आज की ताजा खबर, 08 फरवरी: जापान में ताकाइची ने मारी बाजी, सीएम रेखा ने दिल्ली परिवहन निगम के लिए 1200 करोड़ रुपये को दी मंजूरी
जापान में आज मध्यावधि चुनाव होना है। कुछ दिनों पहले ही जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने पिछले शुक्रवार को संसद के निचले सदन को भंग करने की औपचारिक घोषणा की थी।
ताकाइची इन मध्यावधि चुनावों के जरिए देश के सामने मौजूद कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिए, मतदाताओं से नए सिरे से समर्थन और विश्वास हासिल करना चाहती हैं. उन्हें उम्मीद है कि इस चुनाव से उन्हें नया जनादेश मिलेगा।
सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली परिवहन निगम के लिए 1200 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी
सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम के लिए 1,200 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग द्वारा जारी कुल आवंटन में से 1,100 करोड़ रुपये डीटीसी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, पेंशन और अन्य वैधानिक देय राशियों के भुगतान के लिए निर्धारित किए गए हैं।उन्होंने कहा कि दिल्ली को सुचारू रूप से चलाने के लिए डीटीसी के कर्मचारी हर परिस्थिति में अथक परिश्रम करते हैं, और सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि वरिष्ठ पेंशनभोगियों और सेवारत कर्मचारियों को कभी भी अपने उचित हक के लिए इंतजार न करना पड़े।
ट्रक से खतरनाक स्टंट करने के मामले में ट्रक चालक गिरफ्तार
हरियाणा के नूंह जिले से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से खतरनाक स्टंट करने के मामले में पुलिस ने एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, यह घटना 3 फरवरी को दोपहर करीब 4 बजे नूंह के रिगड़ गांव के पास हुई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में ट्रक चालक को तेज रफ्तार में वाहन चलाते और खतरनाक स्टंट करते देखा गया, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान चालक की पहचान सबीर के रूप में हुई, जो अलवर का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जापान में संसदीय चुनावों के लिए मतदान शुरू, प्रधानमंत्री ताकाइची को बड़ी जीत की उम्मीद
जापान में रविवार को संसदीय चुनावों के लिए मतदान शुरू हुआ। प्रधानमंत्री साने ताकाइची को उम्मीद है कि उनकी संघर्षरत पार्टी को इतनी बड़ी जीत मिलेगी कि वह अपना महत्वाकांक्षी रूढ़िवादी राजनीतिक एजेंडा आगे बढ़ा सकें।ताकाइची व्यक्तिगत रूप से काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) उतनी लोकप्रिय नहीं है, जिसने पिछले सात दशकों में अधिकतर समय जापान पर शासन किया है। उन्होंने इसी स्थिति को बदलने के लिए अचानक चुनाव कराने का फैसला किया। ताकाइची चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच जापान की अर्थव्यवस्था और सैन्य क्षमता को मजबूत करने वाली दक्षिणपंथी नीतियों को आगे बढ़ाना चाहती हैं। साथ ही वह अमेरिका के साथ गठबंधन को भी मजबूत बनाए रखना चाहती हैं।
मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार
सुरक्षा बलों ने मणिपुर घाटी के विभिन्न जिलों से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को वसूली की गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में यह भी कहा कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को तेंगनुपाल जिले में भारत-म्यांमा सीमा के पास यांगौबुंग क्षेत्र से एक मोर्टार और दो आईईडी बरामद किए।बरामद विस्फोटकों को बम निरोधक दल ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि जबरन वसूली के आरोप में शनिवार को इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से प्रतिबंधित संगठन प्रीपैक के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
प्रतिबंधित संगठन केवाईकेएल के एक कार्यकर्ता को शनिवार को काकचिंग जिले के काकचिंग लमखाई इलाके से गिरफ्तार किया गया।
Today Weather: आज का मौसम
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 8 फरवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।Kota Building Demolish: कोटा में अचानक भरभराकर गिरी बिल्डिंग
राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय बिल्डिंग में रेस्टोरेंट संचालित होने की जानकारी सामने आई है। बिल्डिंग गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में 9 लोग दबे गए थे, जिनमें 8 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. एक व्यक्ति जो मलबे में दबा हुआ है वह लगातार प्रशासन से संपर्क में है।Japan Election: जापान में आज मध्यावधि चुनाव
जापान में आज मध्यावधि चुनाव होना है। कुछ दिनों पहले ही जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने पिछले शुक्रवार को संसद के निचले सदन को भंग करने की औपचारिक घोषणा की थी।ताकाइची इन मध्यावधि चुनावों के जरिए देश के सामने मौजूद कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिए, मतदाताओं से नए सिरे से समर्थन और विश्वास हासिल करना चाहती हैं. उन्हें उम्मीद है कि इस चुनाव से उन्हें नया जनादेश मिलेगा.
लाखों नागरिक परेशान होंगे- मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ट्रेन बंद करने पर भी पूछे तीखे सवाल
नई दिल्ली आने वाली कितनी ट्रेनें कैंसिल हुईं? देख लीजिए पूरी लिस्ट
'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर
पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग
केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द
© 2026 Times Horizon Private Limited
