दुनिया

इजरायल के हमले से पूरी तरह बर्बाद हुआ गाजा पट्टी, अब तक दोनों तरफ से करीब 1900 लोगों की मौत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 11, 2023, 03:02 PM IST

Israel Hamas war : गाजा पट्टी के पोर्ट पर इजरायली सेना ने ताबड़तोड़ हमला किया। इस हमले के बाद पोर्ट आग के गोले में तब्दील हो गया। आसमान में काला धुआं उठता दिखा। हमले में हमास में विमान ट्रैक करने वाला उपकरण भी नष्ट हुआ। गाजा पट्टी में अब विमानों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

Israel Hamas war : हमास औक इजरायल के बीच जंग बुधवार को पांचवें दिन में पहुंच गया। अब तक दोनों तरफ से करीब 1900 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल के हमले से गाजा पट्टी पूरी तरह बर्बाद हो गया है। ताबड़तोड़ अटैक के बाद रिहायशी इलाका कब्रिस्तान में तब्दील हो गया है। इजरायली सेना का दावा है कि उसने हमास के 80 ठिकानों को निशाना बनाया। हमले में हमास के 2 बैंक और सुरंग के साथ कई वॉर रूम तबाह हुए।

गाजा पट्टी पर ताबड़तोड़ हमले

गाजा पट्टी के पोर्ट पर इजरायली सेना ने ताबड़तोड़ हमला किया। इस हमले के बाद पोर्ट आग के गोले में तब्दील हो गया। आसमान में काला धुआं उठता दिखा। हमले में हमास में विमान ट्रैक करने वाला उपकरण भी नष्ट हुआ। गाजा पट्टी में अब विमानों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। इजरायली सेना ने समंदर में हमास के ठिकानों पर हमले किए। बीच समंदर में भीषण अटैक कर उसके ठिकानों को तबाह किया। अटैक में एक घुसपैठी आतंकी ढेर हुआ।

लेबनान में मिसाइल से हमला

लेबनान में इजरायली सेना ने एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल से हमला किया। अटैक से कुछ सेकेंड में सेना की गाड़ी में भीषण आग लग गई। युद्ध के बीच इजरायल ने भारत को धन्यवाद कहा। ट्वीट कर लिखा कि 'हम आपके प्यार और समर्थन से अभिभूत हैं। आतंकवाद की इस लड़ाई में हम जरूर जीतेंगे।'

सीरिया पर भी हमले किए

इजरायली सेना ने कहा कि वह सीरिया की ओर से की गई गोलाबारी के जवाब में तोपों से गोले दागने के साथ ही मोर्टार भी दाग रही है। इजरायली सेना ने मंगलवार को कहा कि सीरिया से गोले दागे गए और ऐसा प्रतीत होता है कि गोले एक खुले क्षेत्र में गिरे हैं। उसने कहा कि यह गोलाबारी ऐसे समय में सामने आयी है जब इजरायल हमास के हमले के जवाब में गाजा में हमले कर रहा है और लेबनानी हिजबुल्ला के साथ गोलीबारी जारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article