LIVEआज की ताजा खबर 3 अक्टूबर 2026: नेपाल जा रहे ‘फ्लाईदुबई' के विमान को खराब मौसम के कारण लखनऊ मोड़ा गया, कैप्टन स्मित मच्छार से मिले हमदान बिन मोहम्मद
आज की ताजा खबर 03 अक्टूबर 2026: जी7 देशों ने अपने इमरजेंसी रिजर्व से लगभग 100 मिलियन बैरल यानी 10 करोड़ बैरल कच्चा तेल और डीजल बाजार में जारी पर सहमति बनाई है। यमन के हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना पर ड्रोन हमला किया है।

आज की ताजा खबर 3 अक्टूबर 2026: नेपाल जा रहे ‘फ्लाईदुबई' के विमान को खराब मौसम के कारण लखनऊ मोड़ा गया, कैप्टन स्मित मच्छार से मिले हमदान बिन मोहम्मद
आज की ताजा खबर 03 अक्टूबर 2026: जी7 देशों ने अपने इमरजेंसी रिजर्व से लगभग 100 मिलियन बैरल यानी 10 करोड़ बैरल कच्चा तेल और डीजल बाजार में जारी पर सहमति बनाई है। इसके अलावा सभी सदस्य देशों ने यह भी आश्वासन दिया है कि वे ऊर्जा निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएंगे। फ्लाईदुबई के काकपिट में को-पायलट द्वारा किए गए हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छर के अद्भुत साहस की प्रशंसा करते हुए इजरायल की पूर्व उप विदेश मंत्री शैरेन हैस्केल ने कहा कि भारतीय पायलट इजरायल के 'मेडल ऑफ ऑनर' के हकदार हैं।
यमन के हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना पर ड्रोन हमला किया है। मुस्लिमों के दूसरे सबसे महत्व वाले शहर के बिजलीघर पर ड्रोन से हमला किया गया है जिससे कई इलाकों की विद्युत व्यवस्था भंग हो गई है। मदीना वह शहर है जहां पर पैगंबर मुहम्मद की कब्र है और प्रतिवर्ष लाखों मुस्लिम वहां जाकर सिर झुकाते हैं।
नेपाल जा रहे ‘फ्लाईदुबई' के विमान को खराब मौसम के कारण लखनऊ मोड़ा गया
दुबई से नेपाल के पोखरा जा रहे ’फ्लाईदुबई’ के एक विमान को शनिवार शाम खराब मौसम के कारण लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पोखरा जा रही उड़ान संख्या एफजेड1165 को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ा गया, जहां वह शाम छह बजकर 53 मिनट पर सुरक्षित उतरी। यह उड़ान बोइंग 737 मैक्स 8 विमान से संचालित हो रही थी, जिसका पंजीकरण नंबर ए6-एफएमयू था। अधिकारियों के अनुसार, पोखरा हवाई अड्डे पर मौसम में सुधार होने के बाद विमान शाम आठ बजकर आठ मिनट पर लखनऊ से अपनी तय मंजिल के लिए रवाना हुआ। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान को मोड़ने की वजह केवल पोखरा में खराब मौसम था और इसमें कोई तकनीकी खराबी या आपात स्थिति नहीं थी। उन्होंने कहा कि विमान लखनऊ हवाई अड्डे पर सामान्य रूप से उतरा और उड़ान के दौरान किसी तरह की आपात स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
महिला की हत्या के मामले में पति समेत तीन को आजीवन कारावास, 50-50 हजार रुपये का जुर्माना
गौतमबुद्ध नगर जिले की एक अदालत ने दादरी क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले में उसके पति समेत तीन लोगों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दादरी निवासी ईनाम, उसके भाई बबलू और बुलंदशहर निवासी आजाद पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है तथा जुर्माना नहीं भरने पर तीनों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 16 जुलाई 2015 को इस्लामुद्दीन नाम के एक व्यक्ति ने दादरी थाने में अपनी बहन वरीसा की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि वरीसा की शादी करीब 15 साल पहले ईनाम से हुई थी और दंपती के चार बच्चे हैं। उसने आरोप लगाया कि ईनाम अपनी पत्नी पर शक करता था और इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। अभियोजन के मुताबिक, घटना वाले दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे ईनाम वरीसा को एक कमरे में ले गया, जहां उसका बड़ा भाई बबलू और आजाद भी मौजूद थे। ईनाम ने बच्चों को घर से बाहर भेज दिया था। उसने बताया कि कुछ देर बाद तीनों कमरे से बाहर निकले और बच्चों ने अपनी मां के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि वह ननिहाल गई है लेकिन बाद में वरीसा के मायके वालों को भी उसके लापता होने की जानकारी दी गई। अभियोजन के अनुसार, शक होने पर इस्लामुद्दीन दादरी के किदवई नगर स्थित अपनी बहन के घर पहुंचा जहां उसे सामान अस्त-व्यस्त मिला और बिस्तर के अंदर बने बॉक्स को खोलने पर वरीसा का शव उसमें मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि वरीसा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि जांच में ईनाम द्वारा पत्नी पर शक किए जाने की बात भी सामने आई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या के आरोप में आरोपपत्र दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कम सजा दिए जाने का अनुरोध किया था जबकि अभियोजन पक्ष ने कड़ी सजा की मांग की थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ईनाम, बबलू और आजाद को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
