LIVE

ताजा खबर : Taza Khabar, 11 अक्टूबर 2023 की बड़ी खबरें: बिहार में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतरीं, राजस्थान में अब 23 की जगह 25 को वोटिंग

आलोक कुमार रावUpdated Oct 12, 2023, 00:00 IST
Follow on Google News
Aaj Ki Taza Khabar 11 October 2023

ताजा खबर : Taza Khabar, 11 अक्टूबर 2023 की बड़ी खबरें: बिहार में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतरीं, राजस्थान में अब 23 की जगह 25 को वोटिंग

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 11 अक्टूबर और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 11 अक्टूबर (बुधवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों में बतलाव किया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नए कार्यक्रम के अनुसार, राजस्थान में अब 23 नंवबर की जगह 25 नवंबर को मतदान सम्पन्न होंगे वहीं ये जीत गाजा में हमारे भाईयों-बहनों को समर्पितः पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान का ट्वीट हुआ वायरल उधर हमास और इजरायल के बीच जंग बुधवार को पांचवें दिन में पहुंच गया अब तक दोनों तरफ से करीब 1900 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल के हमले से गाजा पट्टी पूरी तरह बर्बाद हो गया है ताबड़तोड़ अटैक के बाद रिहायशी इलाका कब्रिस्तान में तब्दील हो गया है वहीं तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर बहस सुनने वाली अदालत ने अस्थायी जमानत दी, आगे पढ़ें बड़ी और अहम खबरें

OCT 11, 2023 23:58 IST

बिहार में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतरीं

बिहार के बक्सर में ट्रेन हादसा हो गया है, दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से उतर गई हैं, पढ़ें पूरी खबर
OCT 11, 2023 20:39 IST

चुनाव आयोग ने 9 जिला मजिस्ट्रेटों/डीईओ, 25 पुलिस आयुक्तों/एसपी/अतिरिक्त का किया तबादला

चुनाव आयोग ने 9 जिला मजिस्ट्रेटों/डीईओ, 25 पुलिस आयुक्तों/एसपी/अतिरिक्त का तबादला कर दिया। काम में ढिलाई के लिए चुनाव वाले पांच राज्यों में एसपी, 4 सचिव/विशेष सचिव; तत्काल कनिष्ठ को कार्यभार सौंपने का निर्देश
OCT 11, 2023 20:24 IST

जिसने खालिस्तानी आतंकियों को पाला-पोसा, उसे दी कनाडा में रहने की अनुमति

भारत में हिंदुओं और सिखों के बीच तनाव उस समय अपने चरम पर था तब कमलजीत राम ने 1982-1992 में खालिस्तानी आतंकवादियों को मदद की थी। अब उसे कनाडा में रहने की अनुमति मिल गई है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 11, 2023 19:37 IST

Israel Palestine War: बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने बेटे को जंग के लिए भेजा

हमास के साथ युद्ध में इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे की तस्वीर सामने आई है जिसमें वो अपने बेटे को जंग के लिए भेजते दिख रहे हैं, पढ़ें पूरी खबर
OCT 11, 2023 19:24 IST

भारत ने किया सबसे खतरनाक मिसाइल का परीक्षण

पूर्वी तट द्वीपसमूह के पास ब्रह्मोस मिसाइल के सतह से सतह तक मार करने वाले संस्करण का सफल परीक्षण किया। मिसाइल फायर सफल रहा और मिशन ने अपने सभी उद्देश्य हासिल कर लिए, पढ़ें पूरी खबर
OCT 11, 2023 18:09 IST

फिलिस्तीनी साजिश का INDIA कनेक्शन

हमास और इजराइल में छिड़ी जंग के बीच फिलिस्तीनी साजिश का भारतीय कनेक्शन सामने आया है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 11, 2023 17:42 IST

राजस्थान चुनाव की तारीख बदली, अब 23 की जगह 25 नवंबर

चुनाव आयोग ने राजस्थान चुनाव की ताीरखों में बदलाव किया है। अब 23 नवंबर की जगह 25 नवंबर को मतदान होंगे। मतगणना 3 दिसंबर को होगी, पढें पूरी खबर
OCT 11, 2023 16:51 IST

