LIVE

08 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी राजा को मुठभेड़ में मार गिराया, नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इजरायल ने भी ट्रंप को किया नामित

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 8 जुलाई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 8 जुलाई (मंगलवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...

रवि वैश्यUpdated Jul 8, 2025, 18:10 IST
Follow on Google News
08 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी राजा को मुठभेड़ में मार गिराया, नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इजरायल ने भी ट्रंप को किया नामित

08 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी राजा को मुठभेड़ में मार गिराया, नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इजरायल ने भी ट्रंप को किया नामित

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today : आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 8 जुलाई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार के लिए उन्होंने ट्रंप को नामित किया है और इसके लिए उन्होंने चिट्ठी भी लिखी है। ब्राजील में BRICS सम्मेलन में व्यस्त पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना और कोविड-19 महामारी से मिले सबक का जिक्र किया।अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार दुनिया के बड़े देशों पर टैरिफ बम गिराना शुरू कर दिया है। सबसे पहला निशाना बने हैं उसके ही दो अहम सहयोगी देश जापान और कोरिया। ट्रंप ने सोमवार को एशिया में अमेरिका के दो महत्वपूर्ण सहयोगियों जापान और दक्षिण कोरिया के साथ लगातार व्यापार असंतुलन का हवाला देते हुए वहां से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत कर लगा दिया।मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली चमकने और बादल गरजने के भी आसार जताए गए हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

JUL 08, 2025 17:43 IST

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को जमानत नहीं : अदालत

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शादी का झांसा देकर 53 वर्षीय महिला से बलात्कार करने के आरोपी 49 वर्षीय व्यक्ति को जमानत देने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा ने कहा कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जो यह साबित करे कि उनका संबंध सहमति से था और महिला को झूठे आश्वासनों के आधार पर गुमराह किया गया जो तलाकशुदा है। चार जुलाई के आदेश में कहा गया है, “तथ्य यह है कि महत्वपूर्ण गवाहों की अभी तक जांच नहीं हुई है, और रिकॉर्ड में व्हाट्सएप चैट है, जो प्रथम दृष्टया आवेदक के खिलाफ कथित अपराध की गंभीरता को इंगित करती है। इस अदालत को इस स्तर पर जमानत देने का कोई आधार नहीं दिखता है।” अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि महिला की मुलाकात उस व्यक्ति से (बाइक) ‘राइडर्स ग्रुप’ के माध्यम से हुई थी, जिसका एडमिन आरोपी था और उसने खुद को नारकोटिक्स विभाग में डीसीपी बताया था।
JUL 08, 2025 15:37 IST

राजस्व में वृद्धि के बावजूद तमिलनाडु में कोई नयी परियोजना नहीं: पलानीस्वामी

‘ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम’ (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य के राजस्व में वृद्धि के बावजूद द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के शासन में तमिलनाडु में कोई नयी परियोजना नहीं लाई गई। पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि हालांकि राजस्व में वृद्धि के कारण कर्ज में कमी आनी चाहिए लेकिन सत्तारूढ़ सरकार ऋण पर बहुत अधिक निर्भर है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘द्रमुक शासन के चार साल के दौरान कर्ज बढ़कर 4.38 लाख करोड़ रुपये हो गया है और राज्य सरकार इस वित्त वर्ष में एक लाख करोड़ रुपये और उधार लेने वाली है। जब राज्य का राजस्व बढ़ रहा है तो उधार लेने की क्या जरूरत है?’’ पलानीस्वामी ने 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान अभियान के दूसरे दिन की शुरुआत यहां ‘रेसकोर्स ट्रैक’ पर सुबह की सैर कर रहे लोगों से बातचीत करके की।

JUL 08, 2025 15:36 IST

दिल्ली हवाई अड्डा 2024 में दुनिया का नौंवां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा रहाः एसीआई

