देश

'खून हो रहा है चप्पा-चप्पा और तेजस्वी खा रहे हैं गोल गप्पा-गप्पा', पटना में तेजस्वी यादव का लगा पोस्टर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2023, 11:06 PM IST

tejashwi yadav poster: पटना की सड़क पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए गए, पोस्टर के जरिए बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर निशाना साधा गया है।

Image

पोस्टर में लिखा गया है, 'खून हो रहा है चप्पा-चप्पा और तेजस्वी खा रहे हैं गोल गप्पा-गप्पा

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बनने वाली 'हाथी कान पूरी ' की तस्वीर शेयर की थी।पिछले दो-तीन दिनों से तेजस्वी यादव का गोलगप्पा खाते तस्वीर भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस बीच मंगलवार को तेजस्वी यादव के नाम का एक पोस्टर लगाकर उप मुख्यमंत्री पर जोरदार कटाक्ष किया गया है।

पोस्टर में लिखा गया है, 'खून हो रहा है चप्पा-चप्पा और तेजस्वी खा रहे हैं गोल गप्पा-गप्पा, निवेदक प्रदेश की जनता गण'

इससे पहले सोमवार को तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया था, बिहार के किस क्षेत्र में 'हाथी कान पूरी' (आम बोलचाल में हाथी कान पूड़ी) परंपरागत रूप से परोसी जाती है? विशाल हाथी कान पूड़ी के साथ बुंदिया, कोहड़ा-घुघनी तथा आलू-बैंगन की सब्जी, मिश्रित चटनी एवं दही का स्वादिष्ट भोजन वर्णन से परे है।

इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमे वे 'हाथी कान पूरी' लिए हुए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article