LIVE
03 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: UP में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरने से 11 की मौत, दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश के बाद जलभराव
03 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: यूपी के गोंडा में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में नौ लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, जो कभी कर्नाटक के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में से एक के उभरते चेहरे माने जाते थे, आज राजनीतिक पतन और कानूनी शिकंजे की एक चौंकाने वाली मिसाल बन चुके हैं। 1 अगस्त 2025 को बेंगलुरु स्थित सांसदों-विधायकों की विशेष अदालत ने उन्हें बलात्कार का दोषी ठहराया, और 2 अगस्त को उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई। यह फैसला एक ऐसे मुकदमे की परिणति है जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या पैदा हो गई है।
03 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: यूपी के गोंडा में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में नौ लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, जो कभी कर्नाटक के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में से एक के उभरते चेहरे माने जाते थे, आज राजनीतिक पतन और कानूनी शिकंजे की एक चौंकाने वाली मिसाल बन चुके हैं। 1 अगस्त 2025 को बेंगलुरु स्थित सांसदों-विधायकों की विशेष अदालत ने उन्हें बलात्कार का दोषी ठहराया, और 2 अगस्त को उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई। यह फैसला एक ऐसे मुकदमे की परिणति है जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या पैदा हो गई है।
- प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार मामले में उम्रकैद
- दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश के बाद जलभराव
- दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में दुकानदार को गोली मारी
- गुरुग्राम में साथी ने बंदूक के बल पर अपराधी को छुड़ाया
- स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस ने पैराग्लाइडर, ड्रोन पर प्रतिबंध लगाया
AUG 03, 2025 18:02 IST
युगेंद्र पवार की सगाई में पवार परिवार एकजुट हुआ
राजनीतिक मतभेदों और विवादों के बावजूद पवार परिवार रविवार को शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार की सगाई समारोह में एकजुट हुआ। यह निजी समारोह युगेंद्र पवार की मंगेतर तनिष्का कुलकर्णी के मुंबई स्थित आवास पर आयोजित किया गया। युगेंद्र उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास के पुत्र हैं। राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनकी चचेरी बहन सुप्रिया सुले अपने पति और दो बच्चों के साथ युगल को आशीर्वाद देने के लिए सगाई समारोह में शामिल हुए।
AUG 03, 2025 17:50 IST
मुजफ्फरपुर के राम जानकी मठ के महंत मृत पाए गए
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित राम जानकी मठ के महंत रविवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस को आशंका है कि महंत की हत्या की गई है। मृत महंत की पहचान कौशल किशोर दास के रूप में हुई है। मुजफ्फरपुर (पूर्व) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शहरयार अख्तर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महंत का शव उनके घर के पास बहादुरपुर इलाके में एक नदी के किनारे मिला, जो मीनापुर-पानापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।’’
AUG 03, 2025 17:03 IST
हरदोई में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत
हरदोई जिले में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर रविवार को एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सांडी की ओर से आ रहे बाइक सवारों को कुथलुपुर गांव के पास बिलग्राम की ओर से जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रदीप (27) और जुगुल किशोर (40) निवासी ग्राम सखेड़ा, थाना सांडी के रूप में हुई है।
AUG 03, 2025 14:47 IST
बलात्कार मामले में उम्रकैद की सजा के बाद प्रज्वल रेवन्ना को कैदी नंबर दिया गया
बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद जनता दल (सेक्युलर) के नेता प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में कैदी नंबर दिया गया। जेल अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा के पोते रेवन्ना ने शनिवार को अदालत के फैसले के बाद जेल में पहली रात बिताई। खबर है कि वह रो रहा था और काफी व्यथित दिखाई दे रहा था। जेल के चिकित्सकों ने शनिवार देर रात उसकी स्थिर हालत सुनिश्चित करने के लिए उसके स्वास्थ्य का आकलन किया। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘चिकित्सीय जांच के दौरान वह रो पड़ा और उसने कर्मचारियों के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की।’’ प्रज्वल ने कथित तौर पर कर्मचारियों को सूचित किया है कि उसने अपनी सजा को चुनौती देने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। पूर्व सांसद फिलहाल उच्च सुरक्षा वाली कोठरी में बंद है और उसे कड़ी सुरक्षा दी जा रही है।
AUG 03, 2025 14:46 IST
दिल्ली सरकार ‘विकसित भारत, विकसित दिल्ली' दृष्टिकोण की दिशा में काम कर रही : मुख्यमंत्री गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ‘विकसित दिल्ली’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी लगन से काम कर रही है।
दिल्ली के कालकाजी में जन सुनवाई केंद्र के उद्घाटन समारोह के दौरान गुप्ता ने कहा कि लोगों के कल्याण के लिए निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत, विकसित दिल्ली के सपने को साकार करने का संकल्प लिया है। हमारे मंत्री और विधायक इस लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं।”