दिल्ली हवाई अड्डा वर्ष 2024 में 7.7 करोड़ से अधिक यात्रियों को संभालने के साथ दुनिया का नौंवां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा रहा। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। ‘एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल’ (एसीआई) की दुनिया के 20 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की सूची में अमेरिका का अटलांटा हवाई अड्डा 10,80,67,766 यात्रियों की आवाजाही के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद दुबई हवाई अड्डा (9,23,31,506 यात्री) दूसरे स्थान पर और अमेरिका का डलास/फोर्ट वर्थ हवाई अड्डा (8,78,17,864 यात्री) तीसरे स्थान पर हैं। मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक, ‘‘2024 में वैश्विक यात्री यातायात 9.4 अरब यात्रियों की आवाजाही के साथ एक नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। यह आंकड़ा 2023 से 8.4 प्रतिशत और महामारी-पूर्व (2019) के स्तर से 2.7 प्रतिशत अधिक है।
JUL 08, 2025 13:57 IST

'उसने मेरी कार को दो बार टक्कर मारी, जबकि वह जानता था कि...'

मुंबई के अंधेरी पश्चिम में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना एक के वरिष्ठ पदाधिकारी जावेद शेख के बेटे राहिल शेख को प्रभावशाली महिला राजश्री मोरे को गाली देते और धमकाते हुए कैमरे में कैद किया गया।
JUL 08, 2025 13:55 IST

निशिकांत राय के बयान पर गरमाई सियासत

ठाणे में ‘फूड स्टॉल’ मालिक को थप्पड़ मारने के खिलाफ व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के जवाब में रैली से पहले मनसे नेता अविनाश जाधव को हिरासत में लिया गया। मनसे कार्यकर्ता भी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, सीएम फड़णवीस ने कहा कि मनसे के मोर्चे को मीरा भयंदर में अनुमति दी गई थी लेकिन पार्टी ने मार्च के लिए एक खास रास्ते पर जोर दिया।
JUL 08, 2025 13:54 IST

चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की कैबिनेट ने अब बिहार के सभी सरकारी सेवाओं में सीधी नियुक्ति पर महिलाओं को 35% आरक्षण पर मुहर लगा दी गई है। इसके अलावा भी कैबिनेट ने कुल 42 एजेंडों पर मुहर लगाई है।
JUL 08, 2025 11:42 IST

प्रशांत किशोर की 'जन सुराज पार्टी' बिहार में सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी आगामी बिहार चुनाव में सभी 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है, जिससे जेडी (यू)-बीजेपी गठबंधन और महागठबंधन के साथ त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
JUL 08, 2025 11:14 IST

गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी विकास उर्फ राजा को मुठभेड़ में मार गिराया

टना में चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विकास उर्फ राजा को ढेर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विकास वही व्यक्ति था जिसने मुख्य शूटर उमेश को हत्या में इस्तेमाल होने वाला हथियार मुहैया कराया था।
JUL 08, 2025 11:13 IST

अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर तेज हुई औवैसी-रिजिजू में जुबानी जंग

एआईएमआईएम अध्यक्ष को जवाब देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रिजिजू ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘ठीक है... हमारे पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यक भारत आना क्यों पसंद करते हैं और हमारे अल्पसंख्यक पलायन क्यों नहीं करते हैं? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कल्याणकारी योजनाएं सभी के लिए हैं। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की योजनाएं अल्पसंख्यकों को अतिरिक्त लाभ प्रदान करती हैं।’
JUL 08, 2025 08:55 IST

14 दशों पर ट्रंप ने लगाया नया टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 14 देशों के खिलाफ नया टैरिफ लगा दिया है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के साथ होने वाली कारोबार डील बहुत नजदीक पहुंच गई है और जल्द ही इस बारे में घोषणा होगी। व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सम्मान में सोमवार रात को आयोजित रात्रिभोज के दौरान ट्रंप मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ब्रिटेन और चीन के साथ कारोबार डील की है और जिन दिशों के साथ अमेरिका की कारोबार डील नहीं हो सकती है, उन देशों को उन्होंने पत्र भेजा है।
JUL 08, 2025 08:01 IST

BRICS समिट के बाद अपनी राजकीय यात्रा पर ब्रासीलिया पहुंचे PM मोदी

ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम अपनी राजकीय पर ब्राजील की राजधानी बासीलिया पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस मूसिओ फिल्हो ने उनकी अगवानी की। ब्राजील के कलाकारों ने पीएम मोदी के स्वागत में वहां का पारंपरिक नृत्य सांबा प्रस्तुत किया और प्रधानमंत्री ने इन कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की।
JUL 08, 2025 08:00 IST

