LIVE
आज की ताजा खबर, 17 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ओडिशा के पहले दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचेंगे नितिन नवीन, राजस्थान के नागौर में रोडवेज बस और कार की टक्कर में 4 की मौत
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar),17 मई 2026, Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज बंगाल बुलडोजर एक्शन, इजरायल, ईरान यूएस युद्ध, सुवेंधु अधिकारी , आज का आईपीएल मैच, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: देश और दुनिया में रविवार को कई बड़ी खबरें सामने आईं। पश्चिम बंगाल में हावड़ा स्टेशन के बाहर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की। वहीं गाजा में इजरायल ने हमास के बड़े कमांडर अल-हदाद को मार गिराने का दावा किया है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। खेल जगत में आज आईपीएल 2026 का अहम मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar),17 मई 2026, Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज बंगाल बुलडोजर एक्शन, इजरायल, ईरान यूएस युद्ध, सुवेंधु अधिकारी , आज का आईपीएल मैच, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE:
- पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई करता नजर आ रहा है। इसी के तहत देर रात हावड़ा स्टेशन के बाहर अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया गया। प्रशासन ने गंगा घाट, बस स्टैंड और आसपास के फुटपाथों पर अवैध कब्जा करके बनाई गई दुकानों और ठेलों को हटाया।
- बुलडोजर की मदद से कई अस्थायी निर्माण तोड़े गए ताकि आम लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। अभियान के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
- इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने गाजा सिटी में एक सटीक हवाई हमले में हमास की सैन्य शाखा 'अल-कस्साम ब्रिगेड' के मुख्य कमांडर इज-अल-दीन अल-हदाद (Izz al-Din al-Haddad) को मार गिराया है।
- अल-हदाद उन आखिरी जीवित शीर्ष योजनाकारों में से एक था, जिसने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए विनाशकारी हमलों की रूपरेखा तैयार की थी। हमास के प्रवक्ता हाजेम कासिम ने सोशल मीडिया पर अल-हदाद के मारे जाने की पुष्टि की है।
- देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए 15 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है।
- पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर देखने को मिल सकता है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश और तेज तूफान की चेतावनी दी गई है।
- पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार दोपहर आईपीएल 2026 का अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। आरसीबी के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि टीम जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी। वहीं पंजाब किंग्स भी शानदार प्रदर्शन करके जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
MAY 17, 2026 23:10 IST
ओडिशा के पहले दौरे पर रविवार को भुवनेश्वर पहुंचेंगे नितिन नवीन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ओडिशा के अपने पहले दौरे के तहत रविवार रात को भुवनेश्वर पहुंचेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। भाजपा नेता ने बताया कि इससे पहले नवीन सोमवार को राज्य पहुंचने वाले थे। पार्टी प्रवक्ता सुदीप्त रे ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष सोमवार को ओडिशा स्थित पार्टी मुख्यालय में राज्य कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे और मंत्रिपरिषद के साथ बातचीत भी करेंगे। नवीन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-जटानी के पास एआईपीएच विश्वविद्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान-2026 शिविर का उद्घाटन भी करेंगे। रे ने बताया, ’’वह रविवार रात करीब 10:30 बजे एक सामान्य यात्री विमान से भुवनेश्वर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचत के आह्वान के मद्देनजर नवीन के स्वागत के लिए सामान्य इंतजाम किए गए हैं।’’ मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और अन्य वरिष्ठ नेताओं के हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने की उम्मीद है। भाजपा अध्यक्ष पुरी जाकर जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। नवीन सोमवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
MAY 17, 2026 20:02 IST
जोधपुर में दिनदहाड़े ‘ग्राहक’ बनकर पहुंचीं महिलाएं, दुकान से 18 हजार की पोशाकें उड़ाकर हुईं फरार
जोधपुर के प्रतापनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई एक सुनियोजित चोरी की वारदात ने व्यापारियों में चिंता बढ़ा दी है। जोधपुर के अंध विद्यालय के पीछे स्थित एक दुकान में दो महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं और बड़ी चालाकी से करीब 18 हजार रुपए की पोशाकें चुरा ले गईं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे यह साफ हो गया कि चोरी पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी।
पीड़ित दुकानदार विजयलक्ष्मी के अनुसार, दोनों महिलाएं सामान्य ग्राहकों की तरह दुकान में बैठकर कपड़े देखने लगीं। इस दौरान उन्होंने कैमरों की मौजूदगी भी देखी, लेकिन बेखौफ होकर मौका मिलते ही महंगे कपड़े अपने कपड़ों के नीचे छिपा लिए। दुकानदार के व्यस्त होते ही दोनों महिलाएं बिना शक पैदा किए बाहर निकल गईं।
इस वारदात का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि दुकान के बाहर एक टैक्सी चालक पहले से ही तैयार खड़ा था। महिलाओं के बाहर आते ही वह उन्हें तुरंत अपनी गाड़ी में बैठाकर फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए टैक्सी की आगे की नंबर प्लेट गायब थी और पीछे की नंबर प्लेट भी छिपाई गई थी, जिससे यह स्पष्ट है कि यह पेशेवर गिरोह की करतूत है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दुकानदार ने जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसे गिरोहों पर लगाम लगाई जा सके।

