इलेक्शन

राजस्थान चुनाव की तारीख बदली, अब 23 की जगह 25 नवंबर को होगा मतदान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 11, 2023, 05:27 PM IST

Rajasthan Election 2023: चुनाव आयोग ने राजस्थान चुनाव की ताीरखों में बदलाव किया है। अब 23 नवंबर की जगह 25 नवंबर को मतदान होंगे। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

Image

राजस्थान चुनाव की तारीखों में बदलाव

Photo : PTI

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों में बतलाव किया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नए कार्यक्रम के अनुसार, राजस्थान में अब 23 नंवबर की जगह 25 नवंबर को मतदान सम्पन्न होंगे। हालांकि, मतगणना की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

चुनाव आयोग ने बताया है कि पूर्व की भांति राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को ही सम्पन्न होगी। इस तीन अन्य चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे भी जारी होंगे।

क्यों किया गया मतदान की तारीखों में बदलाव

चुनाव आयोग ने कहा है कि तारीखों के ऐलान के बाद कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने चुनाव की तारीख बदलाने की अपील की थी, क्योंकि इस दिन बड़े पैमाने पर शादियां और सामाजिक कार्यक्रम हैं। इसे देखते हुए आयोग ने मतदान की तारीख को 25 नवंबर शनिवार को कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 23 नंवबर को मतदान के कारण जिससे बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती है और विभिन्न लॉजिस्टिक मुद्दे हो सकते हैं। इससे मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article