिए आमंत्रित किये जाने की भी संभावना है। इनमें से कुछ आमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 11 जुलाई 2023 LIVE: अमित शाह बोले- खुशी मनाने वाले भ्रमित, डायरेक्टर कौन यह महत्वपूर्ण नहीं...
अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि सीवीसी अधिनियम में संशोधन, जो संसद की ओर से विधिवत पारित किया गया था, उसको बरकरार रखा गया है, भ्रष्ट और कानून के गलत पक्ष पर काम करने वालों पर कार्रवाई करने की ईडी की शक्तियां वही रहेंगी। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 11 जुलाई 2023 LIVE: फिर से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, खुश हुए बाबा बर्फानी के भक्त
Amarnath Yatra Resumes: तीन दिन बाद फिर से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है, इस खबर से बाबा बर्फानी के भक्तों में खुशी की लहर है, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 11 जुलाई 2023 LIVE: IAF हेलीकॉप्टर्स स्टैंड-बाई पर, MI-17 V5 ने कुल्लू में किया एरियल सर्वे
हिमाचल प्रदेश में राहत और बचाव कार्य के लिए पंजाब स्थित चंडीगढ़ और सरसावा एयरवेज को एक्टिवेट किया गया है और यहां मौजूद सभी तरह के हेलीकॉप्टर्स को तैयार रहने को कहा गया है। पढ़ें पूरी खबरअमित शाह से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि
पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने मंगलवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की इच्छा जताई। नागमणि की पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन का मुकाबला करने के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (यूनाइटेड) सहित कई दलों में रहने के बाद नागमणि ने पिछले साल शोषित इंकलाब पार्टी बनाई थी। बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन में जद (यू), (राजद), कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं।हिमाचल में भारतीय वायुसेना तैयार
भारतीय वायुसेना ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्य के लिए अपने सभी हेलीकॉप्टर असेट्स को स्टैंड-बाई पर रख दिया है। आज भारतीय वायुसेना के Mi-17 V 5 हेलीकॉप्टर ने कुल्लू वैली का जायजा लेने के लिए सरसावा एयरबेस से सौर्टी की। इस उड़ान के जरिए भारतीय वायु सेना इस पूरे इलाके का जायजा लेकर अपनी आगे की तैयारी कर रही है।मप्र विधानसभा में सीधी मूत्र कांड को लेकर हंगामा
मध्य प्रदेश विधानसभा में सीधी में हुए पेशाब प्रकरण और आदिवासियों पर अत्याचार के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर मंगलवार को विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों द्वारा हंगामा करने के बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में व्यक्ति ने आदिवासी युवक पर पेशाब कर दिया था जिसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर आया और राष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश फैल गया।मंगलवार को जैसे ही विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ, विपक्ष के नेता डॉ गोविंद सिंह ने सभापति से इन मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग की। इसके बाद कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने सीधी में हुए पेशाब प्रकरण और आदिवासियों पर अत्याचार के मुद्दे पर बोलना शुरू किया। प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस आधार पर आपत्ति जताई कि कार्यमंत्रणा समिति में इस मुद्दे पर चर्चा कराने का अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2023 LIVE: ED चीफ का सेवा विस्तार अवैध- सुप्रीम कोर्ट
प्रवर्तन निदेशालय के डायरेक्ट संजय मिश्रा और केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने संजय मिश्रा के सेवा विस्तार को अवैध बताया है। हालांकि, संजय मिश्रा 31 जुलाई तक इस पद पर बने रहेंगे। कोर्ट ने 31 जुलाई के बाद केंद्र के नए डॉयरेक्टर की तलाश के निर्देश दिए हैं।आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2023 LIVE: उत्तराखंड में बारिश के कारण हाईअलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण देहरादून के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने कहा, खराब जल निकासी व्यवस्था के कारण देहरादून के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। मैंने संबंधित अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया है और मरम्मत का काम जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने कहा, भारी बारिश के कारण राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2023 LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सात की मौत
ध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में सोमवार देर रात बारातियों को ले जा रही एक बस के नहर में गिर जाने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दारसी के बाहरी इलाके में यह हादसा उस समय हुआ, जब लगभग 45 बारातियों से भरी आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस एनएसपी नहर में गिर गई।आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2023 LIVE: उत्तराखंड में भूस्खलन से 4 तीर्थयात्रियों की मौत
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी क्षेत्र के गंगनानी में भारी बारिश के दौरान हुए भूस्स्खलन के मलबे में तीन वाहन दब गए, जिससे उनमें सवार मध्य प्रदेश के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। भटवाड़ी के उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार रात गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी पुल के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मिट्टी धसकने और बोल्डर गिरने से तीन यात्री वाहन मलबे के नीचे दब गए।आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2023 LIVE: आर्टिकल 370 हटाने के खिलाफ याचिकाओंं पर दो अगस्त से सुनवाई
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला लिया है। शीर्ष अदालत अब इस मामले में दाखिल की गई याचिकाओं पर दो अगस्त से सुनवाई करेगा। कोर्ट का कहना है कि सोमवार और शुक्रवार को छोड़कर रोजाना आधार पर सुनवाई की जाएगी।आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2023 LIVE: IPL बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खेल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की इंटरप्राइज वैल्यू करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये (15.4 अरब डॉलर) और ब्रांड वैल्यू 26,600 करोड़ रुपये (3.2 बिलियन डॉलर) हो गई है। इसे वैश्विक निवेश बैंक हुलिहान लोकी ने अनुमान लगाया है जो दुनिया भर में कई स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी का मूल्यांकन करता है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रति मैच के आधार पर आईपीएल के प्रसारण शुल्क की तुलना दुनिया की अन्य लीगों से की जाती है, तो आईपीएल का प्रदर्शन एनबीए (अमेरिका), इंग्लिश प्रीमियर लीग (यूके) और बुंडेसलीगा (जर्मनी) से काफी ऊपर है। IPL अमेरिका के नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) के बाद दूसरे नंबर का खेल बन गया है।आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2023 LIVE: आज एक मंच पर होंगे पीएम मोदी और शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में टूट के बाद एक मंच पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शरद पवार दिखाई देंगे। दरअसल, पुणे में मंगलवार को पीएम मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राकांपा प्रमुख शरद पवार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम मं महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी शामिल होंगे।आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2023 LIVE: पाकिस्तान में बारिश के कारण 86 मौतें
पाकिस्तान इन दिनों कई मसलों पर संकट का सामना कर रहा है। मुल्क में सियासी और आर्थिक संकट तो है ही, अब देश मौसम की भी मार झेल रहा है। पाकिस्तान स्थित एआरवाई न्यूज के मुताबिक, 25 जून के बाद से यहां मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और बारिश के कारण अलग-अलग घटनाओं में अब तक 86 लोग मारे जा चुके हैं। इसके अलावा 151 लोग घायल हुए हैं।आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2023 LIVE: पश्चिम बंगाल में मतगणना जारी
पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनावों की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 22 जिलों में करीब 339 केंद्रों पर मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, टीएमसी ने 136 सीटों पर बढ़त बना ली है।आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2023 LIVE: यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार
दिल्ली-NCR में लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। यमुना में खतरे का निशान 205.33 मीटर है और नदी का जलस्तर 206.24 मीटर पर पहुंच गया है। इसी के साथ दिल्ली में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है।नेपाल के प्रधानमंत्री ने खेद जताया
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' ने सोमवार को अपनी इस विवादास्पद टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया कि यहां रहने वाले एक भारतीय व्यवसायी ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के प्रयास किए थे। ‘प्रचंड’ ने कहा कि उन्हें अपनी वर्तमान हैसियत को देखते हुए ऐसी टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए थीं। तीन जुलाई को, एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा था कि नेपाल में अग्रणी उद्यमी सरदार प्रीतम सिंह ने नेपाल-भारत संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक भूमिका निभाई और उनके लिए पैरवी की थी।आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2023 LIVE:अखिलेश यादव का मुंबई दौरा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को मुंबई का दौरा किया। सपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि यह एक निजी यात्रा थी और इसलिए इसमें कोई राजनीतिक बैठक शामिल नहीं थी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के साथ कोई बैठक निर्धारित नहीं है। पवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं।बंगाल के राज्यपाल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले दिन में बोस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें दो दिन पहले पंचायत चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के बारे में अवगत कराया। राष्ट्रपति कार्यालय ने बैठक की तस्वीरे साझा कर ट्वीट किया, ‘पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2023 LIVE: केरल में बुजुर्गों की गणना कराएगी राज्य सरकार
केरल की वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार ने राज्य में बढ़ती बुजुर्ग आबादी को बेहतर सुविधाएं और लाभ प्रदान करने के लिए सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों की गणना कराने का फैसला किया।मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में बुजुर्गों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा लागू की जा रहीं योजनाओं का मूल्यांकन करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की गणना करके एक डेटा बैंक तैयार किया जाएगा।आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2023 LIVE: बारिश-उत्तर भारत में 37 लोगों की मौत
उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लगातार तीसरे दिन सोमवार को भारी बारिश ने तबाही मचाई। बीते दो दिन में बारिश से संबंधित घटनाओं में 37 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव अभियान तेज करने के लिए सेना और एनडीआरएफ की कई टीम को तैनात किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से स्थिति के बारे में बात की और उन्हें केंद्र सरकार से हर संभव मदद और सहयोग का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों में अत्यधिक बारिश से पैदा हुई स्थिति की वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा की।Exclusive: 'लिमिट क्रॉस कर चुका विपक्ष, ऑल दे बेस्ट...', SIR विवाद पर हरदीप सिंह पुरी ने किया पलटवार; राहुल को भी घेरा
'पश्चिम बंगाल में पंजीकृत मदरसों में ‘वंदे मातरम’गाना हुआ अनिवार्य', मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बोले- हर घुसपैठिए को खदेड़ा जाएगा
48 घंटे में छह हत्याओं से दहला मणिपुर; आज दो लोगों को सोते समय उग्रवादियों ने मार दी गोली, इस महीने में 13 मारे गए
'ज्ञानेश कुमार ने BJP से चुनाव लड़ने का दिया था ऑफर', केरल के पूर्व मुख्य सचिव का बड़ा दावा! राहुल गांधी ने VIDEO शेयर कर घेरा
डीजल को टक्कर देने आ रही देश की पहली LNG ट्रेन, 27 सितंबर को अमित शाह करेंगे लॉन्च, जानें खासियतें
© 2026 Times Horizon Private Limited
