LIVE

आज की ताजा खबर, 11 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी 15-16 जून को जाएंगे स्लोवाकिया, ईरान संकट के बीच पेट्रोल पर टैक्स घटा, CBSE की कमी निकालने वाले छात्र को IIT में नौकरी

Nitin AroraUpdated Jun 11, 2026, 23:49 IST

आज की ताजा खबर लाइव, 11 जून 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [ईरान संकट तेल कीमतें घटीं], [सनी लियोनी फंसी], [बॉक्स ऑफिस Peddi न्यूज]के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: ईरान युद्ध संकट के बीच पेट्रोल पर टैक्स कटौती की गई है। इसके अलावा CBSE का सिस्टम हैक करने वाले किशोर को IIT में एंट्री मिली है। वहीं, करोड़ों की ठगी मामले में सनी लियोनी फंस गई हैं। उधर बॉक्स ऑफिस पर राम चरण-जाह्नवी कपूर की फिल्म ढेर होती दिख रही है।

आज की ताजा खबर, 11 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी 15-16 जून को जाएंगे स्लोवाकिया, ईरान संकट के बीच पेट्रोल पर टैक्स घटा, CBSE की कमी निकालने वाले छात्र को IIT में नौकरी
आज की ताजा खबर, 11 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी 15-16 जून को जाएंगे स्लोवाकिया, ईरान संकट के बीच पेट्रोल पर टैक्स घटा, CBSE की कमी निकालने वाले छात्र को IIT में नौकरी

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [ईरान संकट तेल कीमतें घटीं], [सनी लियोनी फंसी], [बॉक्स ऑफिस Peddi न्यूज] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने विदेशी कच्चे तेल पर निर्भरता घटाने के लिए एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में कटौती का एलान किया है, जिससे घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतें स्थिर रखने में मदद मिलेगी। वहीं, सीबीएसई (CBSE) के ऑनलाइन मूल्यांकन सिस्टम (OSM) में गंभीर सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले मेधावी छात्र निसर्ग अधिकारी की प्रतिभा का सम्मान हुआ है। IIT कानपुर ने सभी पारंपरिक नियमों को दरकिनार करते हुए इस तकनीकी एक्सपर्ट किशोर को सीधे अपने संस्थान में बड़े साइबर सुरक्षा प्रोजेक्ट्स के लिए जॉब पर रख लिया है। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी एक बड़े कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। करोड़ों रुपये के एक हाई-प्रोफाइल इन्वेस्टमेंट फ्रॉड (निवेश धोखाधड़ी) के मामले में सनी लियोनी कर्नाटक सीआईडी (CID) के रडार पर आ गई हैं। जांच एजेंसी जल्द ही उनके बैंक खातों और वित्तीय समझौतों को लेकर उनसे पूछताछ कर सकती है। वहीं, बड़े सितारों और भारी बजट के बावजूद फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। रिलीज के 7वें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'OG' और एनिमेशन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' के कलेक्शन से भी काफी पीछे छूट गई है।

JUN 11, 2026 23:49 IST

वाराणसी में हॉस्टल से नर्सिंग छात्रा का शव बरामद

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में एक छात्रावास की सीढ़ियों पर 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सारनाथ थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतका सर्जिकल नर्सिंग कॉलेज की छात्रा थी और अपने परिवार के साथ सारनाथ क्षेत्र में ही रहती थी। उसके पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।

परिजनों के अनुसार, छात्रा बुधवार सुबह दो लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने की बात कहकर घर से कॉलेज के लिए निकली थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दो चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन की तलाश कर रही है तथा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। छात्रा का परिवार अंतिम संस्कार के लिए चला गया है।
JUN 11, 2026 23:14 IST

असम के कछार में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.3 रही तीव्रता

असम के कछार जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 दर्ज की गई। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
JUN 11, 2026 22:57 IST

दिल्ली: अस्पताल पहुंचे डीके शिवकुमार, कांग्रेस विधायक शदाक्षरी का जाना हाल

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कांग्रेस विधायक के. शदाक्षरी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी भी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
JUN 11, 2026 22:55 IST

राजौरी के इको पार्क बथूनी में भीषण जंगल की आग

जम्मू-कश्मीर के राजौरी वन प्रभाग स्थित इको पार्क बथूनी क्षेत्र में भीषण जंगल की आग लग गई। क्षेत्र में जारी भीषण गर्मी और लंबे समय से पड़े सूखे को आग लगने की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
JUN 11, 2026 19:16 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बृहस्पतिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। राज्य में विधानसभा चुनावों के बाद पिछले महीने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री से उनकी यह दूसरी मुलाकात है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,’’तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु विजय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’ विजय नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं।
JUN 11, 2026 19:06 IST

