दुनिया

Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप के पुतिन को फोन करने से भी नहीं बनी बात, रूस-यूक्रेन ने किए बड़े ड्रोन अटैक; अब तक 5 लोगों की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई में आज अचानक से तेजी आ गई। रूसी हवाई हमलों में दक्षिणी यूक्रेन में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि एक दिन पहले मॉस्को और कीव ने एक-दूसरे पर रात भर ड्रोन हमले किए थे।

Image

डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर बात भी नहीं डाल पाई असर, रूस-यूक्रेन ने किए बड़े ड्रोन हमले

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Russia Ukraine War: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति का चुनाव जीत गए हैं। अगले साल जनवरी से वे सत्ता संभालेंगे। उनकी जीत के बाद कहा जा रहा था कि रूस और यूक्रेन में अब युद्ध समाप्त हो जाएगा। लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई में आज अचानक से तेजी आ गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों युद्धरत देशों ने सैकड़ों हमलावर ड्रोन से एक-दूसरे पर हमला किया। इस हमले अभी तक पांच लोगों के मारे की खबर है। सीएनएन ने बताया कि रूस और यूक्रेन ड्रोन हमलों में उल्लेखनीय वृद्धि में लगे हुए हैं, जिसमें मॉस्को ने 145 ड्रोन लॉन्च किए हैं । रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेनी सेना ने रूसी क्षेत्र पर ड्रोन हमला भी किया, जिसमें 34 ड्रोन मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे। रक्षा मंत्रालय ने आगे कहा कि रूस के हवाई बचाव ने रविवार को सुबह 7 से 10 बजे के बीच मॉस्को क्षेत्र में सभी ड्रोन को मार गिराया।

ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद पुतिन से की बात

इस बीच, ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की, ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली फोन पर बातचीत थी। यूएस डेली ने रविवार को अपने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट से कॉल लिया और बातचीत के दौरान रूसी राष्ट्रपति को यूक्रेन में युद्ध को आगे नहीं बढ़ाने की सलाह दी। न तो व्हाइट हाउस और न ही क्रेमलिन ने आधिकारिक तौर पर इस जानकारी की पुष्टि की है। इस बीच माना जा रहा है कि ट्रंप के व्हाइट हाउस में चुने जाने से लगभग तीन साल से चल रहे संघर्ष को खत्म करने की संभावना है और इस जीत न कीव के लिए वाशिंगटन से आ रहे अरबों डॉलर के समर्थन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह सहायता यूक्रेन की रक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article