
आज की ताजा खबर 11 नवंबर-2024 हिंदी न्यूज़: बिहार-यूपी बॉर्डर पर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश, जस्टिस संजीव खन्ना बने देश के नए मुख्य न्यायाधीश
आज की ताजा खबर लाइव 11 नवंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: बिहार और यूपी बॉर्डर पर ट्रेन डिरेल कराने की साजिश सामने आई है। रेलवे ट्रैक कटा हुआ मिला है। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्द भेदी एक्सप्रेस ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई है। फिलहाल इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। जस्टिस संजीव खन्ना ने आज देश के 51वें प्रधान न्यायाधीश का पद ग्रहण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। जस्टिस संजीव खन्ना ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का स्थान लिया। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने रविवार को 28 बागी उम्मीदवारों को ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के कारण छह साल के लिए निलंबित कर दिया। राज्य के 22 विधानसभा क्षेत्रों में ये उम्मीदवार 20 नवंबर को होने वाले चुनाव में महा विकास आघाडी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने शहर के शिवपुरा इलाके में एक शिविर में अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा हरियाणा के जींद जिले में पुलिस ने 11 किसानों के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में मामले दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। वायु प्रदूषण के मद्देनजर सरकार ने पराली जलाने पर रोक लगाई हुई है।
आज की अहम और बड़ी खबरें पढें लाइव
- महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने 28 बागी उम्मीदवारों को निलंबित किया
- श्रीनगर में सीआरपीएफ जवान ने गोली मारकर खुदकुशी की
- जींद में 11 किसानों पर पराली जलाने के आरोप में प्राथमिकी
- अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा पूरी, 30 से 35 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
- बिहार में बिना वैध दस्तावेजों के यात्रा करने के आरोप में दो अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार