LIVE04 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: IND vs ENG : रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज की बराबर, सुरक्षा एजेंसियों को मिले पहलगाम हमलावरों के पाकिस्तानी नागरिक होने के सबूत, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का निधन
04 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का निधन, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जानकारी दी। ओडिशा के पुरी की 15 वर्षीय लड़की का शव रविवार रात राज्य में लाया गय। पीड़िता की इलाज के दौरान दिल्ली स्थित एम्स में मौत हो गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, नाबालिग का शव पुरी जिले के बलंगा स्थित उसके पैतृक स्थान ले जाने से पहले बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग, जो यहाँ हवाई अड्डे पर मौजूद थे, ने लड़की के पिता को सांत्वना दी और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। अधिकारी ने बताया कि दिन में एम्स-दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद लड़की का शव एक सेवा विमान से राष्ट्रीय राजधानी से लाया गया। सावन का अंतिम सोमवार आज है देशभर के मंदिरों में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।

04 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: IND vs ENG : रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज की बराबर, सुरक्षा एजेंसियों को मिले पहलगाम हमलावरों के पाकिस्तानी नागरिक होने के सबूत, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का निधन
04 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का निधन, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जानकारी दी। ओडिशा के पुरी की 15 वर्षीय लड़की का शव रविवार रात राज्य में लाया गय। पीड़िता की इलाज के दौरान दिल्ली स्थित एम्स में मौत हो गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, नाबालिग का शव पुरी जिले के बलंगा स्थित उसके पैतृक स्थान ले जाने से पहले बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग, जो यहाँ हवाई अड्डे पर मौजूद थे, ने लड़की के पिता को सांत्वना दी और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। अधिकारी ने बताया कि दिन में एम्स-दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद लड़की का शव एक सेवा विमान से राष्ट्रीय राजधानी से लाया गया सावन का अंतिम सोमवार आज है। देशभर के मंदिरों में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।
- पुरी की 15 वर्षीय लड़की का शव ओडिशा लाया गया, हवाई अड्डे पर ही दी गई श्रद्धांजलि
- सावन का अंतिम सोमवार आज, देशभर के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ट्रंप ने फिर किया भारत पाक संघर्ष समेत कई हिंसक टकरावों को रुकवाने का दावा
- दिल्ली के उत्तम नगर में नाइजीरिया के दो नागरिक मृत पाए गए
- जाली दस्तावेज मामले में उमर अंसारी गिरफ्तार
ओवल टेस्ट में जीत के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के मास्टर प्लान का किया खुलासा
भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में करारी हार थमा दी है। इस जीत के साथ ही शुभमन गिल का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। इसके बाद वे काफी खुश नजर आए।
सत्येंद्र जैन के खिलाफ कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट मंजूर
सत्येंद्र जैन और अन्य के खिलाफ PWD में अनियमित नियुक्ति और फंड भुगतान के आरोपों की जांच में सबूतों की कमी के कारण दिल्ली की अदालत ने CBI की क्लोजर रिपोर्ट को मंजूरी दे दी।
गोंडा नहर हादसे में लापता बच्ची का शव हुआ बरामद, मौत का आंकड़ा पहुंचा 12
रविवार को गोंडा में हुए भीषण नहर हादसे में लापता हुई बच्ची की शव घटनास्थल से करीब 35 किमी दूर से बरामद कर लिया गया है। अब मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 12 हो गया है। हादसे के बाद इस घटना से शोक में इजाफा हो गया है।
रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज की बराबर, फाइफर लेकर सिराज बने हीरो
भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर 5 मैच की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। आखिरी दिन इंग्लैंड को 35 रन की दरकार थी, लेकिन सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। सिराज ने 9 विकेट चटकाए।
बांके बिहारी अध्यादेश पर यूपी सरकार की 'जल्दबाजी' पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट अध्यादेश को लागू करने में उत्तर प्रदेश सरकार की 'अत्यधिक जल्दबाजी' के लिए आलोचना की, जो वृंदावन स्थित प्रसिद्ध मंदिर का प्रबंधन प्रभावी रूप से सरकार को सौंपता है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने सरकार की उस 'गुप्त तरीके' को लेकर भी खिंचाई की, जिसके तहत उसने 15 मई को मंदिर के धन का इस्तेमाल एक गलियारा विकसित करने के लिए शीर्ष अदालत से मंजूरी हासिल की थी।
60 वर्षों से भारत-रूस के बीच कैसे बना हुआ है अटूट भरोसा?
भारत-रूस के बीच रिश्ता महज कुछ सालों का नहीं है, बल्कि ये दशकों में एक-दूसरे पर बने भरोसे का रिश्ता है। दोनों ने कदम-कदम पर एक दूसरे का साथ दिया है और हर संकट का सामना करते हुए आज चट्टान की तरह मजबूत बन चुका है।
सुरक्षा एजेंसियों को मिले पहलगाम हमलावरों के पाकिस्तानी नागरिक होने के सबूत
अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान और उसके बाद एकत्र किए गए फोरेंसिक, दस्तावेज और साक्ष्यों से यह स्पष्ट रूप से पता चला कि तीनों हमलावर पाकिस्तानी नागरिक थे और लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ सदस्य थे। ये तीनों हमले के दिन से ही दाचीगाम-हरवान वन क्षेत्र में छिपे हुए थे।
मनसे, राज ठाकरे के खिलाफ याचिका: न्यायालय ने याचिकाकर्ता से मुंबई उच्च न्यायालय में जाने को कहा
उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को एक याचिकाकर्ता से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे पर उत्तर भारतीय समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और हिंसा भड़काने का आरोप लगाने वाली उसकी याचिका मुंबई उच्च न्यायालय में दाखिल करने को कहा। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने उत्तर भारतीय विकास सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला से अपनी शिकायतों को लेकर उच्च न्यायालय न जाने का कारण पूछा। मुख्य न्यायाधीश ने पूछा, ‘‘क्या मुंबई उच्च न्यायालय में छुट्टी है?’’ जिसके बाद शुक्ला के वकील ने याचिका वापस ले ली। पीठ ने मामले के गुण-दोष पर कोई राय व्यक्त किए बिना याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने और उच्च न्यायालय जाने की अनुमति दे दी। शुक्ला की याचिका में आरोप लगाया गया है कि मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने के उनके बार-बार किए गए अनुरोध के बावजूद महाराष्ट्र सरकार और पुलिस ने जवाब नहीं दिया। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि मनसे कार्यकर्ताओं ने अतीत में उनके खिलाफ हिंसा, जान से मारने की धमकी देने और उत्पीड़न का सहारा लिया है।
शाहरुख को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर थरूर ने दी बधाई
अपने भाषायी कौशल के कारण शब्दों के जादूगर माने जाने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर शाहरुख खान को जब अपने चिर परिचित अंदाज के बजाय सरल भाषा में बधाई दी तो अभिनेता ने एक मजेदार जवाब देकर कांग्रेस नेता को धन्यवाद दिया। थरूर ने शाहरुख को ‘जवान’ फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राष्ट्रीय रत्न ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। शाहरुख खान, बधाई हो।’’ अपनी हाजिर जवाबी के लिए जाने जाने वाले शाहरुख ने थरूर के बधाई संदेश के जवाब में क्लिष्ट अंग्रेजी के कुछ शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया मंच पर लिखा, ‘‘सरल शब्दों में प्रशंसा करने के लिए शुक्रिया, श्री थरूर।... वरना अधिक ‘मैग्निलक्वंट’ (अलंकृत शब्द) और ‘सेसक्विपेडेलियन’ (लंबे शब्द) शब्द मेरी समझ में नहीं आते।
मेघालय में कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, दो लोग लापता
मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में एक कार के 70 फुट गहरी खाई में गिर जाने के कारण उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शिलांग-डावकी रोड पर रिंगैन के पास रविवार शाम करीब सात बजे हुई। पुलिस के अनुसार, कार शिलांग से पिनुरस्ला जा रही थी, इस दौरान खतरनाक मोड़ों और कम दृश्यता के कारण चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें संदेह है कि कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। कई घंटों के प्रयास के बाद सिर्फ तीन शव बरामद किए जा सके हैं।
कैनेडियन ओपन: क्वार्टरफाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, डी मिनौर से होगा सामना
बेन शेल्टन ने 'कैनेडियन ओपन' के राउंड ऑफ 16 में फ्लावियो कोबोली को 6-4, 4-6, 7-6(1) से हराकर अपने टूर-स्तरीय करियर की 100वीं जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब अगले दौर में शेल्टन का सामना ऑस्ट्रेलिया के नौवें वरीय एलेक्स डी मिनौर से होगा, जिन्होंने अमेरिका के सातवें वरीय फ्रांसेस टियाफो को 6-2, 4-6, 6-4 से हराया। अपने टूर-स्तर के करियर में अब 100-69 का रिकॉर्ड रखते हुए, शेल्टन 21वीं सदी में जन्मे आठवें और 100 जीत का आंकड़ा छूने वाले नौवें सक्रिय अमेरिकी खिलाड़ी हैं। शेल्टन लगातार तीसरे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले वह विंबलडन में क्वार्टर फाइनल और पिछले हफ्ते वॉशिंगटन डीसी में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। एटीपी स्टैट्स के मुताबिक, इस साल हार्ड कोर्ट पर उनका रिकॉर्ड 16-7 का है, जिसमें 'ऑस्ट्रेलियन ओपन' के सेमीफाइनल तक का सफर भी है।
अदाणी ग्रुप वियतनाम में करेगा 10 अरब डॉलर का निवेश
अदाणी ग्रुप वियतनाम में लंबी अवधि में 10 अरब डॉलर तक का निवेश करने की योजना बना रहा है। यह जानकारी वियतनाम की तुओई ट्रे न्यूज की ओर से दी गई। रिपोर्ट में वियतनाम के विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पिछले सप्ताह वियतनाम की अपनी व्यावसायिक यात्रा के दौरान हनोई में वियतनामी पार्टी के महासचिव टो लाम के साथ बैठक के दौरान कंपनी की निवेश योजना के बारे में बताया था। उन्होंने वियतनाम के विजन और राष्ट्रीय विकास रणनीति की प्रशंसा की और हाल के वर्षों में देश की प्रभावशाली सामाजिक-आर्थिक प्रगति के लिए बधाई दी। गौतम अदाणी ने कहा कि समूह के पास भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बंदरगाहों, हवाई अड्डों, परिवहन, रसद, ऊर्जा और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख परियोजनाओं में निवेश और संचालन का व्यापक अनुभव है, जिसमें भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह मुंद्रा भी शामिल है।
पूर्वी दिल्ली में डीटीसी देवी बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो-रिक्शा चालक की मौत
पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में सोमवार सुबह दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) देवी बस के कथित तौर पर कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद उसकी चपेट में आकर एक ऑटोरिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बस चालक को कथित तौर पर कोई स्वास्थ संबंधित समस्या होने के कारण उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ऑटो-रिक्शा से टकरा जाने से पहले बस ने छह-सात वाहनों को टक्कर मारी। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे हुई।
शिबू सोरेन के निधन पर नीतीश और लालू ने जताया शोक
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर बिहार के कई नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। शिबू सोरेन ने राज्य के विभाजन से काफी पहले ही एक प्रखर आदिवासी नेता के रूप में अपनी शुरुआत की थी और आगे चलकर झारखंड की राजनीति में अपना दबदबा बनाया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के अपने पूर्व समकक्ष को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और पड़ोसी राज्य की राजनीति में उनके ‘‘महत्वपूर्ण योगदान’’ को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी का निधन दुःखद है। स्वर्गीय शिबू सोरेन जी एक प्रख्यात राजनेता थे। वह तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका
भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार, अंतरिम जमानत देने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने को कहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर दिल्ली से विजयवाड़ा एयर इंडिया विमान वापस बे पर लौटा
4 अगस्त को दिल्ली से विजयवाड़ा के लिए उड़ान भरने वाला AI2571 विमान किसी परिचालन संबंधी कारण से वापस बे पर आ गया। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का फैसला किया और विमान को वापस ले आया। एयर इंडिया प्रवक्ता ने कहा कि उड़ान शीघ्र ही अपने गंतव्य विजयवाड़ा के लिए रवाना होगी। एयर इंडिया इस अप्रत्याशित देरी के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है। एयर इंडिया में, हमारे यात्रियों की सुरक्षा और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है।
शिबू सोरेन के निधन पर सदन ने दी श्रद्धांजलि, राज्यसभा पूरे दिन के लिए स्थगित
लोकप्रिय आदिवासी नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह राज्यसभा के सांसद थे। वह राज्यसभा के मौजूदा सांसद थे। उनके निधन पर राज्यसभा में सभी सांसदों ने शोक जताया और दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही उपसभापति हरिवंश नारायण ने सदन को राज्यसभा के मौजूदा सांसद की मृत्यु का समाचार दिया। उपसभापति ने कहा कि गहरे दुख के साथ यह सूचित करना है कि मौजूदा राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन हो गया है।
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो ऐसी बातें नहीं कहेंगे। कोर्ट ने राहुल गांधी से पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि 2000 KM जमीन चीनियों ने कब्जा कर ली है।
यहां पढ़ें पूरी खबर सदन में हंगामे के बीच आज लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
शिबू सोरेन के निधन पर राज्यसभा की कार्यवाही 5 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित