LIVEहिंदी समाचार, 2 जून 2024: तिहाड़ जेल जाते ही अरविंद केजरीवाल को लगा झटका; अरुणाचल में भाजपा और सिक्किम में SKM को प्रचंड बहुमत

हिंदी समाचार, 2 जून 2024: तिहाड़ जेल जाते ही अरविंद केजरीवाल को लगा झटका; अरुणाचल में भाजपा और सिक्किम में SKM को प्रचंड बहुमत
हिंदी न्यूज़ 2 जून 2024 और बड़ी खबरें: अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होने के बाद तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। दिल्ली की राउज ऐवन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के केजरीवाल को राउज ऐवन्यू कोर्ट में ड्यूटी MM संजीव अग्रवाल की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग (VC) के जरिए पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने फैसला सुनाया। वहीं अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के आज नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। सिक्किम में 32 विधानसभा सीटों में से एसकेएम ने 31 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में भी 60 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 46 जीतों पर जीत हासिल कर ली है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...
अरुणाचल विधानसभा चुनाव 2024 नतीजे | सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे
मुंबई बम धमाकों के दोषी की जेल मे हत्या
वर्ष 1993 में हुए मुंबई बम धमाको के दोषी की जेल में हत्या हो गई है। महाराष्ट्र कोल्हापुर के कलांबा जेल में बंद 5 कैदियों ने हत्या कर दी। मृतक दोषी का नाम मोहम्मद अली खान उर्फ मनोज कुमार भवरलाल गुप्ता था। 70 वर्षीय मनोज गुप्ता 1993 में हुए सीरियल बम धमाकों का दोषी था और उम्र कैद की सजा काट रहा था। मनोज बम धमाकों के लिए आरडीएक्स और हथियार लैंडिग में शामिल था। कोल्हापुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
गुजरात में अमूल दूध के दाम में हुई बढ़ोतरी
गुजरात में अमूल दूध के दाम में बढ़ोतरी की गई है। अमूल ने प्रति लीटर 2 रुपये बढ़ाई है। अमूल दूध के नये दाम कल सुबह से ही लागू होंगे। अमूल के सभी दूध मे प्रति लिटर 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
प्रधानमंत्री आवास पर बैठक जारी, नड्डा और शाह मौजूद
सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि प्रधानमंत्री आवास पर अहम बैठक जारी है, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह बैठक में शामिल हुए।
सरेंडर करते ही सीएम अरविंद केजरीवाल को लगा झटका
दिल्ली की राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के केजरीवाल को राउज़ ऐवन्यू कोर्ट में ड्यूटी MM संजीव अग्रवाल की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग (VC) के जरिए पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने फैसला सुनाया।
पढ़ें पूरी खबरदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया तिहाड़ जेल में सरेंडर
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होने के बाद तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। उन्होंने आत्मसमर्पण से पहले दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और सीपी स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने जेल जाने से पहले अपना संदेश जारी किया।
पढ़ें पूरी खबरअरविंद केजरीवाल ने वापस जेल जाने से पहले कही ये बड़ी बातें
तिहाड़ जेल के गेट नंबर 4 के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है, बैरिकेड लगाए गए है। अरविंद केजरीवाल जेल नंबर 2 में ही रखा जाएगा। इसी गेट से अंतरिम जमानत मिलने पर अरविंद केजरीवाल बाहर निकले है। आज भी इसी गेट से जेल जाने की संभावना है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिन की मोहल्लत दी थी मैं उनका तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं 21 दिन में से 1 मिनट भी खराब नहीं किया यह मेरे लिए बहुत विस्मरणीय है। मैंने सारी पार्टियों के लिए प्रचार किया। देश को बचाने के लिए प्रचार किया। देश महत्वपूर्ण है आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है।
सिक्किम विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे देखिए
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने दी करारी शिकस्त।
सिक्किम में एसकेएम का जलवा, 32 में से 31 सीटों पर जीत
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी। उसने 32 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीट पर जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिक्किम में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था।
अरुणाचल विधानसभा चुनाव 2024 में किसे कितनी सीट मिली?
निर्वाचन आयोग ने ये घोषणा कर दी है कि भाजपा को 46 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।
अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा कायम
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अरुणाचल विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों में दमदार वापसी की है। 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में लौट आई। निर्वाचन आयोग ने ये घोषणा कर दी है कि भाजपा को 46 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। दोपहर तीन बजे तक सभी नतीजे घोषित कर दिए गए। इन 50 सीटों में से भाजपा ने अकेले 36 सीटों पर जीत हासिल की।
भाजपा अरुणाचल में सत्ता में लौटी, 60 सदस्यीय विधानसभा में 44 सीट पर जीत मिली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को 60 सदस्यीय विधानसभा में 44 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में लौट आई। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना जारी है। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली है।
असम में मादक पदार्थ के साथ सात लोग गिरफ्तार: असम के मुख्यमंत्री
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य की बराक घाटी में अलग-अलग अभियानों में सात लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान शनिवार को चलाया गया। ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए शर्मा ने बताया कि पुलिस के 'मजबूत खुफिया नेटवर्क' के आधार पर अभियान चलाया गया।
केरल में पालतू बिल्ली के लापता होने पर पोते ने दादा पर हमला किया
त्रिशूर के इडक्कुलम में एक पालतू बिल्ली के लापता होने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने 79 वर्षीय दादा पर कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि हमले में बुजुर्ग व्यक्ति के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं हैं और अब उनका सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है। पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात की है और केशवन की हालत फिलहाल स्थिर है।
मुंबई: विस्तारा की उड़ान को बम की धमकी के बाद आपात स्थिती में उतारा गया
पेरिस से 306 यात्रियों को लेकर मुंबई आ रही विस्तारा की एक उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद मुबंई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिती में उतारा गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्र के अनुसार पूर्वाह्न 10:08 बजे पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया और विमान 10:19 बजे हवाई अड्डे पर उतरा। सूत्र ने बताया, "पेरिस से मुंबई आने वाली इस उड़ान में 294 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे।
भारत ने क्यूबा को मानवीय सहायता भेजी
भारत ने रविवार को क्यूबा को मानवीय सहायता के तहत 90 टन दवाएं बनाने में इस्तेमाल सामग्री भेजी। क्यूबा आवश्यक वस्तुओं, खाद्य पदार्थों और दवाओं की कमी से जूझ रहा है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा, "भारत सरकार क्यूबा गणराज्य की सरकार को मानवीय सहायता प्रदान कर रही है। भारत में निर्मित नौ सक्रिय दवा सामग्री (एपीआई) की लगभग 90 टन की एक खेप दो जून को मुंद्रा बंदरगाह से रवाना हुई।
बीजापुर में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया, एक व्यक्ति घायल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को कथित तौर पर नक्सलियों द्वारा किये गये ‘आईईडी’ विस्फोट में 22 वर्षीय एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। नक्सलियों ने दाबयुक्त इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को पहले से ही लगा रखा था। एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब पीड़ित (छुटवाई गांव निवासी माडवी नंदा) अपने ट्रैक्टर से तर्रेम की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि नंदा छुटवाई और गुंडम के बीच तोयनाला गांव के पास रुका जहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा था।
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हुए
देश में लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुए जहां उनके कुछ दिनों तक ठहरने की संभावना है। नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर जनता दल (यूनाइटेड) के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि नीतीश कुमार अपनी नयी दिल्ली यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री चामलिंग दोनों सीट पर हारे
सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग रविवार को पोकलोक-कामरंग और नामचेयबुंग विधानसभा सीट हार गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोकलोक-कामरंग सीट पर चामलिंग ‘सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा’ (एसकेएम) के उम्मीदवार भोजराज राय से 3,063 मत से हार गए। अधिकारियों ने बताया कि राय को 8,037 वोट मिले, जबकि चामलिंग को 4,974 वोट मिले।
असम: बाढ़ से 10 जिलों में छह लाख से अधिक लोग प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है और 10 जिलों में छह लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया, जिससे कई क्षेत्रों में प्रभावित हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। कोपिली, बराक और कुशियारा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण हैलाकांडी होजाई, मोरीगांव, करीमगंज, नागांव, कछार, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग पश्चिम और दीमा हसाओ जिलों में कुल 6,01,642 लोग प्रभावित हुए हैं।
सिक्किम के मुख्यमंत्री पी एस तमांग रहेनोक विधानसभा सीट पर विजयी
सिक्किम के मुख्यमंत्री और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) सुप्रीमो पी एस तमांग ने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के सोमनाथ पौडयाल को 7,044 मत से हराकर रविवार को रहेनोक विधानसभा सीट जीत ली। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तमांग को 10,094 मत मिले, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,050 मत मिले। सिक्किम में 32 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार सुबह छह बजे मतगणना शुरू हुई।