LIVE

आज की ताजा खबर: किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ? पढ़ें- देश दुनिया का हर छोटा- बड़ा अपडेट यहां

Aaj Ki Taza Khabar, 11 फरवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज । नरवणे की किताब । संसद का बजट सत्र । मुंबई मेयर चुनाव । Ajit Pawar Death के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर गोलीबारी के बाद से लगातार फिल्म हस्तियों को मिल रही धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा, संसद सत्र के आज भी हंगामेदार होने के आसार है। पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें:

आज की ताजा खबर: किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ? पढ़ें- देश दुनिया का हर छोटा- बड़ा अपडेट यहां

आज की ताजा खबर: किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ? पढ़ें- देश दुनिया का हर छोटा- बड़ा अपडेट यहां

Aaj Ki Taza Khabar, 11 फरवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज । नरवणे की किताब । संसद का बजट सत्र । मुंबई मेयर चुनाव । Ajit Pawar Death के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर गोलीबारी के बाद से लगातार फिल्म हस्तियों को मिल रही धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में सलमान खान के एक करीबी रिश्तेदार को धमकी मिली है, लेकिन अभी तक कोई भी औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसके अलावा, संसद सत्र के आज भी हंगामेदार होने के आसार है। पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें:

FEB 11, 2026 16:55 IST

किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?

FEB 11, 2026 16:53 IST

यह उप्र सरकार का 'विदाई' बजट : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को राज्य विधानमंडल में प्रस्तुत किये गये वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विदाई बजट करार देते हुए आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी और अपने प्रचार के माध्यम से जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये नौ लाख 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तुत किया। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है।

सपा प्रमुख ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए संवाददाताओं से कहा, ’’यह विदाई बजट है। इसके साथ ही भाजपा की विदाई भी तय है। इसके बाद अब वे लौटने वाले नहीं हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल आंकड़ों से और अपने प्रचार के माध्यम से जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

यादव ने कहा, "यह बजट केवल बड़े आकार का है। जनता की भलाई के लिये इसमें कुछ भी नहीं है। अगर बजट आकार में सबसे बड़ा है तो क्या हुआ? उससे गरीब जनता, किसानों तथा नौजवानों को कितना लाभ मिल रहा है।"
FEB 11, 2026 16:52 IST

रेखा गुप्ता ने 15,700 कामगारों के बच्चों को आर्थिक सहायता वितरित की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को 15,700 निर्माण श्रमिकों के बच्चों को आर्थिक सहायता वितरित की।

गुप्ता ने त्यागराज स्टेडियम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा से जुड़े सपनों को साकार करने के लिए 12 करोड़ रुपये की राशि वितरित करेगी।

मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर उनकी सरकार कल्याणकारी योजनाएं और विकास परियोजनाएं शुरू कर रही है।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के लिए केंद्र की चारों श्रम संहिताओं को अपनाने वाली पहली सरकार बनी है।

दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सरकार कार्यस्थल पर दुर्घटना जैसी आपात स्थितियों में श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना पर काम कर रही है।
FEB 11, 2026 14:11 IST

हरियाणा के पानीपत में बेकार कपड़ों के गोदाम में आग लगी

हरियाणा के पानीपत में बेकार कपड़ों के एक गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि आग गोदाम में फैल गई और आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया।

पुलिस ने बताया कि जिस इलाके में आग लगी, वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है।

उसने बताया कि आग लगने के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है और इस घटना में किसी की जान नहीं गई है।
FEB 11, 2026 14:09 IST

किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?

FEB 11, 2026 13:25 IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा में तलाशी अभियान जारी, नजर आए तीन संदिग्ध

बुधवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक सुदूर इलाके में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि विशेष अभियान समूह (एसओजी) और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों की संयुक्त टीम ने आज सुबह थाथरी क्षेत्र के कटासू और डोनाडी में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान जारी है, लेकिन अभी तक उन संदिग्ध व्यक्तियों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, जिन्हें भोर से पहले इलाके में घूमते देखा गया था।
FEB 11, 2026 12:30 IST

कुछ दिन तक गतिरोध के बाद लोकसभा में बुधवार को चला प्रश्नकाल, विपक्ष ने किया वॉकआउट