MAY 17, 2026 19:25 IST
फतेहपुर में नदी में डूबने से चार युवकों की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र स्थित कुनुहा का डेरा गांव के पास रविवार को रिंद नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी में स्नान कर रहे छह युवक अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, जिसमें दो युवकों नितिन और मोनू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि चार युवकों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान हसीब (22) पुत्र फरीद खान, शान मोहम्मद (20) पुत्र नफीस, साहिल (20) पुत्र सन्ने और अंश कुमार (20) पुत्र धर्मेंद्र उर्फ गोरे निवासी ग्राम तपनी, थाना ललौली के रूप में हुई है। सभी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल फैल गया। बताया जा रहा है कि गांव के नौ युवक नदी में नहाने गए थे, जिनमें से छह युवक पानी में उतरे थे। इसी दौरान हादसा हो गया, जिसमें चार युवकों की जान चली गई।

MAY 17, 2026 17:05 IST
MAY 17, 2026 16:45 IST
राजस्थान के नागौर में रोडवेज बस और कार की टक्कर में चार की मौत
राजस्थान के नागौर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेड़ता-कुचेरा रोड पर राजस्थान रोडवेज की बस और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार चार यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कुचेरा थाना प्रभारी हबीब खान ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान जोधपुर जिले के बोरुंदा क्षेत्र निवासी अमरीश पुरी (28), जो पाली पुलिस में कांस्टेबल थे, उमेश पुरी उर्फ आकाश (26), रुकमा देवी (50) और नीतू (22) के रूप में हुई है। वहीं बस में सवार घायल यात्रियों का इलाज जोधपुर में चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग बुटाटी धाम से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार की रोडवेज बस से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आसाराम समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। कार में फंसे शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से कुचेरा और मेड़ता सिटी के अस्पतालों में पहुंचाया गया। पुलिस ने शवों को कुचेरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है।

MAY 17, 2026 15:36 IST
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा कल
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 18 मई 2026 को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न विकास और सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह दौरा रायपुर, बस्तर और जगदलपुर में निर्धारित कई महत्वपूर्ण आयोजनों को कवर करेगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:15 बजे रायपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के परेड ग्राउंड में डायल 112 के नए वाहनों के फ्लैग-ऑफ से होगी। इसके बाद सुबह 11:45 बजे बस्तर के नेतानार में जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। दोपहर 1:00 बजे जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे बादल अकादमी, जगदलपुर में शहीदों के परिजनों, CAPF कर्मियों, राज्य पुलिस बल, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद एवं चर्चा कार्यक्रम आयोजित होगा। दिन के अंतिम चरण में शाम 6:30 बजे बादल अकादमी, जगदलपुर में 'बस्तर के संग' नामक लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय संस्कृति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की जाएगी।
MAY 17, 2026 14:47 IST
नौशहरा के जंगल में मिला संदिग्ध मोर्टार शेल, सेना की बम निरोधक टीम ने किया निष्क्रिय
राजौरी के नौशहरा सेक्टर के धनका जंगल इलाके में एक संदिग्ध आरटी मोर्टार शेल बरामद किया गया, जिसे बाद में भारतीय सेना की बम निरोधक टीम ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
मोर्टार शेल मिलने की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची इसके बाद भारतीय सेना की एक्सपर्ट टीम ने मोर्टार शेल को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया। समय रहते भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

MAY 17, 2026 14:36 IST
अहमदाबाद के NID में बोले अमित शाह, ‘रचनात्मकता और नवाचार को जोड़ने वाला संस्थान है NID’
गांधीनगर, गुजरात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांधीनगर परिसर में आज इनक्यूबेशन और इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि NID एक ऐसा संस्थान है, जो रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमिता को एक साथ जोड़ता है। अमित शाह ने यह भी कहा कि जब NID की स्थापना हुई थी, तब उसके उद्देश्यों को काफी सोच-समझकर तैयार किया गया था।
MAY 17, 2026 13:45 IST
हाईवे पर लगा लंबा जाम, रेंग-रेंग कर चले वाहन
वीकेंड के चलते हरिद्वार में हाईवे पर लंबा जाम लग गया। करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं और वाहन घंटों तक रेंग-रेंग कर चलते रहे। जाम के कारण श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित दिखाई दी।
हाईवे के साथ-साथ सर्विस लेन पर भी वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। कई लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे, जिससे यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। जाम का असर शहर की अंदरूनी सड़कों पर भी दिखाई दिया और कई प्रमुख मार्गों पर यातायात धीमी गति से चलता रहा।
खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों, बुजुर्गों और परिवार के साथ यात्रा कर रहे लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज गर्मी और लंबे इंतजार के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गईं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में जुटे रहे और वाहनों को नियंत्रित करने के प्रयास करते रहे। हालांकि भारी भीड़ और लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण स्थिति सामान्य होने में काफी समय लग गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वीकेंड और छुट्टियों के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ जाती है, लेकिन उसके अनुरूप ट्रैफिक व्यवस्था नहीं दिखाई देती। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वीकेंड पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

