LIVE

आज की ताजा खबर 05 सितंबर 2026: नेपाल बाढ़ में अब तक 1,344 लोगों की मौत, स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा पॉक्सो एक्ट

Piyush KumarUpdated Sep 5, 2026, 07:45 IST

आज की ताजा खबर 05 सितंबर 2026: राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। खुद को 'कट्टर हिंदू' बताने वाले आरोपी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया गया है। रूस के एक ड्रोन ने यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के मुख्यालय पर हमला किया। यह हमला मध्य कीव में हुआ। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

आज की ताजा खबर 05 सितंबर 2026:  नेपाल बाढ़ में अब तक 1,344 लोगों की मौत, स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा पॉक्सो एक्ट
आज की ताजा खबर 05 सितंबर 2026: नेपाल बाढ़ में अब तक 1,344 लोगों की मौत, स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा पॉक्सो एक्ट

आज की ताजा खबर 05 सितंबर 2026: नेपाल में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 1,344 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। कार एक खड़ी लॉरी से जा टकराई। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ गया। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 11.40 बजे हुई।

जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्र के पिता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खुद को 'कट्टर हिंदू' बताने वाले आरोपी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं।

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से 32 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इससे सड़कें, पुल, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों को नुकसान पहुंचा है। सरकार की शुरुआती रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को जारी की गई। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण यानी एनडीआरआरएमए ने यह रिपोर्ट तैयार की है। प्राधिकरण ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में रिपोर्ट पेश की।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली में व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनडीएमसी ने पूरे तंत्र को 24 घंटे निगरानी मोड में डाल दिया है। 11 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम में होने वाले सम्मेलन को देखते हुए पालिका केंद्र स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) 14 सितंबर तक चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। रात में भी एनडीएमसी के प्रमुख विभागों का एक-एक नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम में मौजूद रहेगा। समस्या सामने आते ही संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। असबत्ता समन्वय एक बड़ी चुनौती रहेगी।

रूस के एक ड्रोन ने यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के मुख्यालय पर हमला किया। यह हमला मध्य कीव में हुआ। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। यह हमला अमेरिका के अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक से पहले हुआ है। इस बातचीत में युद्ध खत्म करने के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

SEPT 05, 2026 07:45 IST

Nepal Flood: आपदा में अब तक 1,344 लोगों की मौत हो

नेपाल में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 1,344 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
SEPT 05, 2026 06:26 IST

स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा पॉक्सो एक्ट: नाबालिग मामले में दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, एससी/एसटी एक्ट भी लगा

जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्र के पिता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खुद को 'कट्टर हिंदू' बताने वाले आरोपी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं।
SEPT 05, 2026 06:26 IST

नेपाल में बाढ़ से 32 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित: 1295 मौतें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से 32 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इससे सड़कें, पुल, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों को नुकसान पहुंचा है। सरकार की शुरुआती रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को जारी की गई। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण यानी एनडीआरआरएमए ने यह रिपोर्ट तैयार की है। प्राधिकरण ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में रिपोर्ट पेश की।
SEPT 05, 2026 06:25 IST

कीव के बाद मॉस्को भी जाएंगे अमेरिकी दूत; क्या निकलेगा शांति का रास्ता?

रूस के एक ड्रोन ने यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के मुख्यालय पर हमला किया। यह हमला मध्य कीव में हुआ। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। यह हमला अमेरिका के अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक से पहले हुआ है। इस बातचीत में युद्ध खत्म करने के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
SEPT 05, 2026 06:25 IST

ब्रिक्स के लिए अब 10 दिन हाई अलर्ट पर रहेगी नई दिल्ली