लोकसभा में कई दिन के गतिरोध के बाद बुधवार को प्रश्नकाल पूरी तरह चला। हालांकि, आठ सदस्यों के निलंबन की वापसी की मांग को लेकर विपक्ष के सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया।

सदन की बैठक शुरू हुई तो पीठासीन सभापति पी सी मोहन ने प्रश्नकाल शुरू कराया। इस दौरान विपक्ष के सांसद अपने साथी आठ सदस्यों का निलंबन समाप्त करने की मांग करने लगे और नारे लगाने लगे जिन्हें पिछले सप्ताह आसन की अवमानना के मामले में निलंबित किया गया था।
मोहन ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल शुरू कराया। आधे घंटे तक विपक्ष के सांसदों के ’निलंबन वापस लो’ के नारों के बीच कार्यवाही चली, जिसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया।

सामान्य तौर पर सदन की बैठक शुरू होने पर आसन पर अध्यक्ष होते हैं और वही प्रश्नकाल की कार्यवाही संचालित करते हैं।

हालांकि, लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें पद से हटाने के लिए विपक्ष द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद प्रस्ताव के निपटारे तक अध्यक्षीय आसन पर नहीं बैठने का फैसला किया है।
FEB 11, 2026 12:30 IST

तेलंगाना नगर निकाय चुनाव : मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कोडंगल में डाला वोट

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को नगर निकाय चुनाव के तहत विकाराबाद जिले के कोडंगल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोडंगल से विधायक रेड्डी ने नगर के जिला परिषद उच्च विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने करीमनगर के एक विद्यालय में मतदान किया, जबकि उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने खम्मम जिले के अपने विधानसभा क्षेत्र माधिरा में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
तेलंगाना में 116 नगरपालिकाओं और सात नगर निगमों में चुनाव के लिए बुधवार को मतदान जारी है। मतगणना 13 फरवरी को होगी।
इन चुनावों में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दलों - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।
FEB 11, 2026 12:28 IST

असम-अरुणाचल सीमा विवाद: पक्के केसांग-विश्वनाथ जिले में सीमा पर पिलर लगाने का काम शुरू

असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच दशकों से जारी सीमा विवाद को सुलझाने के लिए अरुणाचल प्रदेश के पक्के केसांग जिले और असम के विश्वनाथ जिले की सीमा पर औपचारिक रूप से पिलर लगाने का काम शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह कार्य सोमवार को शुरू किया गया। इसकी निगरानी दोनों राज्यों के अधिकारियों के साथ-साथ ’भारतीय सर्वेक्षण विभाग’ के माध्यम से केंद्र सरकार के प्रतिनिधि भी कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सीमा विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए इससे पूर्व दोनों राज्यों के बीच एक समझौता हुआ था जिसके बाद यह कदम सामने आया है जो दोनों पक्षों की शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस कदम से सीमा पर रहने वाले समुदायों के बीच स्पष्टता और स्थिरता आने के साथ-साथ पड़ोसी क्षेत्रों के बीच शांति, सद्भाव और सहयोग बढ़ने की उम्मीद है।

पक्के केसांग जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बियुराम वाहगे ने इसे ’’ऐतिहासिक’’ करार दिया।

वाहगे ने कहा, ’’यह लंबे समय से लंबित सीमा विवाद को सुलझाने के लिए हस्ताक्षरित ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन के अनुरूप है, जिससे स्थायी शांति, सद्भाव और सहयोग का मार्ग प्रशस्त होगा।’’
उन्होंने इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके असम के समकक्ष हिमंत विश्व शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस विवाद को सुलझाने को लिए जुलाई 2022 में ’नामसाई घोषणापत्र’ पर हस्ताक्षर के बाद में बड़ी प्रगति हुई, जिसने एक शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान की नींव रखी। दोनों राज्यों ने सहयोगात्मक और चरणबद्ध तरीका अपनाया, जिसमें पहले कम जटिल क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया।
जुलाई 2022 में ’नामसाई घोषणापत्र’ पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद इस विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी प्रगति हुई। इस घोषणापत्र ने दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद के सौहार्दपूर्ण और स्थायी समाधान की नींव रखी।
FEB 11, 2026 11:06 IST