MAY 17, 2026 13:05 IST
नाशिक में अलग-अलग घटनाओं में तीन नाबालिग लड़कियों से अत्याचार, तीनों मामलों में पॉक्सो के तहत केस दर्ज
नासिक शहर में अलग-अलग घटनाओं में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ अत्याचार के मामले सामने आए हैं। तीनों मामलों में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।
अशोका मार्ग इलाके में एक घरेलू कामगार की नातिन के साथ साल 2022 से लगातार अत्याचार किए जाने का आरोप है। इस मामले में आरोपी सूर्यकांत वाघ उर्फ अण्णा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सिडको के सह्याद्रीनगर इलाके में एक युवक पर अपनी चचेरी बहन के साथ बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। वहीं आनंदनगर इलाके में एक विवाह समारोह के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी सुनीलकुमार यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
तीनों मामलों में मुंबईनाका, अंबड और इंदिरानगर पुलिस थानों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाशिक में लगातार सामने आ रही महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अत्याचार की घटनाओं से नागरिकों में गुस्से का माहौल है।

MAY 17, 2026 11:49 IST
लखनऊ में सिविल कोर्ट के बाहर वकीलों के विरोध के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में सिविल कोर्ट के बाहर काइसरबाग क्षेत्र में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हंगामा हो गया। इस कार्रवाई का विरोध कर रहे वकीलों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
MAY 17, 2026 11:00 IST
पुंछ में आतंक विरोधी बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा कड़ी
पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। जानकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत पांच से अधिक स्थानों पर गहन तलाशी ली जा रही है।
साथ ही पुंछ शहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसओजी (SOG) द्वारा प्रमुख चौराहों पर विशेष नाके लगाए गए हैं, जहां बाहर से आने वाले वाहनों की जांच और तलाशी के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है।
यह कड़ी सुरक्षा उस घटना के बाद बढ़ाई गई है, जब सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक घुसपैठिए को मार गिराया था।

MAY 17, 2026 10:40 IST
जयपुर: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी जयपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा अजमेर के लिए रवाना हुईं
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "विश्व में जो भू-राजनीतिक स्थिति है, मैं मनाती हूं कि एक संकट है, जिसमें हम सब मिलकर ईंधन बचाएंगे, तो मुझे लगता है कि उससे फर्क पड़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी पूरे देश को यह अपील की है कि हम जितना हो सकें सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, साइकिल का इस्तेमाल करें।
हम सबको इसका पालन करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी देश के बारे में सोच रहे हैं, देश की चिंता कर रहे हैं, कैसे हम इस संकट से बाहर निकलें, उसके बारे में वे चिंता कर रहे हैं...विपक्ष को भी इन चीजों का पालन करना चाहिए, वो जनता को गलत संदेश दे रहे हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने कोई गलत बात नहीं कही हैं..."

MAY 17, 2026 08:20 IST
राजधानी एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन संख्या 12431 के बी-1 कोच में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 5:15 बजे कोटा रेल मंडल के लूणीरिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुई। आग लगने के बाद कुछ ही समय में धुआं फैल गया और स्थिति गंभीर हो गई।
MAY 17, 2026 07:43 IST
क्रूज शिप से लौटे यात्री में हंता वायरस का संदिग्ध मामला
कनाडा में एक क्रूज शिप से लौटे चार यात्रियों में से एक में हंता वायरस का संदिग्ध संक्रमण पाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस यात्री की शुरुआती जांच में “संभावित पॉजिटिव” रिपोर्ट आई है।
हालांकि, अभी इसकी अंतिम पुष्टि बाकी है। ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बोनी हेनरी ने बताया कि विन्निपेग स्थित नेशनल माइक्रोबायोलॉजी लैब से अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि यह रिपोर्ट सप्ताहांत में जारी हो जाएगी। प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक स्वास्थ्य कदम उठाए जा रहे हैं।

MAY 17, 2026 06:39 IST
हावड़ा स्टेशन के बाहर चला बुलडोजर, देर रात प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
पश्चिम बंगाल में प्रशासन ने आधी रात हावड़ा स्टेशन के बाहर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। गंगा घाट, बस स्टैंड और फुटपाथों पर अवैध कब्जा करके बनाई गई दुकानों और ठेलों को बुलडोजर से हटाया गया।
MAY 17, 2026 06:38 IST
गाजा में इजरायल का बड़ा एयरस्ट्राइक दावा, हमास के शीर्ष कमांडर अल-हदाद के मारे जाने की खबर
इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने गाजा सिटी में एक सटीक हवाई हमले में हमास की सैन्य शाखा 'अल-कस्साम ब्रिगेड' के मुख्य कमांडर इज-अल-दीन अल-हदाद (Izz al-Din al-Haddad) को मार गिराया है।