'अगले साल भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 'मानवता सर्वप्रथम' दृष्टिकोण पर आधारित होगी...'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि जलवायु महत्वाकांक्षा और वित्तपोषण के बीच की खाई को पाटने में विकसित देशों पर विशेष जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में 'मानवता सर्वप्रथम' दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सोमवार को अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि भारत (ब्रिक्स) समूह को एक नये स्वरूप में परिभाषित करने के लिए काम करेगा और इसका उद्देश्य 'सहयोग एवं स्थिरता के लिए लचीलेपन एवं नवाचार का निर्माण करना' होगा।
JUL 08, 2025 07:04 IST

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इजरायल ने भी ट्रंप को किया नामित

नेतन्याहू अमेरिका की यात्रा पर हैं, जो ट्रंप के जनवरी में व्हाइट हाउस लौटने के बाद उनकी तीसरी यात्रा है और ईरान संघर्ष समाप्त होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनकी पहली बैठक है। वॉशिंगटन रवाना होने से पहले, इजरायली नेता ने कहा था कि ट्रंप प्रशासन के साथ उनकी बातचीत कतर में चल रही उन वार्ताओं को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है जो इजरायल और फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह हमास के बीच हो रही हैं।
JUL 08, 2025 07:04 IST

आयुष्मान भारत योजना पर हमें गर्व है...बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जिस प्रकार हमने अपनी अध्यक्षता के दौरान जी-20 को व्यापकता दी, एजेंडे में ग्लोबल साउथ के मुद्दों को प्राथमिकता दी, उसी प्रकार ब्रिक्स की अध्यक्षता के दौरान हम इस मंच को जन-केंद्रित और मानवता सर्वप्रथम की भावना के साथ आगे ले जाएंगे।
JUL 08, 2025 07:03 IST

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया आखिर अब तक क्यों नहीं खाली किया घर

सरकारी आवास पर निर्धारित समय से अधिक वक्त तक रहने को लेकर उठे विवाद पर भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने सोमवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि सामान बांध लिया गया है और वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ जल्द ही किराये पर सरकारी आवास में चले जाएंगे।
JUL 08, 2025 07:03 IST

SEBI का खुलासा: 2024-25 में F&O ट्रेडिंग में 91% रिटेल निवेशकों को हुआ भारी नुकसान

SEBI के ताजा अध्ययन के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में इक्विटी वायदा और विकल्प (F&O) खंड में लगभग 91% व्यक्तिगत कारोबारियों को नुकसान हुआ। यह ट्रेंड पिछले वर्ष भी देखा गया था। इस दौरान कुल शुद्ध घाटा 41% बढ़कर 1,05,603 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो 2023-24 में 74,812 करोड़ रुपये था।
JUL 08, 2025 07:03 IST

आसिम मुनीर पर भारी पड़ रहे जेल में बंद इमरान खान के बाउंसर

इस वक्त मुनीर के पास बेजोड़ संस्थागत नियंत्रण है और पीएम शहबाज उनकी मुट्ठी में नजर आते हों, लेकिन इमरान खान की ताकत भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। जेल में रहने के बावजूद इमरान के लिए समर्थन साफ दिखता है, उनकी पार्टी एकजुट है और वह खुद झुकने को बिल्कुल तैयार नहीं दिख रहे हैं।
JUL 08, 2025 07:02 IST

ट्रंप ने 'दोस्तों' पर गिराया टैरिफ बम

अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार दुनिया के बड़े देशों पर टैरिफ बम गिराना शुरू कर दिया है। सबसे पहला निशाना बने हैं उसके ही दो अहम सहयोगी देश जापान और कोरिया। ट्रंप ने सोमवार को एशिया में अमेरिका के दो महत्वपूर्ण सहयोगियों जापान और दक्षिण कोरिया के साथ लगातार व्यापार असंतुलन का हवाला देते हुए वहां से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत कर लगा दिया।