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।
JUN 11, 2026 17:47 IST

गुजरात राज्यसभा चुनाव: भाजपा के चारों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के सभी चार राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने उनके चुनाव की आधिकारिक घोषणा की।
JUN 11, 2026 17:44 IST

कर्नाटक से राज्यसभा पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित चार उम्मीदवार कर्नाटक से सर्वसम्मति से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
JUN 11, 2026 17:28 IST

जयपुर में निर्माणाधीन स्थल पर दर्दनाक हादसा, तीन महिला मजदूरों की मौत

जयपुर के गांधी पथ वैशाली नगर में निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी ढहने से तीन महिला मजदूर दब गईं। एसएमएस अस्पताल में सीपीआर के बाद सुनीता देवी, आन्ती कुमारी और प्रतिभा कुमारी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
JUN 11, 2026 15:32 IST

गुजरात: 22 वर्षीय युवक ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान

गुजरात के वलसाड शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय युवक मानव पटेल ने एक ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वलसाड के सरदार हाइट्स कॉम्प्लेक्स की दमनगंगा विंग में रविवार दोपहर यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, मानव पटेल नामक युवक इमारत की 13वीं मंजिल पर पहुंचा और कुछ देर वहां रुकने के बाद नीचे छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
JUN 11, 2026 15:31 IST

गुजरात में 1.88 लाख से ज्यादा वाहन चालकों पर कार्रवाई

सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने और लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुजरात पुलिस ने 1 मई से 31 मई तक राज्यव्यापी विशेष "हेलमेट ड्राइव" चलाई। इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 1.88 लाख से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और कुल 5.21 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। गुजरात के पुलिस महानिदेशक (DGP) G. S. Malik ने कहा कि गुजरात पुलिस का लक्ष्य जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि नागरिकों की जान बचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पुलिस या चालान के डर से नहीं, बल्कि अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
JUN 11, 2026 15:15 IST

राजपीपला के पास करजन नहर में गिरी कार, एक युवक की मौत, दो घायल

गुजरात के नर्मदा जिले में राजपीपला के पास करजन डैम की नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया। यह दर्दनाक दुर्घटना बार गांव के पास बारवणजार क्षेत्र में हुई, जहां वडोदरा के सोमा तलाव इलाके के रहने वाले चार युवक एक होंडा क्रेटा कार (GJ-06-RA-1424) में सवार होकर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, राजपीपला फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान कार में सवार हर्षद जगताप ने भारी सूझबूझ दिखाई और समय रहते खुद ही बचाव दल को फोन कर मदद बुलाई, जिससे राहत कार्य तेजी से शुरू हो सका।

इस हादसे में दुर्भाग्यवश रोहित वसावा नाम के एक युवक की नहर के तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई, जिनका शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं कार में सवार दो अन्य युवक घायल हो गए, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कार में सोहिल नजीरुद्दीन मलिक और जयदीप राठौड़ भी सवार थे। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि हादसा कार की तेज रफ्तार, तकनीकी खराबी या संतुलन खोने की वजह से हुआ।
JUN 11, 2026 15:15 IST

हरियाणा में एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) का हुआ गठन

हरियाणा सरकार ने राज्य में आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) का गठन किया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल की मंजूरी के बाद इसे अपराध अन्वेषण विभाग (CID) के अंतर्गत एक विशेष एजेंसी के रूप में तैयार किया गया है। इस नई विंग का मुख्य मुख्यालय पंचकूला में स्थापित किया गया है और इसकी कमान आईजीपी (IGP) रैंक के वरिष्ठ अधिकारी के हाथों में होगी, जो सीधे पुलिस महानिदेशक (DGP) को रिपोर्ट करेंगे। इस विशेष फोर्स के गठन से राज्य की खुफिया और सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं अधिक मजबूती मिलेगी।

इसके साथ ही, आतंकवाद से जुड़े मामलों की कानूनी जांच और एफआईआर दर्ज करने के लिए राज्य में दो विशेष एटीएस पुलिस थाने बनाए गए हैं। पहला पंचकूला एटीएस थाना है, जो पंचकूला, अंबाला, करनाल, हिसार और रोहतक समेत हरियाणा के 15 जिलों को कवर करेगा। दूसरा गुरुग्राम एटीएस थाना है, जिसके अधिकार क्षेत्र में दिल्ली-एनसीआर से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, झज्जर और नूंह सहित 8 जिले शामिल किए गए हैं। इन थानों के बनने से संदिग्ध गतिविधियों और टेरर नेटवर्क पर तुरंत एक्शन लिया जा सकेगा।
JUN 11, 2026 09:53 IST

