LIVE02 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को झटका, कुलगाम एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर
02 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस जारी किया। राउज एवेन्यू ने पूर्व संज्ञान मामले में नोटिस जारी किया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले की सुनवाई 28 अगस्त के लिए निर्धारित की है। ईडी ने 2008 के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुग्राम के शिकोहपुर में 3.53 एकड़ ज़मीन के सौदे में व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। ईडी ने कहा कि अपराध की आय वाड्रा द्वारा नियंत्रित कई कंपनियों के माध्यम से की गई थी। कुलगाम जिले के अखल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ इस अभियान को अंजाम दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे के लिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम मोदी वाराणसी में 2183 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रूस के पास दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने का आदेश दिया। ट्रंप का यह आदेश ऐसे मौके पर आया जब हाल ही में रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने अल्टीमेटम का खेल खेलने का आरोप लगाया था।

02 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को झटका, कुलगाम एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर
02 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस जारी किया। राउज एवेन्यू ने पूर्व संज्ञान मामले में नोटिस जारी किया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले की सुनवाई 28 अगस्त के लिए निर्धारित की है। ईडी ने 2008 के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुग्राम के शिकोहपुर में 3.53 एकड़ ज़मीन के सौदे में व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। ईडी ने कहा कि अपराध की आय वाड्रा द्वारा नियंत्रित कई कंपनियों के माध्यम से की गई थी। कुलगाम जिले के अखल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ इस अभियान को अंजाम दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे के लिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम मोदी वाराणसी में 2183 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रूस के पास दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने का आदेश दिया। ट्रंप का यह आदेश ऐसे मौके पर आया जब हाल ही में रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने अल्टीमेटम का खेल खेलने का आरोप लगाया था।
- PM मोदी आज वाराणसी में करेंगे 2183 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
- अमेरिका और रूस के बीच बढ़ा तनाव, ट्रंप ने दिया दो परमाणु पनडुब्बी तैनात करने का आदेश
- गुरुग्राम: सहजीवी साथी की हत्या के आरोप में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
- एम्स-पटना में विधायक की ‘मनमानी' के विरोध में रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल, सेवाएं प्रभावित
- जम्मू-कश्मीर के रियासी में भूस्खलन में एसडीएम, उनके बेटे की मौत, तीन घायल
केदारनाथ की तीर्थयात्रा पैदल मार्ग से पुन: शुरू
कुछ दिनों तक बंद रहने के बाद केदारनाथ की तीर्थयात्रा पैदल मार्ग से शनिवार को पुन: शुरू हो गई। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि पैदल श्रद्धालुओं के लिए बनी सड़क को शनिवार को काफी हद तक चलने लायक कर दिया गया जिसके बाद तीर्थयात्रियों के एक समूह को सोनप्रयाग से गौरीकुंड के रास्ते केदारनाथ भेजा गया।
इंडिगो ने साथी यात्री को थप्पड़ जड़ने वाले पर लगाया प्रतिबंध
Indigo Flight Fight Issue: मुंबई से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सहयात्री को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति पर एयरलाइन ने प्रतिबंध लगाया है। इंडिगो ने एक बयान जारी कर उपद्रवी यात्री को नो फ्लाइंग लिस्ट में डाला है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षित, सम्मानजनक और आरामदायक यात्रा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
हिमाचल के ऊना में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़, सड़कें अवरुद्ध
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शुक्रवार को रातभर हुई भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ और कई इलाके जलमग्न हो गए। ऊना में शुक्रवार शाम से करीब 222.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण कारण सड़कों, बाजारों और अन्य क्षेत्रों में पानी जमा हो गया जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कई स्थानों पर जलभराव हुआ और कुछ घरों में पानी घुस गया है। खबरों के अनुसार, स्थानीय वाहन चालकों और दुकानदारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पास के पतंजलि स्टोर के पीछे घरों में लगभग 10 फीट पानी भर गया, जिससे निवासियों को छतों पर शरण लेनी पड़ी।
नरसिंहपुर में जलप्रपात में डूबने से तीन छात्रों की मौत
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित एक जलप्रपात में डूब जाने से 12वीं कक्षा के तीन छात्रों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह हादसा जिले के सुआतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिल्धा जलप्रपात में शुक्रवार शाम को हुआ। सुआतला थाना प्रभारी बी एल त्यागी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान संस्कार सिटी के रहने वाले तरुण शर्मा के पुत्र तन्मय शर्मा, धुवघट निवासी भगवत जाट के पुत्र अश्विन जाट और गोकुलनगर के अखिलेश सोनी के पुत्र अक्षत सोनी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों 12वीं कक्षा के छात्र थे और घर पर बिना बताए ही जलप्रपात देखने निकल गए थे।
आर्म्स डीलर संजय भंडारी की संपत्तियां कुर्क कराने के लिए कोर्ट पहुंची ईडी
आर्म्स डीलर संजय भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) घोषित किए जाने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसकी देशभर में स्थित संपत्तियों को जब्त करने की मांग को लेकर राऊज एवेन्यू कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है। ईडी की ओर से दाखिल अर्जी पर शनिवार को सुनवाई हुई। इस दौरान ईडी ने अपने पक्ष में कई अहम दलीलें पेश कीं।
बेंगलुरु की विशेष अदालत ने प्रज्वल रेवन्ना का अंतिम बयान किया दर्ज, फैसला जल्द
बेंगलुरु की एमपी/एमएलए विशेष अदालत ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और पूर्व जेडी (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना के दुष्कर्म और अश्लील वीडियो मामले में अंतिम बयान दर्ज किया। अदालत आज दोपहर 2:45 बजे इस मामले में सजा सुनाएगी। शुक्रवार को रेवन्ना को इस मामले में दोषी ठहराया गया था।
तेजस्वी यादव ने एसआईआर पर उठाए सवाल, कहा 'पारदर्शिता नहीं बरती गई'
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को एसआईआर में 65 लाख लोगों के नाम काटे जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जो सूची सामने आई है उसमें कुछ भी नहीं बताया गया। इसे लेकर कोई पारदर्शिता नहीं बरती गई है। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चुनाव आयोग का यह अद्भुत कार्य है। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 20 से 30 हजार नाम हटाए गए हैं, कुल लगभग 65 लाख, यानी करीब 8.5 फीसदी मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
मैं ऑपरेशन सिंदूर को बाबा विश्वनाथ के चरणों मे समर्पित करता हूं, वाराणसी में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां लगभग 2,200 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम मोदी ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर का खासतौर पर जिक्र किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर भारत में चुनाव प्रणाली पहले ही खत्म हो चुकी है: राहुल गांधी
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने जारी किया नोटिस
राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस जारी किया। राउज एवेन्यू ने पूर्व संज्ञान मामले में नोटिस जारी किया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले की सुनवाई 28 अगस्त के लिए निर्धारित की है। ईडी ने 2008 के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुग्राम के शिकोहपुर में 3.53 एकड़ ज़मीन के सौदे में व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। ईडी ने कहा कि अपराध की आय वाड्रा द्वारा नियंत्रित कई कंपनियों के माध्यम से की गई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कुछ लोगों ने दुकान मालिक पर चलाई गोली, घायल
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कुछ लोगों ने एक दुकान के मालिक पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई जिसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। अधिकारी ने कहा, ‘‘दुकान के मालिक ने यह जगह किसी को किराए पर दे रखी थी। करीब 15 दिन पहले उसने किराएदार से दुकान खाली करवा ली थी। ऐसा संदेह है कि इसी कारण उस पर यह हमला किया गया। मामले की जांच की जा रही है।
साइबर अपराध में शामिल होने के आरोप में असम के दो लोग मणिपुर में गिरफ्तार
मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में अंतरराज्यीय साइबर अपराध गिरोह में शामिल होने के आरोप में असम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों को शुक्रवार को जिले के खुमन लम्पक इलाके के पास से गिरफ्तार किया गया। ये लोग कथित तौर पर 'म्यूल बैंक खातों' का उपयोग करके साइबर अपराध गिरोह संचालित कर रहे थे। म्यूल खाते ऐसे बैंक खाते होते हैं जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी गैरकानूनी गतिविधियों से प्राप्त धन को प्राप्त करने और हस्तांतरित करने के लिए करते हैं।
उन्होंने बताया कि वे असम के बारपेटा और चिरांग जिलों के रहने वाले थे।
भगवा और सनातन की विजय'; मालेगांव बम धमाके के फैसले पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा
मालेगांव बम धमाके मामले में विशेष NIA अदालत की ओर से सभी सात आरोपियों को बरी किए जाने के बाद भाजपा की पूर्व सांसद और आरोपी रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पहला रिएक्शनए सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिन्दू आतंकवाद को जन्म दिया और उसका मुंह आज काला हो गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर होटल में मृत पाए गए मलयालम एक्टर कलाभवन नवास, इंडस्ट्री में शोक की लहर
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर, मिमिक्री आर्टिस्ट और सिंगर कलाभवन नवास शुक्रवार शाम चोट्टानिक्कारा स्थित एक होटल के कमरे में मृत अवस्था में पाए गए। 51 वर्षीय नवास एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में उस होटल में ठहरे हुए थे। जानकारी के अनुसार, नवास को शुक्रवार को होटल से चेक आउट करना था, लेकिन जब वह तय समय तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो होटल कर्मचारियों को शक हुआ। कर्मचारियों ने पहले दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद जब दरवाजा खोला गया, तो नवास बेहोशी की हालत में पाए गए। होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी, 1 आतंकी ढेर
कुलगाम जिले के अखल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ इस अभियान को अंजाम दे रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर एम्स-पटना में विधायक की ‘मनमानी' के विरोध में रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल, सेवाएं प्रभावित
पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शिवहर के विधायक चेतन आनंद की कथित मनमानी के विरोध में रेजिडेंट चिकित्सक शुक्रवार को ‘‘अनिश्चितकालीन हड़ताल’’ पर चले गए जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। एम्स-पटना के चिकित्सा अधीक्षक को लिखे एक पत्र में ‘रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन’ (आरडीए) ने आनंद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अस्पताल परिसर में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मांग की।
गुरुग्राम: सहजीवी साथी की हत्या के आरोप में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
हरियाणा पुलिस के एक कांस्टेबल को सोहना स्थित किराए के फ्लैट में अपनी सहजीवी साथी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिस महिला की हत्या हुई है, वह आरोपी के साले की पत्नी भी थी। महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले आरोपी रवींद्र ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया।
जम्मू-कश्मीर के रियासी में भूस्खलन में एसडीएम, उनके बेटे की मौत, तीन घायल
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में एक वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) और उनके बेटे की मौत हो गई तथा उनकी पत्नी और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बृहस्पतिवार रात सलुख इख्तर नाला क्षेत्र में उस समय हुई जब राजिंदर सिंह राणा अपने परिवार के साथ धर्मारी से अपने पैतृक गांव पट्टियां जा रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण एक बड़ा पत्थर वाहन से टकराया, जिससे जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राणा और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
अमेरिका और रूस के बीच बढ़ा तनाव, ट्रंप ने दिया दो परमाणु पनडुब्बी तैनात करने का आदेश
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रूस के पास दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने का आदेश दिया। ट्रंप का यह आदेश ऐसे मौके पर आया जब हाल ही में रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने अल्टीमेटम का खेल खेलने का आरोप लगाया था।
PM मोदी आज वाराणसी में करेंगे 2183 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे के लिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम मोदी वाराणसी में 2183 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।