तकनीकी खराबी के बाद हेलीकॉप्टर को पालघर स्कूल के मैदान में आपात स्थिति में उतारा

महाराष्ट्र में प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के बाद पालघर जिला स्थित एक स्कूल के मैदान में आपात स्थिति में उसे उतारना पड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर मुंबई के जुहू से गुजरात के सूरत जा रहा था, जिसमें मुख्य पायलट, एक प्रशिक्षु पायलट और एक तकनीकी इंजीनियर सहित चालक दल के चार सदस्य सवार थे। हेलीकॉप्टर के सफाले गांव के ऊपर से उड़ान भरते समय मंगलवार को पायलट को एक तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा और उसने खुले मैदान में आपात स्थिति में हेलीकाप्टर को उतारने का फैसला किया।
FEB 11, 2026 10:03 IST

Breaking News: सरकार लगातार 10वीं बार पेश करने जा रही बजट - योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बजट पेश होने से पहले कहा कि पीएम मोदी के यशस्वी नेतृत्व में 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' विकास और समृद्धि के एक अभूतपूर्व दशक का साक्षी बन रहा है। जन-जन के अटूट विश्वास और आशीर्वाद के फलस्वरूप, आपकी सरकार आज लगातार 10वीं बार उत्तर प्रदेश विधान मंडल में प्रदेश के सर्वसमावेशी विकास का बजट प्रस्तुत करने जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट 25 करोड़ प्रदेश वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का 'दशकीय प्रमाण' है।
FEB 11, 2026 09:57 IST

Breaking News: ठाणे की आवासीय इमारत में लगी आग

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पांच मंजिला एक आवासीय इमारत में बिजली के मीटर के कमरे में आग लगने से 13 मीटर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि आग मंगलवार रात महागिरि मार्केट इलाके में स्थित ’त्रिमूर्ति रेजिडेंसी’ के भूतल पर स्थित विद्युत मीटर के कमरे में लगी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया दल और बिजली वितरक कंपनी ’महावितरण’ के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करीब 30 मिनट के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
FEB 11, 2026 09:56 IST

भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था, 10 विमान मार गिराए गए थे: ट्रंप ने दोहराया दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यह दावा दोहराया कि उन्होंने पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को शुल्क (टैरिफ) के जरिए रोक दिया था जो उनके अनुसार परमाणु युद्ध में बदल सकता था। ट्रंप ने मंगलवार को ’फॉक्स बिजनेस’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ’’मैंने आठ युद्ध रुकवाए। इन आठ युद्धों में से कम से कम छह शुल्क के कारण सुलझे। मैंने कहा कि अगर आप यह युद्ध नहीं रोकते हैं तो मैं आप पर शुल्क लगा दूंगा क्योंकि मैं नहीं चाहता कि लोग मारे जाएं।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ’’और उन्होंने कहा, ’इसका इससे क्या लेना-देना?’ मैंने कहा, ’आप पर शुल्क लगाया जाएगा।’ जैसे भारत और पाकिस्तान। मेरे विचार में यह एक परमाणु युद्ध में बदल सकता था। वे वास्तव में युद्ध की ओर बढ़ रहे थे, 10 विमान मार गिराए गए थे।’’
FEB 11, 2026 09:55 IST

पुडुचेरी विधानसभा बुधवार को अंतरिम बजट पारित करेगी

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए बुधवार को विधानसभा में अंतरिम बजट पेश करेंगे। रंगासामी के पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सत्र सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगा और मुख्यमंत्री वित्त वर्ष 2026-2027 के शुरुआती कुछ महीनों के दौरान विभागों के खर्चों को पूरा करने के लिए धन आवंटन के वास्ते लेखानुदान विधेयक पेश करेंगे। केंद्र शासित प्रदेश में शीघ्र ही विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए अभी पूर्ण बजट पेश नहीं किया जा सकता। सदन मौजूदा वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए अनुपूरक अनुदान भी पारित करेगा।
सदन में 30 निर्वाचित और तीन नामित विधायक हैं। रंगासामी ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) और भाजपा की गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।
FEB 11, 2026 09:34 IST

अभिनेता श्रेयस तलपड़े पर लाखों की ठगी का आरोप, FIR दर्ज

Shreyas Talpade Fraud Case: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। श्रेयस तलपड़े समेत 12 लोगों निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने अभिनेता श्रेयस तलपड़े के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की एक कॉपी शेयर करते हुए बताया कि मामला 10 फरवरी, 2026 को मैनपुरी के भोगांव थाने में दर्ज किया गया है।
FEB 11, 2026 09:25 IST

Breaking News: ओडिशा के ढेंकनाल में हाथी के हमले से 3 महिलाओं की मौत, 3 घायल

ओडिशा के ढेंकनाल जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सदर रेंज के पटपुरी जंगल स्थित लोचापाली गांव में जलाने की लकड़ी इकट्ठा करने गई छह महिलाओं पर अचानक एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। इस हमले में तीन महिलाओं, इंदु प्रधान, टूनी बेहरा और कुंतला प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमा देहुरी, रस्मिता प्रधान और झिली प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गईं। वन विभाग की टीम ने घायलों को बचाकर जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहु्ंचे और जांच शुरू कर दी। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
FEB 11, 2026 09:00 IST

Breaking News: भारत को लगा बड़ा झटका, अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती

Abhishek Sharma Hospitalised: भारत और नामीबिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में गुरुवार को खेले जाने वाले मैच से पहले टीम इंडिया को करारा झटका लगा है। युवा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच से पहले ये खबर सताने वाली है।
FEB 11, 2026 08:42 IST

Breaking News: कनाडा की एक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, 10 की मौत

Canada School Firing: कनाडा की एक स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के तत्काल बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी की और बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया।
FEB 11, 2026 08:30 IST

Breaking News: हरदोई में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराई, 15 घायल

उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहजहांपुर हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेहटा गोकुल गांव के पास बारातियों को लेकर जा रही एक निजी बस ने आगे चल रहे धीमी गति के डंपर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
FEB 11, 2026 08:29 IST

Breaking News: बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर नौ मार्च हो सकती है चर्चा: सूत्र

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाए जाने वाले प्रस्ताव पर वर्तमान बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन नौ मार्च को सदन में चर्चा कराई जा सकती है।
लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा, ’’संभावना है कि बजट सत्र के दूसरे भाग के पहले दिन, यानी 9 मार्च को ही लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।’’ सूत्रों का यह भी कहना है कि मामले का निपटारा होने तक बिरला आसन पर नहीं बैठेंगे। बिरला ने लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह को निर्देश दिया है कि वह विपक्ष के नोटिस की जांच कर उचित कार्रवाई करें।

संबंधित खबरें

13 साल से कोमा में हरीश राणा, एम्स में शुरू हुई ‘गरिमामयी मृत्यु’ की प्रक्रिया, लेकिन इन वजहों से लगेगा समय

13 साल से कोमा में हरीश राणा, एम्स में शुरू हुई ‘गरिमामयी मृत्यु’ की प्रक्रिया, लेकिन इन वजहों से लगेगा समय

NDA का बिहार में सभी 5, तो ओडिशा में 2 सीटों पर कब्जा, हरियाणा में भारी सियासी ड्रामा, क्या रहा राज्यसभा चुनाव का स्कोर?

NDA का बिहार में सभी 5, तो ओडिशा में 2 सीटों पर कब्जा, हरियाणा में भारी सियासी ड्रामा, क्या रहा राज्यसभा चुनाव का स्कोर?

गैस संकट के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 46000 टन LPG के साथ आज गुजरात पहुंचेगा 'नंदा देवी'

गैस संकट के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 46000 टन LPG के साथ आज गुजरात पहुंचेगा 'नंदा देवी'

आज की ताजा खबर, 17 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान ने 400 लोगों को मार डाला, काबुल में बिछी लाशें....भारत में राज्यसभा चुनावों के नतीजे आए, मुजतबा खामेनेई के Gay होने के दावे से ट्रंप हैरान

आज की ताजा खबर, 17 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान ने 400 लोगों को मार डाला, काबुल में बिछी लाशें....भारत में राज्यसभा चुनावों के नतीजे आए, मुजतबा खामेनेई के Gay होने के दावे से ट्रंप हैरान

धार्मिक स्वतंत्रता पर भारत ने खारिज की US आयोग की रिपोर्ट, कहा-यह 'पक्षपातपूर्ण और राजनीति से प्रेरित'

धार्मिक स्वतंत्रता पर भारत ने खारिज की US आयोग की रिपोर्ट, कहा-यह 'पक्षपातपूर्ण और राजनीति से प्रेरित'