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर बिहार सीएम की बधाई

JUN 11, 2026 09:26 IST

वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच से ठीक पहले 5 की हत्या

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मेक्सिको सिटी में वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच से ठीक पहले, हिंसा से प्रभावित मिचोआकान राज्य में बुधवार को मैक्सिकन सिविल गार्ड के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और पांच अन्य घायल हो गए।
JUN 11, 2026 09:25 IST

पुणे में कॉक्रोज जनता पार्टी (CJP) का आज आंदोलन

पुणे में कॉक्रोज जनता पार्टी (CJP) का आज आंदोलन होना है। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में किया जाएगा आंदोलन। अभिजीत दिपके के नेतृत्व में पुणे में CJP का आंदोलन आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पुणे के Savitribai Phule Pune University में आंदोलन किया जाएगा। सुबह 9 बजे अभिजीत दिपके पत्रकार परिषद को संबोधित करेंगे। आंदोलन की आगे की दिशा की जानकारी पत्रकार परिषद में दी जाएगी।
JUN 11, 2026 09:24 IST

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला

पश्चिम एशिया में ईरान संकट और युद्ध के हालातों के बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने भारतीय उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने एक बड़ा नीतिगत फैसला लेते हुए एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में कटौती करने का एलान किया है।

इस फैसले का सीधा मकसद देश में एथेनॉल ब्लेंडिंग (पेट्रोल में एथेनॉल मिलाना) को बढ़ावा देना और विदेशी कच्चे तेल पर भारत की निर्भरता को कम करना है। ईरान युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन बाधित होने और तेल की कीमतें बढ़ने का जो खतरा मंडरा रहा था, सरकार के इस टैक्स कटौती के कदम से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखने और आम जनता की जेब पर बोझ कम करने में बड़ी मदद मिलेगी।
JUN 11, 2026 09:23 IST

सीबीएसई की कमियां निकालने वाले छात्र को IIT में एंट्री

आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) ने प्रतिभा को सम्मान देने की एक अनूठी मिसाल पेश की है। संस्थान ने उस मेधावी किशोर निसर्ग अधिकारी (Nisarga Adhikary) को अपने साथ काम पर रख लिया है, जिसने कुछ समय पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के ऑनलाइन स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में गंभीर सुरक्षा खामियों और कमियों को उजागर किया था।

निसर्ग ने तकनीकी सूझबूझ दिखाते हुए यह फ्लैग किया था कि कैसे सीबीएसई के मूल्यांकन सिस्टम में सुरक्षा की चूक है। उनकी इस मेधा से प्रभावित होकर आईआईटी कानपुर ने पारंपरिक नियमों से हटकर इस युवा तकनीकी एक्सपर्ट को अपने संस्थान में शामिल किया है, जहां वे अब बड़े प्रोजेक्ट्स और साइबर सुरक्षा को मजबूत करने पर काम करेंगे।
JUN 11, 2026 09:23 IST

बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की फिल्म की हालत खराब

ग्लोबल स्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की जोड़ी से सजी फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया है। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म का दम निकल गया है। अपने रिलीज के 7वें दिन (बुधवार) फिल्म की कमाई में 'फ्री फॉल' (भारी गिरावट) देखी गई है और टिकट खिड़की पर इसके शोज खाली जा रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि भारी-भरकम बजट और बड़े स्टार्स से सजी 'पेड्डी', बॉक्स ऑफिस पर पहले से चल रही पवन कल्याण की 'OG' और एनिमेशन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' (Mahavatar Narsimha) के कलेक्शन से भी काफी पीछे रह गई है। कमजोर कहानी और खराब वर्ड ऑफ माउथ के कारण फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहने की आशंका है।
JUN 11, 2026 09:22 IST

करोड़ों की ठगी के मामले में अभिनेत्री सनी लियोनी पर कसा शिकंजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी एक बड़ी कानूनी मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं। कर्नाटक पुलिस की अपराध जांच शाखा (CID) के रडार पर सनी लियोनी आ गई हैं। मामला करोड़ों रुपये के एक बड़े निवेश घोटाले और धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है।

शुरुआती जांच के मुताबिक, एक फर्जी निवेश स्कीम के जरिए कई लोगों से मोटी रकम ठगी गई थी, जिसके प्रमोशन या लिंक से अभिनेत्री का नाम जुड़ा पाया गया है। कर्नाटक सीआईडी इस वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में सनी लियोनी की भूमिका, उनके बैंक ट्रांजैक्शन्स और वित्तीय समझौतों की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में उनसे आधिकारिक पूछताछ की जा सकती है।