देश

Train Accident: बिहार के बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतरीं, 4 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 12, 2023, 01:09 AM IST

Train Accident in Bihar: बिहार के बक्सर में ट्रेन हादसा हो गया है, दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, ट्रेन की 6 बोगियां पटरी से उतर गई हैं।

नई दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ एक्सप्रेस बुधवार की रात बिहार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई ये हादसा बक्सर जंक्शन से ट्रेन चलने के कुछ ही देर बाद रघुनाथपुर के पास सामने आया है, इस दुर्घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। ट्रेन संख्या 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दिल्ली के आनंद विहार से कामाख्या तक जा रही थी वहीं बिहार के बक्सर में ये ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद से हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर ट्रेनों का परिचालन भी बाधित हो गया है।

ट्रेन आनंद बिहार से कामाख्या जा रही थी, जब ये हादसा हुआ तो ट्रेन बक्सर से आरा की ओर निकली थी, पूर्व मध्य रेलवे जोन ने बताया कि दुर्घटना राहत वाहन मेडिकल टीम और अधिकारियों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है।

हादसे सूचना मिलने के तुरंत बाद डीआरएम दानापुर से घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं, राहत और बचाव कार्य शुरू हो चुका है वहीं बक्सर प्रशासन के मुताबिक दुर्घटनास्थल पर राहत बचाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, प्रशासन द्वारा सभी निजी अस्पतालों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्टॉफ और डॉक्टरों को तैयार रखें।

वहीं हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने संसदीय क्षेत्र बक्सर अंतर्गत रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर रेलवे के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया, घटना को दुखद बताते हुए केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे हैं..उन्होंने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं को भी फोन पर निर्देशित किया कि वे वहां पहुंचकर हर संभव मदद उपलब्ध कराए।

दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट आज 21.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद अन्य ट्रेनों को रोका गया है, इस घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी सूचना की प्रतीक्षा की जा रही है।

Helpline Number-

PNBE - 9771449971

DNR - 8905697493

ARA - 8306182542

COML CNL - 7759070004

आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 के दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में जारी अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर :

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन :

97948 49461

8081206628

पंडित दीन दयाल उपाध्याय कमर्शियल कंट्रोल : 8081212134

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article