आज की ताज़ा खबर: ट्रंप ने पीएम मोदी को फिर बताया अपना दोस्त....सुशीला कार्की बन सकती हैं नेपाल की अंतरिम PM, दिल्ली में बादल छाए रहने के आसार
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- वह ट्रंप से बातचीत के लिए उत्सुक
- ट्रंप ने कहा, 'बहुत अच्छे दोस्त' मोदी से जल्द ही बात करने को उत्सुक
- भारत लेगा रूस में संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग
- गुजरात में छोटे अपराध आपराधिक श्रेणी से बाहर
- नेपाल में आज प्रदर्शनकारियों की बैठक
सुशीला कार्की बन सकती हैं नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री
नेपाल की सत्ता किसके हाथ आएगी इसे लेकर Gen-Z आंदोलनकारियों ने वर्चुअल बैठक बुलाई, इसमें करीब 5,000 से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया और सबसे ज़्यादा समर्थन वहां की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को मिला है। इसे नेपाल की राजनीति में नया मोड़ माना जा रहा है।नेपाल में जारी हिंसा और सत्ता संकट के बीच अब देश की कमान कौन संभालेगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।नायडू ने 'सुपर सिक्स' चुनावी वादों को 'सुपर हिट' बताया
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कहा कि राज्य की पूर्ववर्ती युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जबकि वर्तमान तेदेपा नीत राजग सरकार ने राज्य में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है। यहां 'सुपर सिक्स सुपर हिट' बैठक को संबोधित करते हुए नायडू ने वाई एस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली राज्य की पूर्ववर्ती सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह बेचैनी, बेरोजगारी और मादक पदार्थ की समस्याओं से ग्रस्त थी।फ्रांस में अबतक 295 लोग गिरफ्तार
फ्रांस में बुधवार को हुए प्रदर्शनों में स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे तक कुल 295 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 171 पेरिस में हुए। करीब 29 हजार लोग इसमें जुटे हैं। सुबह से 106 जगहों पर सड़कें खाली कराई गईं और 105 आगजनी की घटनाएं दर्ज हुईं। चार सुरक्षाकर्मी हल्के रूप से घायल हुए।उप्र में छह लोगों ने महिला को आग लगाई, मौत
जिले में दवा लेने के लिए घर से निकली 33 वर्षीय विवाहित महिला को छह लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर आग लगा दी और सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतका की पहचान निशा सिंह के तौर पर हुई है और वह छह सितंबर को चौरई गांव स्थित अपने घर से स्कूटर पर निकली थी। इसके कुछ घंटों बाद वह गंभीर रूप से जलने के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती मिली। डॉक्टरों ने उसके पिता बलराम सिंह को फ़ोन पर सूचित किया, जिसके बाद उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां से लगभग 100 किलोमीटर दूर सैफई के एक और अस्पताल में ले जाया गया और वहीं उसने आखिरी सांस ली।PM मोदी कल उत्तराखंड के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे तथा स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।प्रधानमंत्री शाम को सवा चार बजे राज्य के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे तथा शाम को पांच बजे एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट हवाईअड्डे पहुंचकर प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नेपाल सेना ने देशव्यापी आदेश और कर्फ्यू लागू किया
नेपाल सेना ने बुधवार को सुबह से शाम 5 बजे तक देशव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए है। इसके मुकाबिक, अगले दिन सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है ताकि विरोध प्रदर्शन की आड़ में किसी भी संभावित हिंसा को रोका जा सके।एक बयान में सेना ने चेतावनी दी कि इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, तोड़फोड़, आगजनी या व्यक्तियों और संपत्ति को निशाना बनाकर किए गए हमलों को आपराधिक गतिविधि माना जाएगा और तदनुसार निपटा जाएगा।
आज की ताज़ा खबर (10-Sep-2025) Hindi Breaking News Today LIVE: कोलकाता पुलिस ने त्यौहारी सीजन में हाई-टेक पोर्टेबल बैगेज स्कैनर के साथ सुरक्षा बढ़ाई
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कोलकाता पुलिस त्योहारी सीजन से पहले सुरक्षा ढांचे को मजबूत कर रही है, जैसे कि वाहनों पर लगे एक्स-रे बैगेज स्कैनर लगाना। उन्होंने बताया कि लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से ऐसे पोर्टेबल स्कैनर की दो इकाइयां तैनात की गई हैं, जिनका उद्देश्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जल्दी और सही से बैग की जांच सुनिश्चित की जा सके।आज की ताज़ा खबर (10-Sep-2025) Hindi Breaking News Today LIVE: दिल्ली में बादल छाए रहने के आसार
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। यहां न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। IMD के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।आज की ताज़ा खबर (10-Sep-2025) Hindi Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री मोदी बोले- वह ट्रंप से बातचीत के लिए उत्सुक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता के सकारात्मक मूल्यांकन पर गर्मजोशी से प्रतिक्रिया व्यक्त की और विश्वास व्यक्त किया कि चल रही वार्ता दोनों देशों के बीच साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश व्यापार वार्ता को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।'आज की ताज़ा खबर (10-Sep-2025) Hindi Breaking News Today LIVE: ट्रंप ने कहा, 'बहुत अच्छे दोस्त' मोदी से जल्द ही बात करने को उत्सुक
भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में आई खटास को कम करने का संकेत देते हुए, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता के किसी 'सफल निष्कर्ष' पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी और वह आने वाले हफ्तों में अपने 'बहुत अच्छे मित्र' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। ट्रुथ सोशल पर मंगलवार को एक पोस्ट में, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका, दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं।आज की ताज़ा खबर (10-Sep-2025) Hindi Breaking News Today LIVE: भारत लेगा रूस में संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग
भारत 10 से 16 सितंबर तक रूस में होने वाले बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेगा। अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपसी तालमेल में सुधार लाना और पारंपरिक युद्ध तथा आतंकवाद-रोधी अभियान से जुड़े क्षेत्र में रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।आज की ताज़ा खबर (10-Sep-2025) Hindi Breaking News Today LIVE: गुजरात में छोटे अपराधों को आपराधिक श्रेणी से बाहर किया जाएगा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात की विधानसभा ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण विधेयक पारित किया, जिसके तहत कुछ छोटे अपराधों को आपराधिक श्रेणी से बाहर करने का प्रावधान है। हालांकि कांग्रेस और आप ने इस विधेयक पर आपत्ति जताई है।आज की ताज़ा खबर (10-Sep-2025) Hindi Breaking News Today LIVE: नेपाल में आज प्रदर्शनकारियों की बैठक
नेपाल में Gen Z के विरोध प्रदर्शनों के बीच अराजकता फैल गई। वहां अब सेना ने गश्त बढ़ा दी है, जिससे लूटपाट को रोका जा सके। इस बीच नेपाल में आज प्रदर्शनकारियों की बैठक है। दूसरी ओर अशांति जारी रहने के कारण उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में बाजार खाली पड़े हैं। निवासी अपनी ट्रैवल की योजना को रद्द कर रहे हैं और कई लोग अपने दैनिक जीवन में व्यवधान को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। बहराइच के रुपैडिहा कस्बे में, जहां आमतौर पर नेपाली खरीदारों की भीड़ रहती है, वहां बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन को लेकर अलर्ट, दिल्ली पुलिस सतर्क, 4 हजार जवान तैनात; बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी
NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम
'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद
'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल
‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार
© 2026 Times Horizon Private Limited
