आज की ताजा खबर, बजट 2025 हाइलाइट्स लाइव हिंदी न्यूज़: बजट में मिडिल क्लास को राहत, 12 लाख तक इनकम पर कोई टैक्स नहीं, आप विधायक मोहिंदर गोयल पर हुआ हमला
आज की ताजा खबर बजट 2025 , 1 फरवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: न्यू टैक्स रिजीम के तहत 12 लाख रु तक की सालाना इनकम वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। अब चार लाख रुपये सालाना आय पर कोई कर नहीं लगेगा। चार से आठ लाख रुपये पर पांच प्रतिशत, आठ से 12 लाख रुपये पर 10 प्रतिशत, 12 लाख से 16 लाख रुपये पर 15 प्रतिशत, 16 से 20 लाख रुपये पर 20 प्रतिशत, 20 लाख रुपये से 24 लाख रुपये पर 25 प्रतिशत तथा 24 लाख रुपये से ऊपर की सालाना आय पर 30 प्रतिशत कर लगेगा। AAP के मौजूदा विधायक और राष्ट्रीय राजधानी के रिठाला निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार मोहिंदर गोयल पर रैली के दौरान हमला किया गया जिसके बाद वह बेहोश हो गए। गोयल का फिलहाल रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। आज यानि कि शनिवार (1 फरवरी 2025) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण रिकॉर्ड आठवीं बार आम बजट पेश करेंगी, जो अपने आप में एक इतिहास होगा। इस बार के बजट में मध्यमवर्ग को राहत मिलने की उम्मीद है, जैसा की पीएम मोदी ने संकेत भी दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग से पहले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। उनके आठ विधायकों ने आप का साथ तो छोड़ा ही छोड़ा, इसके साथ केजरीवाल पर टिकट बेचने का आरोप भी लगा दिया। विधायकों ने दावा किया कि केजरीवाल ने टिकट बेचकर उनके साथ धोखा किया, इसका जवाब जनता देगी।
आज की ताजा खबर, बजट 2025 हाइलाइट्स लाइव हिंदी न्यूज़: बजट में मिडिल क्लास को राहत, 12 लाख तक इनकम पर कोई टैक्स नहीं, आप विधायक मोहिंदर गोयल पर हुआ हमला
FM Nirmala Sitharaman Budget 2025 Live Updates In Hindi
Income Tax Slab 2025 Live Updates In Hindi
Share Market Today Live Updates In Hindi
झारखंड: पलामू में नौ किलो वजनी आईईडी बरामद, नष्ट किया गया
अल्पसंख्यक मंत्रालय के लिए 3350 करोड़ रुपये का आवंटन
फर्जी शादी का गिरोह चलाने के आरोप में पांच साल से फरार दंपति गिरफ्तार
श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया ने दी टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी हार
छत्तीसगढ़ : बीजापुर में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़
सरकार का भारत को दुनिया का खिलौना केंद्र बनाने का लक्ष्य, योजना लाएगी
'पीटीआई ने खैबर पख्तूनख्वा पर शासन का अधिकार खो दिया'
इजराइल ने फलस्तीनी कैदियों को रिहा करना शुरू किया
अमृत उद्यान रविवार से आम जनता के लिए खुलेगा: राष्ट्रपति भवन
बजट ‘ऐतिहासिक', हर भारतीय के सपनों को पूरा करेगा: पीएम मोदी
केंद्रीय बजट में पंजाब को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया: मान
गोली के घाव पर केवल मरहम पट्टी की गई : बजट पर बोले राहुल
वित्त मंत्री ने 20 हजार करोड़ रुपये के परमाणु ऊर्जा मिशन की घोषणा की
राज्यों के साथ भागीदारी में विकसित किए जाएंगे शीर्ष 50 पर्यटन स्थल
वित्त विधेयक लोकसभा में पेश
AAP विधायक मोहिंदर गोयल पर हमला
पालघर में 13.5 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन के साथ युगांडा की महिला गिरफ्तार
हिमपात व बारिश से कश्मीर में शुष्क मौसम समाप्त
सीतारमण ने मिथिला पेंटिंग वाली साड़ी पहन पेश किया बजट
सीतारमण को यह साड़ी सुप्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी ने उस समय भेंट की थी, जब वह गत वर्ष नवंबर महीने में बिहार के मिथिला क्षेत्र के दौरे पर थीं और इस दौरान वह मिथिला चित्रकला संस्थान गई थीं।
लोकप्रिय मधुबनी पेंटिंग को मिथिला पेंटिंग के नाम से भी जाना जाता है। इसे लोक कला की एक पारंपरिक और जटिल शैली माना जाता है। बिहार के मिथिला क्षेत्र में इस कला की उत्पत्ती मानी जाती है।