मेघालय पुलिस का इवेंट, जिसमें शाह शामिल होने वाले थे, कैंसिल हो गया
राज्य सरकार के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मेघालय पुलिस के लिए 5 अक्टूबर को होने वाला प्रेसिडेंट कलर प्रेजेंटेशन सेरेमनी कुछ जरूरी वजहों से कैंसिल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सेरेमनी में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि मेघालय पुलिस के जवानों को उनकी सेवा और योगदान के लिए इस सेरेमनी में सम्मानित किया जाता है। एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया, "सेरेमनी की नई तारीख जल्द ही बताई जाएगी।"
कैप्टन स्मित मच्छार से मिले हमदान बिन मोहम्मद
राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, पदस्थापन की प्रतीक्षा में 10 अधिकारी
राजस्थान सरकार ने शनिवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 15 अधिकारियों के तबादले किए जबकि 10 अन्य अधिकारियों को पद से हटाकर पदस्थापन की प्रतीक्षा (एपीओ) में रखा। राज्य के कार्मिक विभाग ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर यह जानकारी दी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत राज चुनाव की घोषणा से कुछ घंटे पहले यह आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार, बीकानेर में अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र पाल सिंह को जैसलमेर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार पूनिया का तबादला बांसवाड़ा स्थित गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर किया गया है। आदेश के तहत कुल 15 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वहीं, पद से हटाकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखे गए 10 आरएएस अधिकारियों में झुंझुनू के अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य और जैसलमेर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम शामिल हैं।
वडोदरा में CNG स्टेशन पर कार में ईंधन भरवाते समय जोरदार धमाका
गुजरात के वडोदरा जिले में नेशनल हाईवे-48 स्थित एक CNG स्टेशन पर कार में ईंधन भरवाते समय जोरदार धमाका हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, क्योंकि धमाके के वक्त कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे करजन के पास स्थित इंडियन ऑयल के एक फ्यूल स्टेशन पर हुई। बताया गया कि कार में CNG भरने के तुरंत बाद उसका CNG सिलेंडर फट गया, जिसके चलते वाहन के पिछले हिस्से में जोरदार विस्फोट हुआ। सोशल मीडिया पर सामने आए घटना के वीडियो और तस्वीरों में धमाके की तीव्रता साफ दिखाई दे रही है। विस्फोट के कारण कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और धातु के टुकड़े तथा कांच के शीशे दूर तक बिखर गए। धमाके की चपेट में स्टेशन के पास खड़े दो अन्य वाहन भी आ गए, जिन्हें नुकसान पहुंचा है। हालांकि, घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। करजन पुलिस मामले की जांच कर रही है और CNG सिलेंडर फटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
मुर्शिदाबाद में विधायक बैरन बिस्वास के घर लगी आग, झुलसने के बाद हालत गंभीर
मुर्शिदाबाद के सागरदिघी के विधायक बैरन बिस्वास अपने घर पर आग लगने से झुलस गए हैं। शनिवार को शमशेरगंज में उनके घर पर आग लग गई, उस समय विधायक जो रिताब्रता गुट से जुड़े हैं घर पर ही मौजूद थे। शुरुआत में, 'गणतांत्रिक तृणमूल कांग्रेस' के विधायक को उनके ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। खबरों के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर है। सुवेंदु अधिकारी ने इस घटना पर चिंता जताई है और कहा है कि वह विधायक की सेहत के बारे में जानकारी लेंगे।
हूती लड़ाकों ने मदीना पर किया हमला
यमन के हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना पर ड्रोन हमला किया है। मुस्लिमों के दूसरे सबसे महत्व वाले शहर के बिजलीघर पर ड्रोन से हमला किया गया है जिससे कई इलाकों की विद्युत व्यवस्था भंग हो गई है। मदीना वह शहर है जहां पर पैगंबर मुहम्मद की कब्र है और प्रतिवर्ष लाखों मुस्लिम वहां जाकर सिर झुकाते हैं।
कैप्टन स्मित को मिले 'मेडल ऑफ ऑनर': इजरायल की पूर्व उप विदेश मंत्री
फ्लाईदुबई के कॉकपिट में को-पायलट द्वारा किए गए हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छर के अद्भुत साहस की प्रशंसा करते हुए इजरायल की पूर्व उप विदेश मंत्री शैरेन हैस्केल ने कहा कि भारतीय पायलट इजरायल के 'मेडल ऑफ ऑनर' के हकदार हैं।
ट्रंप के सामने झुकेG7 देश, इमरजेंसी रिजर्व से 10 करोड़ बैरल तेल-डीजल जारी होगा
जी7 देशों ने अपने इमरजेंसी रिजर्व से लगभग 100 मिलियन बैरल यानी 10 करोड़ बैरल कच्चा तेल और डीजल बाजार में जारी पर सहमति बनाई है। इसके अलावा सभी सदस्य देशों ने यह भी आश्वासन दिया है कि वे ऊर्जा निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएंगे।