LIVE

05 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: उत्तराखंड की हर्षिल वैली में बादल फटा, धराली में तबाही का मंजर, शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए आज झारखंड जाएंगे राहुल गांधी, लाल किला परिसर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार

Shashank Shekhar MishraUpdated Aug 5, 2025, 14:47 IST

05 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: उत्तराखंड में इन दिनों मानसूनी बारिश की वजह से जहां-तहां तबाही के मंजर दिख रहे हैं। इस बीच उत्तरकाशी जिले की हर्षिल वैली में बादल फटने की खबर है। बादल फटने से यहां एक सैलाब आया, जिसकी चपेट में हर्षिल के पास ही मौजूद धराली कस्बा आ गया। बताया जा रहा है कि धराली में बरसाती नाले के आसपास बने कई घर बह गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से दिल्ली से रांची लाया गया। अब पार्थिव शरीर मंगलवार को रामगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार होगा। जानकारी के अनुसार, शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए आज राहुल गांधी भी झारखंड जाएंगे। दिल्ली पुलिस ने लाल किला परिसर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अवैध प्रवासी हैं। इन सभी की उम्र लगभग 20-25 साल है और ये दिल्ली में मज़दूरी करते हैं। पुलिस ने इनके पास से कुछ बांग्लादेशी दस्तावेज़ बरामद किए हैं। फिलहाल, इनसे पूछताछ की जा रही है।

05 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: उत्तराखंड की हर्षिल वैली में बादल फटा, धराली में तबाही का मंजर, शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए आज झारखंड जाएंगे राहुल गांधी, लाल किला परिसर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार
05 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: उत्तराखंड की हर्षिल वैली में बादल फटा, धराली में तबाही का मंजर, शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए आज झारखंड जाएंगे राहुल गांधी, लाल किला परिसर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार

05 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: उत्तराखंड में इन दिनों मानसूनी बारिश की वजह से जहां-तहां तबाही के मंजर दिख रहे हैं। इस बीच उत्तरकाशी जिले की हर्षिल वैली में बादल फटने की खबर है। बादल फटने से यहां एक सैलाब आया, जिसकी चपेट में हर्षिल के पास ही मौजूद धराली कस्बा आ गया। बताया जा रहा है कि धराली में बरसाती नाले के आसपास बने कई घर बह गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से दिल्ली से रांची लाया गया। अब पार्थिव शरीर मंगलवार को रामगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार होगा। जानकारी के अनुसार, शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए आज राहुल गांधी भी झारखंड जाएंगे। दिल्ली पुलिस ने लाल किला परिसर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अवैध प्रवासी हैं। इन सभी की उम्र लगभग 20-25 साल है और ये दिल्ली में मज़दूरी करते हैं। पुलिस ने इनके पास से कुछ बांग्लादेशी दस्तावेज़ बरामद किए हैं। फिलहाल, इनसे पूछताछ की जा रही है।

  • शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए आज झारखंड जाएंगे राहुल गांधी

  • लाल किला परिसर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार

  • दिल्ली: बाजार में युवक ने नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या की

  • ठाणे: स्कूल में चार वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न, पुलिस ने जांच शुरू की

  • भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद पर आलोचना को खारिज किया

AUG 05, 2025 14:05 IST

अनिल अंबानी 17,000 करोड़ रुपए के लोन घोटाले मामले में ईडी के सामने हुए पेश

अनिल अंबानी मंगलवार को 17,000 करोड़ रुपए के लोन घोटाले मामले में नई दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुख्यालय में पेश हुए। रिपोर्टों के अनुसार, रिलायंस समूह (आरएएजीए कंपनियों) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुबह-सुबह अपने आवास से राष्ट्रीय राजधानी स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचने के लिए निकले थे। ईडी ने अनिल अंबानी को उनके समूह की कंपनियों के खिलाफ करोड़ों रुपए के कथित बैंक लोन घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की चल रही जांच के तहत पूछताछ के लिए तलब किया था और उन्हें 5 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। पिछले हफ्ते, अनिल अंबानी के रिलायंस समूह से जुड़े परिसरों और लोगों पर ईडी की छापेमारी समाप्त हुई है और जांच एजेंसी ने मुंबई और दिल्ली में कई स्थानों से भारी मात्रा में दस्तावेज, हार्ड ड्राइव और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए थे। ये छापे सबसे पहले 24 जुलाई को यस बैंक लोन धोखाधड़ी मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में शुरू हुए थे।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद, ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध की जांच शुरू की थी।
AUG 05, 2025 12:49 IST

संसद में विपक्ष ने किया हंगामा, दोनों सदन की कार्यवाही स्थगित

संसद के मानसून सत्र 2025 का मंगलवार को 12वां दिन भी विपक्ष के भारी हंगामे के चलते बाधित रहा। लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही को स्थगित कर दिया। बिहार में जारी मतदाता सूची विवाद को लेकर विपक्ष पहले से ही हमलावर है और सोमवार को भी इसी मुद्दे पर पूरे दिन कार्यवाही ठप रही थी। इसके बाद मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष के सामने पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की, जिसके चलते कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है। दरअसल, राज्यसभा में सीआईएसएफ की तैनाती के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष और उपसभापति के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया गया।
AUG 05, 2025 12:47 IST

एसआईआर को लेकर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर मंगलवार को भी लोकसभा में हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के 25 मिनट बाद अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तीन पूर्व सदस्यों शिबू सोरेन, तिलकधारी प्रसाद सिंह और रामरती बिंद के निधन के बारे में सूचित किया और उनके राजनीतिक जीवन का संक्षिप्त विवरण दिया। इसके बाद सभा ने कुछ पल मौन रखकर तीनों दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी।
AUG 05, 2025 12:47 IST

महाराष्ट्र: चोरों ने एसयूवी से उखाड़ना चाहा एटीएम, साजिश नाकाम

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में चार चोरों ने एक एटीएम को तोड़ने और एसयूवी की मदद से उसे उखाड़ने की कोशिश की। अपने प्रयासों में असफल रहने के बाद वे फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना शाहनूरवाड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम बूथ पर सोमवार तड़के तीन से चार बजे के बीच हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चार लोग एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में आए और पीले रंग की बेल्ट से एटीएम को एसयूवी से बांध दिया। उन्होंने वाहन की मदद से एटीएम को खींचने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए।
AUG 05, 2025 11:53 IST

SIR के खिलाफ 11 अगस्त को INDIA गठबंधन का दिल्ली में बड़ा मार्च

बिहार में चल रहे SIR के खिलाफ 11 अगस्त को इंडिया गठबंधन के प्रस्तावित मार्च पर चुनाव आयोग ने भी प्रतिक्रिया दी है। चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा है कि ये अच्छी बात है कि राजनीतिक दल अपने मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग का रुख कर रहे हैं। भले ही वो विरोध स्वरूप आ रहे हैं, लेकिन उनका स्वागत हैं। सभी राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग ही जनप्रतिनिधित्व के कानून के तहत मान्यता देता है। ऐसे में चाहेगा कि राजनीतिक दल अपने मुद्दों को लेकर आयोग के पास आएं।
AUG 05, 2025 11:09 IST

दिल्ली के व्यक्ति की गुरुग्राम में गोली मारकर हत्या

हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 77 में खाद्य एवं किराना सामान पहुंचाने वाले व्यक्ति के वेश में आए अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार रात एसपीआर रोड स्थित पाम हिल्स सोसाइटी के सामने हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान दिल्ली के कमरुद्दीन नगर निवासी रोहित शौकीन (40) के रूप में की गई है जो किसी काम से गुरुग्राम आया था। उसने बताया कि शौकीन सेक्टर 77 इलाके में उल्लावास बाजार के पास अपनी कार के बाहर खड़ा था तभी ‘जोमैटो’ और ‘ब्लिंकिट’ कंपनी की टी-शर्ट पहने हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं और फरार हो गए।
AUG 05, 2025 11:05 IST

महाराष्ट्र में अब 27 प्रतिशत OBC आरक्षण के साथ होंगे सभी नगर निकाय चुनाव

महाराष्ट्र की सभी महानगरपालिकाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव का रास्ता अब साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने अहम फैसले में कहा है कि इन चुनावों में 27% ओबीसी आरक्षण लागू किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
AUG 05, 2025 10:03 IST

कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल से बस सेवाएं प्रभावित, यात्री फंसे

कर्नाटक में राज्य सरकार के स्वामित्व वाले परिवहन निगमों के कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी, जिससे पू्रे राज्य में सार्वजनिक बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्नाटक उच्च न्यायालय और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कर्मचारी संघों से अपना प्रदर्शन वापस लेने की अपील की है, लेकिन वे इस बात पर अड़े हैं कि उन्हें 38 महीने का बकाया भुगतान किया जाए और एक जनवरी, 2024 से वेतन वृद्धि लागू की जाए।
AUG 05, 2025 10:03 IST

एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हुआ जोरदार स्वागत

AUG 05, 2025 09:58 IST

धर्मांतरण से जुड़े ‘व्हाट्सऐप स्टेटस' को लेकर इंदौर के युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज

इंदौर में धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाला’’ व्हाट्सऐप स्टेटस साझा करने के आरोप में युवा कांग्रेस की शहर इकाई के अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की शहर इकाई के अध्यक्ष सौगात मिश्रा की शिकायत पर युवा कांग्रेस की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष रमीज खान के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम से संबद्ध प्रावधानों के तहत सोमवार रात आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
AUG 05, 2025 09:58 IST

ठाणे में ट्रांसजेंडर ने आत्महत्या की, ऑटो-रिक्शा चालक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 23 वर्षीय एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली जिसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक ऑटो-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। भोईवाड़ा के सहायक पुलिस निरीक्षक शिवाजी पाटिल ने बताया कि ट्रांसजेंडर और 28 वर्षीय आरोपी दोनों भिवंडी शहर में रहते थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रांसजेंडर व्यक्ति को अक्सर फोन करता था और उसे परेशान करता था।
AUG 05, 2025 09:34 IST

शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज

शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार मंगलवार को दोपहर 2 बजे बोकारो जिले के बड़का नाला के पास उनके पैतृक गांव नेमरा में किया जाएगा। 81 वर्षीय आदिवासी नेता और वरिष्ठ राजनेता ने सोमवार सुबह नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में किडनी संबंधी समस्याओं से जुड़ी लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। यहां पढ़ें पूरी खबर
AUG 05, 2025 09:33 IST

40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया बाबा राम रहीम

बाबा राम रहीम 40 दिन के पैरोल पर बाहर आ गया है। जानकारी के मुताबिक, जेल से बाहर आते ही बाबा राम रहीम अपने सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर
AUG 05, 2025 06:57 IST

भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद पर आलोचना को खारिज किया

भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद के लिए नयी दिल्ली को ‘अनुचित और अविवेकपूर्ण’ तरीके से निशाना बनाने को लेकर सोमवार को अमेरिका और यूरोपीय संघ पर जोरदार पलटवार किया।
आलोचना को दृढ़तापूर्वक खारिज करते हुए भारत ने अमेरिका और यूरोपीय संघ के रूस के साथ जारी व्यापारिक संबंधों की ओर ध्यान दिलाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर और अधिक शुल्क लगाने की धमकी देने के कुछ ही घंटों बाद विदेश मंत्रालय ने मॉस्को के साथ नयी दिल्ली के ऊर्जा संबंधों की आलोचना को खारिज करते हुए एक बयान जारी किया।
AUG 05, 2025 06:56 IST

ठाणे: स्कूल में चार वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न, पुलिस ने जांच शुरू की

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली चार वर्षीय छात्रा के अभिभावकों ने बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस को दी गई शिकायत में अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि नीले कपड़े पहने एक अज्ञात व्यक्ति ने 30 जुलाई को सुबह सवा 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच स्कूल परिसर में उनकी बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया।
AUG 05, 2025 06:56 IST

दिल्ली: बाजार में युवक ने नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या की

उत्तर पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार शाम 15 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जहांगीरपुरी निवासी लड़की एक दोस्त के साथ स्थानीय बाजार गई थी, तभी उसे गोली मार दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना रात आठ बजकर 10 मिनट पर जहांगीरपुरी के डी ब्लॉक में डॉ. केके महाजन के क्लिनिक के सामने हुई। लड़की एक दोस्त के साथ थी, तभी आरोपी उसके पास पहुंचे।
AUG 05, 2025 06:55 IST

लाल किला परिसर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने लाल किला परिसर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अवैध प्रवासी हैं। इन सभी की उम्र लगभग 20-25 साल है और ये दिल्ली में मज़दूरी करते हैं। पुलिस ने इनके पास से कुछ बांग्लादेशी दस्तावेज़ बरामद किए हैं। फिलहाल, इनसे पूछताछ की जा रही है।
AUG 05, 2025 06:55 IST

शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए आज झारखंड जाएंगे राहुल गांधी

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से दिल्ली से रांची लाया गया। अब पार्थिव शरीर मंगलवार को रामगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार होगा। जानकारी के अनुसार, शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए आज राहुल गांधी भी झारखंड जाएंगे।