दिल्ली के कालकाजी में जन सुनवाई केंद्र के उद्घाटन समारोह के दौरान गुप्ता ने कहा कि लोगों के कल्याण के लिए निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत, विकसित दिल्ली के सपने को साकार करने का संकल्प लिया है। हमारे मंत्री और विधायक इस लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं।”
AUG 03, 2025 14:45 IST
नीट-पीजी 301 शहरों में आयोजित, 2,42,000 से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल
देश में रविवार को 2,42,000 से ज़्यादा अभ्यर्थी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) में शामिल हुए। यह परीक्षा विभिन्न स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) द्वारा आयोजित की जाती है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परीक्षा एक ही पाली में 301 शहरों के 1,052 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
अभ्यर्थियों की संख्या के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी कंप्यूटर-आधारित परीक्षा है जो एक ही पाली में आयोजित की गई है। एनबीईएमएस ने अनुचित साधनों के प्रयोग की किसी भी संभावना को समाप्त करने के लिए विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और मान्यता प्राप्त अस्पतालों के 2,200 से अधिक संकाय सदस्यों को नियुक्त किया था।
अभ्यर्थियों की संख्या के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी कंप्यूटर-आधारित परीक्षा है जो एक ही पाली में आयोजित की गई है। एनबीईएमएस ने अनुचित साधनों के प्रयोग की किसी भी संभावना को समाप्त करने के लिए विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और मान्यता प्राप्त अस्पतालों के 2,200 से अधिक संकाय सदस्यों को नियुक्त किया था।
AUG 03, 2025 14:45 IST
पीसीबी ने डब्ल्यूसीएल में भविष्य में भागीदारी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) के आयोजकों पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए रविवार को भविष्य में इस टूर्नामेंट में अपने खिलाड़ियों की भागीदारी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। भारतीय टीम ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों को लेकर देश के रुख का हवाला देते हुए इस पड़ोसी देश के खिलाफ डब्ल्यूसीएल के ग्रुप चरण के मुकाबले और सेमीफाइनल दोनों में खेलने से इनकार कर दिया था जिसके बाद पीसीबी ने यह फैसला किया। पीसीबी ने मोहसिन नकवी की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की वर्चुअल बैठक के बाद एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) घोषणा करता है कि वह भविष्य में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) में भाग लेने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रहा है।’’
AUG 03, 2025 14:44 IST
बांदा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश के बांदा में शनिवार शाम कोचिंग सेंटर से पढ़ कर घर लौट रही 15 साल की छात्रा के साथ दो युवकों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने रविवार तड़के आरोपियों से मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बांदा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने बताया कि बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शनिवार शाम प्राथमिकी दर्ज करवाई कि उसकी 15 साल की बेटी शनिवार दोपहर कोचिंग पढ़कर ऑटो से वापस घर लौट रही थी, तभी सुनसान जगह ले जाकर ऑटो चालक और उसके एक साथी ने उससे बलात्कार किया।
पुलिस ने रविवार तड़के आरोपियों से मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बांदा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने बताया कि बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शनिवार शाम प्राथमिकी दर्ज करवाई कि उसकी 15 साल की बेटी शनिवार दोपहर कोचिंग पढ़कर ऑटो से वापस घर लौट रही थी, तभी सुनसान जगह ले जाकर ऑटो चालक और उसके एक साथी ने उससे बलात्कार किया।
AUG 03, 2025 14:44 IST
इंदौर में ‘अल्प्राजोलम' की गोलियों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर ‘अल्प्राजोलम’ गोलियां रखने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। बाणगंगा थाने के उपनिरीक्षक कमल किशोर ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने शनिवार देर रात आरोपी जितेंद्र मलोरिया को गिरफ्तार किया।
AUG 03, 2025 12:08 IST
त्रिपुरा में तीन हाथी दांत जब्त, आरोपी फरार
त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के एक गांव से तीन हाथी दांत जब्त किए गए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार शाम सोनापुर गांव में अयूब अली के मकान पर छापा मारा था। कैलाशहर उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) जयंत कर्माकर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘तलाशी के दौरान पुलिस को तीन हाथी दांत मिले। हम मकान के मालिक को गिरफ्तार नहीं कर सके क्योंकि वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गया था। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
सहायक वन्यजीव अधिकारी शुभांकर दास ने कहा कि ये दांत वयस्क हाथियों के नहीं हैं।
सहायक वन्यजीव अधिकारी शुभांकर दास ने कहा कि ये दांत वयस्क हाथियों के नहीं हैं।
AUG 03, 2025 10:49 IST
अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में सुखी चहल की हुई रहस्यमयी मौत