ये जीत गाजा में हमारे भाईयों-बहनों को समर्पित

वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मुहम्मद रिजवान ने एक विवादित ट्वीट करके खलबली मचा दी है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 11, 2023 16:20 IST

पूर्व CM और TDP प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को अग्रिम जमानत

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने अमरावती इनर रिंग रोड मामले में पूर्व CM और TDP प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को अग्रिम जमानत दे दी, पढें पूरी खबर
OCT 11, 2023 15:40 IST

इजरायल के हमले से पूरी तरह बर्बाद हुआ गाजा पट्टी

गाजा पट्टी के पोर्ट पर इजरायली सेना ने ताबड़तोड़ हमला किया। इस हमले के बाद पोर्ट आग के गोले में तब्दील हो गया। आसमान में काला धुआं उठता दिखा। हमले में हमास में विमान ट्रैक करने वाला उपकरण भी नष्ट हुआ। गाजा पट्टी में अब विमानों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 11, 2023 15:05 IST

सिक्किम में स्थिति का जायजा लेने के बाद केंद्रीय दल दिल्ली रवाना

केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनंत किशोर सरन की अगुवाई में एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल सिक्किम में अचानक आयी बाढ़ से मची तबाही का जायजा लेने के बाद बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भूमि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राहत आयुक्त-सह-सचिव अनिल राज राय और सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) के वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर केंद्रीय दल के सदस्यों को विदा किया।
OCT 11, 2023 12:37 IST

अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, 80 लोग घायल

पश्चिमी अफगानिस्तान में बुधवार को सुबह 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से कम से कम 80 लोग घायल हो गए हैं। इससे पहले शनिवार को इसी स्थान पर आए तेज भूकंप से 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और गांव के गांव तबाह हो गए थे। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि बुधवार को सुबह आए भूकंप का केन्द्र हेरात प्रांत की राजधानी हेरात से 28 किलोमीटर दूर बाहरी इलाके में जमीन के नीचे दस किलोमीटर की गहराई पर था।
OCT 11, 2023 11:16 IST

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर 2023 LIVE: पंजाब में 4.94 करोड़ रुपये नकद बरामद

पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके से मादक पदार्थ के एक संदिग्ध तस्कर को पकड़ा है। एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उसके पास से 4.94 करोड़ रुपये जब्त किए गए। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि तस्कर हाल ही में जम्मू से 30 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी से जुड़े लोगों में से एक था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्कर के पास से एक रिवॉल्वर और 38 फर्जी वाहन नंबर प्लेट भी जब्त की गईं।
OCT 11, 2023 09:27 IST

हमास के हमले में ईरान की भूमिका के बारे में कोई विशेष सूचना नहीं है : अमेरिका

अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि इजराइल पर हमास के हाल के आतंकवादी हमले में ईरान की भूमिका के बारे में कोई विशेष सूचना नहीं मिली है लेकिन आतंकवादी समूह की सैन्य शाखा के लिए वित्त पोषण में ‘व्यापक तौर’ पर उसकी मिलीभगत है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलिवान ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘हमने शुरुआत से कहा है कि ईरान की व्यापक तौर पर इस हमले में मिलीभगत है क्योंकि उन्होंने हमास की सैन्य शाखा को भारी-भरकम वित्त पोषण दिया है। उन्होंने प्रशिक्षण मुहैया कराया। उन्होंने (ईरान) उन्हें हमला करने की क्षमताएं मुहैया करायी। उन्होंने सहयोग दिया और वे वर्षों से हमास के साथ संपर्क में हैं।’
OCT 11, 2023 09:26 IST

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर 2023 LIVE: स्पेशल फोर्स में काम कर चके हैं नेतन्याहू

तेल अवीव में 1949 में जन्में नेतन्याहू की शुरुआती पढ़ाई यरूशलम में हुई। इनका परिवार 1956 और 1958 एवं 1963 से 1967 तक अमेरिका पेनसिलवेनिया के चेल्टेन्हम शहर में रहा। इनके पिता यहां एक कॉलेज में शिक्षक थे। नेतन्याहू ने यहीं से अपना स्नातक किया। बचपन में उनकी रुचि बहस, शतरंज, सॉकर में रही। 1967 में स्नातक की डिग्री लेने के बाद नेतन्याहू इजरायल लौट आए और देश की सेना इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) में शामिल हो गए। सेना में इन्होंने एक लड़ाकू सैनिक के रूप में गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया और आईडीएफ की स्पेशल फोर्स सेरेट मतकाल में पांच वर्षों तक काम किया।
OCT 11, 2023 08:23 IST

मांझी बोले-PM पद के लिए नरेंद्र मोदी के अलावा कोई विकल्प नहीं

प्रधानमंत्री पद को लेकर बिहार के पूर्व सीएम और हम नेता जीतन राम मांझी ने एक बार फिर कहा कि नरेंद्र मोदी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान पर जीतन राम मांझी ने कहा कि पीएम मोदी के अलावा पीएम पद के लिए कोई विकल्प नहीं है। विपक्ष आपस में लड़ रहे हैं और वे ऐसा करते रहेंगे। पीएम मोदी ने देश के लिए बहुत सारे विकास कार्य किए हैं। लोगों ने एनडीए गठबंधन के पक्ष में अपना वोट देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा पर जाने के बात की गई है। 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर जाकर सूर्य का अध्ययन कर रहे हैं। जी20 की बैठक करके संसार के नेताओं को यहां बुलाने का काम किया है। आज हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। ऐसा काम नरेंद्र मोदी जी ने कहा क्या है। क्या हिंदुस्तान की जनता इतना कम दिमाग का है। सब लोगों ने सोच लिया है कि एनडीए गठबंधन नके पक्ष में वोट करेंगे। राज्यों में भी और देश में भी।
OCT 11, 2023 07:25 IST

चीनी दूतावास में कार चालक के घुसने की घटना की निंदा

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय एवं आवास व्हाइट हाउस ने मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को में चीनी वाणिज्य दूतावास में हुई हिंसक घटना की निंदा की।
OCT 11, 2023 06:32 IST

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर 2023 LIVE: बिहार में अवैध शराब की जानकारी देने पर इनाम देगी पुलिस

बिहार पुलिस अवैध शराब तस्करी, अवैध रेत खनन, सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले संदेशों और साइबर धोखाधड़ी के बारे में जानकारी देने वाले लोगों को नकद पुरस्कार देगी। राज्य के गृह विभाग के ताजा परिपत्र में मंगलवार को कहा गया कि अपराधी को पकड़ने में जनता, विशेषकर गुप्त मुखबिरों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। आदेश के अनुसार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तीन लाख रुपये तक के इनाम की घोषणा कर सकते हैं। आदेश में यह भी कहा गया कि अगर इनाम की रकम तीन लाख रुपये से अधिक है, तो अंतिम निर्णय डीजीपी की सिफारिशों के आधार पर गृह विभाग द्वारा लिया जाएगा।
OCT 11, 2023 06:31 IST

बच्चे नहीं होते तो फिल्में छोड़ देता: आमिर खान

अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि अगर उनके बच्चे नहीं होते तो उन्होंने फिल्म बनाना छोड़ दिया होता क्योंकि वह अपने परिवार और प्रियजनों के साथ पर्याप्त समय नहीं बिता पाने के कारण खुद से "नाराज और चिढ़" महसूस करने लगे थे। खान ने कहा कि लगभग ढाई साल पहले उन्हें एहसास हुआ कि सिनेमा के प्रति उनका जुनून उनके जीवन पर हावी हो गया है, जिसमें बच्चों-जुनैद खान, इरा खान और आजाद राव खान के साथ उनका रिश्ता भी शामिल है।
OCT 11, 2023 06:31 IST

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर 2023 LIVE: राहुल गांधी ‘झूठ की दुकान' चला रहे हैं: शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘मोहब्बत की दुकान’’ की बात करते हैं, लेकिन असल में वह ‘झूठ की दुकान’ चला रहे हैं। चौहान ने एक बयान में कहा कि राहुल गांधी ने चुनावी राज्य में एक सभा को संबोधित करते हुए केवल झूठ बोला।इससे पहले दिन में, कांग्रेस सांसद ने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी में एक रैली को संबोधित किया।