
ताजा खबर, 1 अगस्त 2023 : CM Yogi ने बंगाल में हुई हिंसा पर ममता सरकार पर बोला बड़ा हमला, अंजू को पति अरविंद ने दिया बड़ा ऑफर
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 1 अगस्त 2023 और बड़ी खबरें : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ताजा इंटरव्यू में कहा कि उनके शासनकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। साथ ही योगी ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को भी घेरे में लिया। स्वीडन में पवित्र कुरान को जलाने की घटना इस बार यह स्वीडन की संसद के सामने हुई है, पवित्र पुस्तक को जलाने वाले ईद उल अजहा के मौके पर पहले भी ऐसा कर चुके हैं। मणिपुर की स्थिति से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि यहां कानून-व्यवस्था एवं संवैधानिक मशीनरी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। हरियाणा के नूंह और सोहना कस्बों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद मंगलवार को शांति समिति की बैठकें हुईं और लोगों ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे अमन बरकरार रखने में प्रशासन को पूरा सहयोग देंगे, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...