खालिस्तानी विचारों का विरोध करने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी व्यवसायी सुखी चहल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चहल के दोस्त ने बताया की वह पूरी तरह स्वस्थ थे और उनकी इस तरह अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
AUG 03, 2025 09:51 IST
बिजनौर में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद
बिजनौर जिले के अफजलगढ़ इलाके में पुलिस ने एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस को अंदेशा है कि महिला तेंदुए का शिकार हो गई जबकि वन विभाग के एक अधिकारी ने महिला की हत्या का दावा किया है। अफजलगढ़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजेश सोलंकी ने बताया कि अफजलगढ़ की निवासी अलका (35) शनिवार शाम को नगर से सटे बाग में पशु के लिए चारा काटने गई थी, जहां तेंदुए ने उस पर हमला करके उसे मार दिया और शरीर का काफी मांस खा लिया है। उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है।
वहीं जिला वन अधिकारी अभिनव राज ने इसे हत्या बताया है। उनका कहना है कि हत्या के बाद शव जानवर ने खाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उसकी रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
वहीं जिला वन अधिकारी अभिनव राज ने इसे हत्या बताया है। उनका कहना है कि हत्या के बाद शव जानवर ने खाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उसकी रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
AUG 03, 2025 09:08 IST
AUG 03, 2025 08:48 IST
अमेठी में 36 घंटे तक आतंक का पर्याय रहे तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अमेठी में करीब 36 घंटे तक आतंक का पर्याय रहे एक तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार तेंदुए की भले सुलतान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में शनिवार रात मौत हुई लेकिन ऐसा संदेह है कि तेंदुए को ग्रामीणों ने मारा है। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के भैदपुर गांव के तीन लोग तेंदुए के हमले में घायल हो गए थे जिसमें से दो का इलाज सुल्तानपुर जिला अस्पताल में और एक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) मुसाफिरखाना में उपचार जारी है।
AUG 03, 2025 08:39 IST
AUG 03, 2025 08:25 IST
कजाकिस्तान में श्रीशंकर ने लंबी कूद का खिताब जीता
लंबी कूद के अनुभवी भारतीय खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने लंबी चोट से वापसी करते हुए कजाकिस्तान के अल्माटी में शनिवार को कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में शीर्ष स्थान के साथ लगातार तीसरी प्रतियोगिता में खिताब पर कब्जा कर लिया। इस 26 साल के खिलाड़ी ने विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर कांस्य स्तर (श्रेणी सी) मीट में अपने पहले प्रयास में 7.94 मीटर की छलांग के साथ खिताब पक्का किया।
AUG 03, 2025 07:32 IST
गलती से सीमा पार करके पाकिस्तान पहुंचे पंजाब के व्यक्ति को एक माह की कैद
गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंचे पंजाब के फिरोजपुर जिले के 23 वर्षीय किसान अमृतपाल सिंह को पड़ोसी देश की एक अदालत ने एक माह कैद की सजा सुनाई है। किसान के पिता जुगराज सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी। जुगराज सिंह ने केंद्र और पंजाब सरकार से उनके बेटे को भारत वापस लाने के लिए न्यायोचित कदम उठाने का आग्रह किया।
AUG 03, 2025 06:25 IST
स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस ने पैराग्लाइडर, ड्रोन पर प्रतिबंध लगाया
दिल्ली पुलिस आयुक्त एस.बी.के. सिंह ने स्वतंत्रता दिवस से संबंधित सुरक्षा तैयारियों के मद्देनजर दो अगस्त से 16 अगस्त तक राष्ट्रीय राजधानी के आसमान में ड्रोन, पैराग्लाइडर, ‘हैंग-ग्लाइडर’ और ‘हॉट एयर बैलून’ आदि उड़ाने पर पाबंदी लगा दी है। आदेश के अनुसार, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत पैराग्लाइडर, पैरा-मोटर, हैंग-ग्लाइडर, ड्रोन, माइक्रोलाइट विमान, हॉट एयर बैलून, छोटे आकार के पावर्ड वायुयान, क्वाडकॉप्टर जैसे हवाई उपकरणों को उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि ऐसे हवाई उपकरण 15 अगस्त के आसपास की अवधि के दौरान दिल्ली में जन सुरक्षा, विशिष्ट व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त के रूप में सिंह का यह पहला आदेश है।
AUG 03, 2025 06:24 IST
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में दुकानदार को गोली मारी
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी में एक दुकान का मालिक घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, निजामुद्दीन पुलिस थाने को शुक्रवार रात 10 बजकर आठ मिनट पर पीसीआर कॉल के माध्यम से गोलीबारी की सूचना मिली। यह घटना किबला परफ्यूम्स नामक एक दुकान के बाहर हुई जिसे पीड़ित फुरकान और उसके दो भाई वसीम (33) और अब्दुल खालिद (30) चलाते हैं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रात करीब 10 बजे उनका पूर्व किरायेदार एहसान कुछ लोगों के साथ दुकान पर आया और वसीम से झगड़ा करने लगा।
AUG 03, 2025 06:24 IST
स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस ने पैराग्लाइडर, ड्रोन पर प्रतिबंध लगाया
दिल्ली पुलिस आयुक्त एस.बी.के. सिंह ने स्वतंत्रता दिवस से संबंधित सुरक्षा तैयारियों के मद्देनजर दो अगस्त से 16 अगस्त तक राष्ट्रीय राजधानी के आसमान में ड्रोन, पैराग्लाइडर, ‘हैंग-ग्लाइडर’ और ‘हॉट एयर बैलून’ आदि उड़ाने पर पाबंदी लगा दी है। आदेश के अनुसार, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत पैराग्लाइडर, पैरा-मोटर, हैंग-ग्लाइडर, ड्रोन, माइक्रोलाइट विमान, हॉट एयर बैलून, छोटे आकार के पावर्ड वायुयान, क्वाडकॉप्टर जैसे हवाई उपकरणों को उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
