देश

Delhi Assembly Elections: AAP विधायक मोहिंदर गोयल पर हमला; संजय सिंह ने भाजपा पर लगाया आरोप

AAP MLA Mohinder Goyal Attacked: AAP के मौजूदा विधायक और राष्ट्रीय राजधानी के रिठाला निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार मोहिंदर गोयल पर रैली के दौरान हमला किया गया जिसके बाद वह बेहोश हो गए। गोयल का फिलहाल रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Image

आप विधायक मोहिंदर गोयल पर हुआ हमला

Photo : ANI

Delhi Assembly Elections: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के मौजूदा विधायक और राष्ट्रीय राजधानी के रिठाला निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार मोहिंदर गोयल पर रैली के दौरान हमला किया गया जिसके बाद वह बेहोश हो गए। गोयल का फिलहाल रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिल्ली पुलिस को आज सुबह करीब 11.15 बजे पीसीआर कॉल मिली जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

सांसद संजय सिंह ने भाजपा लगाया आरोप

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमें कॉल आया था कि आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल पर हमला किया गया है और वह बेहोश हो गए हैं। इस बीच, आप सांसद संजय सिंह ने हमले का आरोप भाजपा पर लगाया। सिंह ने एक्स से कहा कि भाजपा दिल्ली में बुरी तरह हार रही है और हताशा में उसने हिंसा का सहारा लिया है। रिठाला से आप विधायक मोहिंदरआप पर भाजपा के गुंडों ने हमला किया। चुनाव आयोग कहां सो रहा है?

गोयल 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के कुलवंत राणा और कांग्रेस के सुशांत मिश्रा के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। रिठाला विधानसभा क्षेत्र 70 दिल्ली विधानसभा क्षेत्रों में से एक है और उत्तर पश्चिम दिल्ली जिले में स्थित है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के अनुसार, यह विधानसभा रोहिणी, रिठाला गांव, बुध विहार और विजय विहार के विभिन्न क्षेत्रों को कवर करती है। AAP के मोहिंदर गोयल 2015 से रिठाला से विधान सभा के सदस्य (MLA) हैं। गोयल से पहले भाजपा के कुलवंत राणा थे, जिन्होंने निर्वाचन क्षेत्र से 2008 और 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। रिठाला उत्तर पश्चिम दिल्ली जिले के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है।

5 फरवरी को होना है दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने पहले गोयल और उनके कार्यालय के कर्मचारियों को फर्जी आधार कार्ड दस्तावेजों से जुड़े एक मामले की जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया था, जिसमें कई बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया था और जांच के दौरान फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए थे। आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए गोयल ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। दिल्ली में लगातार 15 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस को पिछले दो विधानसभा चुनावों में झटका लगा है और वह एक भी सीट जीतने में विफल रही है। इसके विपरीत, तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही आप शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने प्रदर्शन को बढ़ावा देते हुए जनता के बीच जाएगी। 2020 के विधानसभा चुनाव में आप ने 62 सीटें जीती थीं जबकि भाजपा ने बाकी आठ सीटें हासिल की थीं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article